Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2021

लगातार पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा नदी उफान पर गंगा नदी के आसपास के लोगों की बढ़ी चिंता।

 लगातार पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा नदी उफान पर गंगा नदी के आसपास के लोगों की बढ़ी चिंता। मोहम्मद रिजवान वाराणसी। लगातार पहाड़ों पर बारिश होने से आप गंगा नदी भी बढ़ाओ पर गंगा नदी के आसपास के लोगों की चिंता बढ़ी जो घाट के किनारे छोटे-छोटे मंदिर है वह भी धीरे-धीरे पानी में डूबते नजर आ रहे हैं वही गंगा घाट के किनारे दुकानदार अपनी दुकानों को सुरक्षित करते नजर आए.और नाव चालकों के लिए एक बार फिर से मुसीबत का सामना करना पड़ेगा क्यों से की अभी कुछ माह पहले ही नाव का संचालन शुरू हुआ था फिर गंगा का जलस्तर जिस तरह से बड़ा रहा है उनके लिए मुसीबत हो सकता है और तो और घाट के किनारे पंडा को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा

जानिए ईदुज्जुहा का महत्व व इतिहास, ऐसे मनाएं कोरोना काल में बकरीद, रहें सुरक्षित

 जानिए ईदुज्जुहा का महत्व व इतिहास, ऐसे मनाएं कोरोना काल में बकरीद, रहें सुरक्षित मोहम्मद रिजवान 21 जुलाई 2021 को ईद-उल-जुहा अर्थात बकरीद मुसलमानों का प्रमुख त्योहार मनाया जायेगा। इस दिन मुस्लिम बहुल क्षेत्र के बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। बकरीद पर खरीददार बकरे, नए कपड़े, खजूर और सेवईयां आदि खरीदते हैं और इस त्योहार को मनाते हैं, लेकिन इस बार मुस्लिम समुदाय के पारंपरिक त्योहार ईद-उल-अजहा पर बाजार में भीड़-भाड़ का माहौल देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि कोरोना वायरस ने इस त्योहार की रंगत को फीका कर दिया है। आइये जानते है इस त्योहार का महत्व और इतिहास।  बकरीद (ईदुज्जुहा) का महत्व    कुर्बानी को हर धर्म और शास्त्र में भगवान को पाने का सबसे प्रबल हथियार माना जाता है। हिंदू धर्म में जहां हम कुर्बानी को त्याग से जोड़ कर देखते हैं वहीं मुस्लिम धर्म में कुर्बानी का अर्थ है खुद को खुदा के नाम पर कुर्बान कर देना यानी अपनी सबसे प्यारी चीज का त्याग करना। इसी भावना को उजागर करता है मुस्लिम धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार ईद-उल-जुहा जिसे हम बकरीद के नाम से भी जानते हैं। यूं तो इस्लाम मजहब म...

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने श्रावण मास, बकरीद त्यौहार के मद्देनजर आदमपुर थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण धर्म स्थलों का सुरक्षा जायजा लिया

 वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने श्रावण मास, बकरीद त्यौहार के मद्देनजर आदमपुर थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण धर्म स्थलों का सुरक्षा जायजा लिया मोहम्मद रिजवान वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने श्रावण मास, बकरीद त्यौहार के मद्देनजर आदमपुर थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण धर्म स्थलों का सुरक्षा जायजा लिया, वाराणसी में आगामी श्रावण माह, व बकरीद के दृष्टिगत अपर पुलिस उपायुक्त विकास चन्द्र त्रिपाठी , एसीपी प्रवीण सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा थाना आदम पुर क्षेत्र के महत्वपूर्ण धर्मस्थलों का सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया,लाटभैरव,ओमकालेश्वर मंदिर एवं विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण,प्रमुख पुजारी व मुतवल्ली से वार्ता तथा वहां लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग किया गया,

CP ए. सतीश गणेश ने मुस्लिम बंधुओं को ईद-उल-अजहा की दी बधाई : Online बैठक कर बकरीद पर खास सतर्कता के दिए निर्देश, बोले- प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न होने पाए

 CP ए. सतीश गणेश ने मुस्लिम बंधुओं को ईद-उल-अजहा की दी बधाई : Online बैठक कर बकरीद पर खास सतर्कता के दिए निर्देश, बोले- प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न होने पाए   मोहम्मद रिजवान वाराणसी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार मुस्लिम बंधू  बुधवार को अकीदत के साथ मनाएंगे। कोविड नियमों के अनुपालन में इस वर्ष यह पर्व मनाया जाएगा। सरकार के आदेश के बाद किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नहीं की जाएगी और एक स्थान पर 50 से अधिक लोग एकत्रित नहीं होंगे। इन नियमों और शहरमे शान्ति और सुरक्षा कायम रखने के लिए  मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने पुलिस, इंटेलिजेंस  ट्रैफिक  विभाग के आला अधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिये आवश्यक बैठक की। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने सभी बीट स्तर तक के कर्मचारियों को निर्देशित करने को कहते हुए कहा कि सभी अपने बीट पर यह सुनिश्चित कर लें की कोई भी अप्रिय घटना न होने पाए और कोविड प्रोटोकाल और सरकार की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन किया जाए।  सीपी ए सतीश गणेश ने इस ऑनलाइन समीक्षा बैठक में कहा कि किसी भी हाल में सा...

