Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2022

बनारस में सपा नेता ने एक हिन्दी दैनिक अखबार के पत्रकार के पुत्र पर हमला

बनारस में सपा नेता ने एक हिन्दी दैनिक अखबार के पत्रकार के पुत्र पर हमला वाराणसी: एक हिन्दी दैनिक अखबार के पत्रकार कौसर कुरैशी के पुत्र पर हमला हुआ ह्रै। कुरैशी ने बताया कि सी.4/64 सराय गोवरधन थाना-चेतगंज 29/01/2022 को 00.15 बजे एक सगाई समारोह से पत्नी संग वापस घर आया। एक दूसरी बाइक से पीछे मेरा पुत्र अकरब रशीद भी घर के बाहर बाइक खड़ी करने लगा तभी क्षेत्र का ही समाजवादी पार्टी समर्थक बदमाश शहरयार अख्तर "शेरा" पुत्र जमाल अख्तर निवासी सी. 4/202 सराय गोवर्धन थाना-चेतगंज, वाराणसी मेरे पुत्र को रोककर मुझे व मेरे अखबार दैनिक जागरण को भाजपाई कहते हुए जान से मारने की धमकी और गाली-गुप्ता देने लगा, मना करने पर मेरे पुत्र अकरब रशीद पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर थप्पड़ की बौछार कर दी व लात-घूसों से काफी मारा-पीटा। तबतक सूचना पाकर पानदरीबा चौकी प्रभारी अजय शुक्ला, बृजेश राय आदि ने मौके पर पहुंच कर बदमाश "शेरा" को गिरफ्तार कर लिया। अन्य साथी मौके से फरार हो गये। मैंने पुत्र अकरब रशीद का मेडिकल वगैरह कराने के साथ ही थाना-चेतगंज, वाराणसी में कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज करने को तहरीर...

देश और दुनिया ने देखा वैभव : राजपथ पर भव्य, दिव्य और नव्य बनारस के विश्वनाथ धाम की झांकी देख लोग हुए अभिभूत,

 देश और दुनिया ने देखा वैभव : राजपथ पर भव्य, दिव्य और नव्य बनारस के विश्वनाथ धाम की झांकी देख लोग हुए अभिभूत,  पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली के राजपथ पर शानदार परेड का आयोजन किया गया। देश के राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां तिरंगा फहराया। साथ ही  21 तोपों की सलामी भी दी गई। इस दौरान राजपथ पर देश के अलग-अलग हिस्‍सों की सांस्‍कृतिक व‍िरासत की झलक भी दिखाई पड़ी। वहीं, उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ धाम की झलक दिखाई दी।   भव्य, दिव्य और नव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम का वैभव राजपथ पर पूरे देश और दुनिया ने देखा। बाबा के धाम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में बाबा धाम के पहले नंदी को देख लोग अभिभूत हुए। झांकी में बाबा के धाम की झांकी और बनारस के घाट पर संस्कृति की झलक को प्रमुख रूप से शामिल किया गया। झांकी में गंगा स्नान करते साधु और पूजन करते हुए बटुकों का दल झांकी का हिस्सा रहा। प्रदेश की झांकी में इस बार काशी विश्वनाथ धाम के अलावा एक जिला एक उत्पाद को शामिल किया गया। यह दूसरा अवसर रहा, जब बनारस से जुड़ी झांकी राजपथ पर न...

