ख़तीबे अहलेबैत मौलाना एजाज हसनैन का इन्तिक़ाल, शिया कौम में गम का माहौल सख्त अफसोस ख़तीबे अहलेबैत मौलाना एजाज हसनैन गदीरी साहब ( करेली इलाहबाद) का एक लम्बी बीमारी के बाद कल दोपहर 2 ;15 बजे जामिया हॉस्पिटल में अन्तिम सास ली ।मौलाना की मौत की खबर से पूरी शिया कौम गम के माहौल में डूब गई आपका जनाजा आज जववादिया कालेज से दरगाह-ए फातमान लल्लापुरा में हज़ारो की संख्या मे लोगों ने सुपुर्द खाक किया । शिया कौम के बेहतरीन आलिम के चले जाने से पूरी कौम को एक बड़ा नूकसान हुआ आपके जनाजे में आएतुल्लाह मौलाना सैयद शमिमुल हसन साहब, मौलाना ज़मीर हसन,नदीम असगर,मौलाना वसीम,मौलाना तहजीब,इममे जुमा मौलाना सय्यद जफ़र हुसैनी,मौलाना सैयद मोहम्मद अक़ील हुसैनी,अमीन हसन,सै फ़िरोज़ हुसैन,सै अब्बास रिज़वी शफ़क, सै एजाज़ हुसैन ( बाक़री) , शराफत हुसैन, फरमान हैदर, एस एम जाफ़र, लेयाकत अली, मौजूद रहे