बकरीदः वाराणसी में लगातार दूसरे साल नहीं होगी ऊंटों की कुर्बानी, मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील

 बकरीदः वाराणसी में लगातार दूसरे साल नहीं होगी ऊंटों की कुर्बानी, मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील वाराणसी में धर्मगुरुओं ने कोरोना संक्रमण के कारण बकरीद की नमाज मोहल्ले की मस्जिदों में ही अदा करने की अपील की गई है। वहीं लगातार दूसरे साल बकरीद ऊंटों की कुर्बानी नहीं की जाएगी। कुर्बानी के पर्व ईद उल अजहा यानी बकरीद की तैयारियां मुस्लिम मोहल्लों में जोर-शोर से चल रही हैं। वाराणसी में वीकेंड लॉकडाउन के कारण शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने से सोमवार को ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद है। वहीं धर्मगुरुओं ने कोरोना संक्रमण के कारण बकरीद की नमाज मोहल्ले की मस्जिदों में ही अदा करने की अपील की गई है। वहीं लगातार दूसरे साल बकरीद ऊंटों की कुर्बानी नहीं की जाएगी। 21 जुलाई को मनाई जाने वाली बकरीद में अब दो दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में सोमवार और मंगलवार को बाजार में सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। रविवार को लॉकडाउन के बावजूद कई जगह बकरा मंडी सजाई गई थी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इसको बंद कराया गया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने कहा कि बकरीद को देखते हुए सभी से अपी...

लाबेक अल्लहा हुमा लाबेक आवाज़ के साथ आंखें नम, चेहरे पर मास्क और दिल में दुआएं... हजारों हज यात्रियों ने मांगी कोरोना से मुक्ति

लाबेक अल्लहा हुमा  लाबेक आवाज़ के साथ  आंखें नम, चेहरे पर मास्क और दिल में दुआएं... हजारों हज यात्रियों ने मांगी कोरोना से मुक्ति सऊदी अरब में माउंट अराफात पर पहुंचकर हजारों मुस्लिमों ने मास्क लगाकर इबादत की। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण खत्म होने और तेजी से वैक्सीनेशन की दुआ की। हज यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग माउंट अराफात पर भी जाते हैं। कहा जाता है कि यहीं पर पैगंबर मोहम्मद ने अपना आखिरी उपदेश दिया था। सऊदी अरब ने लगातार दूसरी साल विदेशी जायरीनों के मक्का और मदीना आने पर रोक लगाई है। इस साल सऊदी अरब ने सिर्फ अपने ही देश के 65,000 लोगों को हज करने की अनुमति दी है। इनमें भी बच्चों और बुजुर्गों को परमिशन नहीं दी गई है। 18 से 65 साल तक की आयु के लोगों को ही इसमें शामिल किया गया है।  सऊदी अरब में भी जिन 60 हजार लोगों को हज की अनुमति दी गई है, उनका पूरी तरह से वैक्सीनेशन जरूरी किया गया है। इसके अलावा ऐसे लोगों को भी दूर रखा गया है, जो किसी भी तरह की गंभीर बीमारी के शिकार हों। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रहने वाले फलस्तीन के नागरिक उम अहमद ने कहा, 'मैं यह बता नह...

वाराणसी में हि‍न्‍दू युवा वाहि‍नी नेता को मारी गयी गोली

 वाराणसी में हि‍न्‍दू युवा वाहि‍नी नेता को मारी गयी गोली  वाराणसी। भेलूपुर थानाक्षेत्र स्‍थि‍त दुर्गाकुंड तथा खोजवां के समीप संतोषी माता मंदि‍र के पास रवि‍वार शाम हि‍न्‍दु युवा वाहि‍नी के मंडल उपाध्‍यक्ष को इलाके के एक दबंग ने गोली मार दी है। घायल अवस्‍था में उन्‍हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं इस घटना के दौरान हुई मारपीट में दो अन्‍य लोग भी घायल बताये जा रहे हैं।  हि‍न्‍दू युवा वाहि‍नी के वाराणसी मंडल के प्रभारी अम्‍बरीश सिंह भोला के अनुसार संतोषी माता मंदि‍र के वि‍वाद में मालवीय मंडल के उपाध्‍यक्ष अभि‍षेक पांडेय को गोली मारी गयी है। उनकी हालत गंभीर है। घायल अवस्‍था में मालवीय मंडल के उध्‍यक्ष दि‍वस त्रि‍पाठी व अन्‍य कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।  घटना के बाद एसीपी भेलूपुर सहि‍त कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी है। आला अधि‍कारी भी घटनास्‍थल के लि‍ये नि‍कल चुके हैं। पुलि‍स घटना के कारणों का पता लगा रही है। प्रत्‍यक्षदर्शि‍यों के अनुसार तीन राउंड गोली चली है। लोगों ने गोली मारने वाले की ...