कोरोना की बंदिशों के बीच शुरु हुआ तीन दिनी हजरत रहीम शाह का सालाना उर्स

 कोरोना की बंदिशों के बीच शुरु हुआ तीन दिनी हजरत रहीम शाह का सालाना उर्स मोहम्मद रिज़वान वाराणसी। हजरत रहीम शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिनी सालाना उर्स कोविड प्रोटोकाल के साथ बाबा के बेनिया स्थित आस्ताने पर पाक कुरान की तेलावत के साथ शुरु हो गया। इस दौरान बाबा के आस्ताने पर फातिहा पढ़ने और मन्नतों की चादर चढ़ाने के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूरदराज से आए अकीदतमंदों के कोरोना से बचाव के इंतज़ाम दरगाह कमेटी ने किए हुए थी। बाबा के दर पर हाजिरी के साथ ही तकरीर और नात-ए-पाक का नजराना भी बाबा की शान में पेश किया जायेगा। तीन दिनी उर्स की शुरुआत आज से हो गई। इस दौरान सबसे पहले हजरत रहीम शाह बाबा के दर पर पाक कुरान की तेलावत हुई। जोहर की नमाज के बाद महफिल-ए-शमा का आयोजन किया गचा।। शाम को चादरपोशी और मगरिब की नमाज के बाद मीलाद शरीफ होगा। मीलाद शरीफ में बड़ी तादाद में अकीदतमंद शामिल होते हैं। इस मौके पर तकरीर और लंगर भी चलेगा। सुबह से शाम तक बाबा के दर पर फातिहा पढ़ने वाले आयेगे। आने वालों का खैरमखदम सज्जादानशीन मोहम्मद सैफ रहीमी करेंगे। उर्स को देखते हुए दरगाह को सजाया गया है, तथा ...

Banaras DM ने जारी की गाइडलाइन, सार्वजनिक पार्क, गंगा घाट सहित इन स्थानों पर शाम 04 बजे के बाद आवागमन पर रोक

 Banaras DM ने जारी की गाइडलाइन, सार्वजनिक पार्क, गंगा घाट सहित इन स्थानों पर शाम 04 बजे के बाद आवागमन पर रोक,  वाराणसी में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या प्रतिदिन 300 से अधिक हो रही साथ ही जनपद में कोरोना से संक्रमित कुल व्यक्तियों की संख्या 1000 से ऊपर हो गयी है। डीएम ने बताया कि शासनादेश में दिये गये प्रतिबंधों के अलावा भी अलग से कुछ प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक है, ताकि कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। निम्नलिखित निर्देश पारित किये जाते हैं:- 1. जनपद में कक्षा-10 तक के बच्चोंं एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के जो लोग कोमोर्बिडीटी हैं, या टवी, हृदय से सम्बन्धित रोग, या अन्य किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित हैं, या जो पूर्व में कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, ऐसे लोगों का घर से बाहर किसी आकस्मिक परिस्थिति के बिना निकलना प्रतिबंधित किया जाता है।   2. रात्रि कालीन कर्फ्यू 10.00 बजे से प्रात: 06.00 बजे तक लागू रहेगा। बिना किसी आकस्मिक कारण के घर से बाहर निकलने पर महामारी अधिनियम व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियिम-2005 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।   3. कक्षा...

वाराणसी में रविवार को मिले 14 कोरोना पॉजिटिव केस, 2 मरीज हुए स्वस्थ

 वाराणसी में रविवार को मिले 14 कोरोना पॉजिटिव केस, 2 मरीज हुए स्वस्थ  वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को मिले रिपोर्ट के अनुसार जिले में 14 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं होम आइसोलेशन कर रहे दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसके बाद अब कुल मरीजों की संख्या 58 है। संक्रमित सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं और उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। रविवार को बीएचयू जांच लैब से मिली 5630 जांच रिपोर्ट में 14 मरीज़ों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 7 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है और सभी के कांटेक्ट में आये लोगों की जांच की जा रही है।  संक्रमित मिले मरीजों में एक 28 वर्षीय महिला, नगवा, 46 वर्षीय महिला बीएचयू ट्रामा सेंटर, 25 वर्षीय महिला नानर नगर कालोनी, 27 वर्षीय महिला चेतन नगर कॉलोनी, 23 वर्षीय महिला, नीचीबाग और एक अन्य 53 वर्षीय महिला है।  पुरुषों में 25 वर्षीय डीएलडब्लू का एक युवक, 59 वर्षीय एक बुजुग, डीग आवास, 36 वर्षीय पुरुष बीएचयू ट्रामा सेंटर, 16 वर्षीय किशोर, कालिया नगर रथयात्रा,...