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष बनाये गए कलाम कुरैशी

 मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष बनाये गए कलाम कुरैशी मोहम्मद रिजवान वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का वाराणसी महानगर अध्यक्ष कलाम कुरैशी को बनाया गया है।  कलाम कुरैशी ने बताया कि बनारस जिले के तमाम क्रांतिकारी नेता व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने फोन व मैसेज पर बधाई व अपनी शुभकामनाएं दी है।  कलाम कुरैशी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

वाराणसी में विजिलेंस व बिजली की छापेमारी से मचा हड़कंप, 7 पर एफआईआर

 वाराणसी में विजिलेंस व बिजली की छापेमारी से मचा हड़कंप, 7 पर एफआईआर वाराणसी:- इन दिनों बिजली चोरों को लेकर पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम ने मोर्चा खोल दिया है। आला अधिकारियों से मिले निर्देश पर शहर में हर तरफ छापेमारी शुरु हो गई है, शुक्रवार को सराय गोबर्धन क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने मारा छापा और डायरेक्ट कटिया कनेक्शन कर बिजली चोरी करते 7 पकड़े गए। विभाग की ओर से सभी पर बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई, जेई- पिन्टू कुमार सिंह ने बताया कि एटीसी लाइन लॉस कम करने के लिए आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी। इसके साथ ही अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिससे वे आगे इस तरह का कार्य न कर सकें।

ईदु उल जुहा का हुआ चांद

 BREAKING ईदु उल जुहा का हुआ चांद मोहम्मद रिजवान बकरीद के चांद का हुआ ऐलान, 21 जुलाई को मनाई जाएगी बकरीद, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने किया एलान। लखनऊ। उलमा-ए-फरंगी महल की कायम की हुई तारीखी मरकज़ी चांद कमेटी ने मुसलमानों से चांद देखने की अपील की है। काजी-ए-शहर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अध्यक्षता में कमेटी के सदस्यों की बैठक मौलाना ने तमाम मुसलमानों से अपील की कि इतवार को बकरीद का चांद देखने का एहतिमाम करें। इस सिलसिले में निम्नलिखित मोबाइल नम्बरों और ईमेल व वेबसाइट पर सम्पर्क करें: ई-मेल imamkarasheed@gmail.com, m.chandcom@farangimahal.com, वेबसाइट www.farangimahal.in पर भी चांद का ऐलान किया जायेगा।

बकरीद के लिए मिले मंडी खोलने की अनुमति

  बकरीद के लिए मिले मंडी खोलने की अनुमति प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर उठाई गई मांग वाराणसी/कोरोना काल मे कावंड़ यात्रा की अनुमति मिलने के बाद बकरीद के लिए मंडी खोलने की मांग की गई है। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव मो. तौफीक कुरैशी ने सीएम को पत्र लिखकर ईद उल अजहा के मौके पर पूरे प्रदेश में पशु बाजार लगाने व पशुओं को लाने ले जाने की अनुमति देने की मांग की है। सचिव ने कहा कि इस बार 21,22,23 जुलाई को कुर्बानी होगी। आज चांद होने की उम्मीद है वुर उत्तर प्रदेश में कही भी पशु बाजार की कोई व्यवस्था नहीं कि गई है। कुर्बानी का कोई विकल्प नहीं होता है। जिन मुसलमानों पर कुर्बानी वाजिब है उन्हें सिर्फ पशुओं की कुर्बानी ही करानी होती है, उस धन का कहि और उपयोग नहीं हो सकता सरकार इन पहलुओं पर गौर जल्द करते हुए प्रदेश में पशु बाजार लगाने और पशुओं को लाने ले जाने की अनुमति दे। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है।

वाराणसी : विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, विजिलेंस टीम ने भोर में की छापे मारी, मचा हड़कंप 16 पर एफआईआर दर्ज

 वाराणसी : विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, विजिलेंस टीम ने भोर में की छापे मारी, मचा हड़कंप 16 पर एफआईआर दर्ज मोहम्मद रिजवान वाराणसी:- बिजली चोरी करने वालों के लिए ‘खास खबर’। विजिलेंस की टीम अब भोर में छापेमारी कर रही है। अगर आप बिजली चोरी कर रहे हैं तो सुधर जाएं, नहीं पता चलेगा आप नींद में हैं और आपके घर छापा पड़ गया। ऐसा हम नहीं कहते, बिजली विभाग के लोग इस तरह की कार्रवाई शनिवार से शुरू कर दिए हैं। छापेमारी करने वाली टीम में शामिल लोगों का कहना था कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दरअसल, बेनिया, भूलेटन, छोटी पियारी में शनिवार को भोर में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। छापेमारी में करीब एक दर्जन लोग गलत तरीके से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। भोर में पहुंची विजिलेंस टीम और फोर्स को देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। टीम में शामिल लोगों ने वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ एविडेंस के लिए फोटोग्राफी भी कराई। छापेमारी करने वाली टीम में शामिल जेई- पिन्टू कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों शिकायत मिल रही थी और भोर में छापे मारी कर 16 लोग अवैध रूप से डारेक्टर कटिया कनेक्शन करते पकड़े...