ठंड का कहर : वाराणसी में इंटर तक के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद, जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

 ठंड का कहर : वाराणसी में इंटर तक के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद, जिलाधिकारी ने दिया निर्देश वाराणसी। शीतलहर और लगातार तापमान में गिरावट को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने वाराणसी में कक्षा नर्सरी से इंटर तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को 3 जनवरी से 8 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी वाराणसी कौशलराज शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी, समस्त अपर जिला मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को जारी निर्देश में कहा है कि जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के अंतर्गत संचालित समस्त विद्यालयों को विद्यार्थियों के लिए बंद किया जाता है।  यदि उस अवधि में कोई विद्यालय ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करना चाहे तो इसके लिए वह स्वतंत्र है। 3 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बच्चों के लिए बंद कर दिये गए हैं।

पूर्वांचल में मौसम: कड़ाके की ठंड में ठिठुर रही जिंदगी, दो-तीन दिनों में पारा और गिरने के आसार

 पूर्वांचल में मौसम: कड़ाके की ठंड में ठिठुर रही जिंदगी, दो-तीन दिनों में पारा और गिरने के आसार वाराणसी दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सर्द हवाओं की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है।  पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा से उत्तर प्रदेश में गलन और ठिठुरन भरी ठंड का कहर जारी है।  वाराणसी समेत पूर्वांचल के अधिकांश स्थानों पर रविवार सुबह भी धूप नहीं निकली। घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। नए साल के पहले दिन यानि शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने के साथ ही दिन में धूप तो हुआ लेकिन पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से उसका असर कम रहा। दिन में भी गलन अधिक महसूस हो रही थी। इधर शाम को तो ठंड और बढ़ गई। राहत की बात केवल इतनी ही रही कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी इलाकों में भी कोहरा अधिक छाए रहने की संभावना हैं। ...

वाराणसी मौसम अलर्ट : 5 जनवरी तक सर्द हवाओं और गलन से नहीं मिलेगी राहत, आसमान में बादल और कोहरा छाए रहने के आसार

 वाराणसी मौसम अलर्ट : 5 जनवरी तक सर्द हवाओं और गलन से नहीं मिलेगी राहत, आसमान में बादल और कोहरा छाए रहने के आसार     वाराणसी। शनिवार को नये साल का जश्न लोगों ने सर्द हवा व ठिठुरती ठंड के बीच मनाया। आसमान में बादलों के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली, वहीं दोपहर में बादलों के बीच थोड़ी देर के लिए निकली धूप लोगों को गर्मी का एहसास नहीं दे पाई।     वहीं ग्रामीण इलाकों में सुबह 10 बजे तक धूप निकली पर कोहरा भी छाया रहा। अभी आगे भी सर्द हवाओं और गलन से लोगों को छुटकारा नहीं मिलने वाला। मौसम विभाग के अनुसार अभी 5 जनवरी तक कोहरा और आसमान में बादल छाए रहने के आसार है।

नया साल 2022 बनारस बना जाम पहले दिन कई इलाकों में लगा भारी जाम,घण्टो फंसे रहे लोग, पुलि‍स और जनता के छूटे पसीने

 नया साल 2022 बनारस बना जाम पहले दिन कई इलाकों में लगा भारी जाम, घण्टो फंसे रहे लोग, पुलि‍स और जनता के छूटे पसीने  वाराणसी। नये साल के पहले दिन ही बनारस के सभी देवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के रास्ते पर लोगों की अप्रत्याशित भीड़ की वजह से पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शहर के सभी प्रमुख इलाकों में जाम लगा रहा है, जिसमें मैदागिन, गोदौलिया, नई सड़क, बेनियाबाग, लहुराबीर, लक्सा, गुरुबाग, लंका, दुर्गाकुंड प्रमुख रहे। इस जाम में बुरी तरह से लोग घंटो फंसे दिखे, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कानपुर से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे सचिन शुक्ला ने बताया कि वह करीब आधा घंटा से जाम में फंसे हुए थे, इसके पहले भी उन्हें रास्ते में भारी जाम का सामना करने को मिला। उन्होंने कहा कि अव्यवस्था फैली हुई है, इसपर प्रशासन को ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने आगे कहा कि नए वर्ष के कारण भी पर्यटकों की भीड़ है, इसलिए भी रास्ते में काफी जाम लगा हुआ है, उम्मीद है कि आगे व्यवस्था बदलेगी और लोगों को जाम से निजात मिले जाम में...