Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2021

यूपी में 1 से 8 तक के विद्यालय 4 अप्रैल तक बन्द रहेंगे, यूपी सरकार का आदेश

 यूपी में 1 से 8 तक के विद्यालय 4 अप्रैल तक बन्द रहेंगे, यूपी सरकार का आदेश मोहम्मद रिज़वान वाराणसी.  स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए थे, मगर इतमीनान रखें, अभी स्कूल खुलने वाला नहीं है। प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि अब कोरोना के मामले बढ़ते देख शासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूल रव‍िवार तक बंद रखने का न‍िर्णय ल‍िया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से  पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश में फिर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देख शासन ने निर्णय लिया है कि कक्षा आठ तक के सभी स्कूल चार अप्रैल तक बंद रहेंगे।  गौरतबल है क‍ि होली के पर्व को देखते हुए सभी स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए थे। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि अब कोरोना के मामले बढ़ते देख शासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूल रव‍िवार तक बंद रखने का न‍िर्णय ल‍िया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी कार्यक्रम के आयोजन पर रोक नहीं है, लेकिन जुलूस, कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह के लिए अब प्रशासन की ...

शब-ए-बारात आज, घरों के साथ कब्रिस्तानों की हुई साफ सफाई, तैयारी पूरी

 शब-ए-बारात आज, घरों के साथ कब्रिस्तानों की हुई साफ सफाई, तैयारी पूरी मोहम्मद रिज़वान मुस्लिम समुदाय के प्रमुख पर्वो में शामिल शब-ए-बारात का त्योहार आज मनाया जाएगा। मुस्लिम बस्तियों में कल शनिवार को पर्व के मद्देनजर काफी रौनक रही घरों की साफ सफाई के साथ-साथ कब्रस्तानों को साफ सुथरा करने का काम देर शाम तक जारी रहा।इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक शब-ए-बारात का त्योहार शाबान महीने की 14वीं तारीख को मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह नजर व नियाज का सिलसिला जारी रहेगा और मुसलमान पूरी रात जाग कर अल्लाह की इबादत करेगा। कब्रों पर फातेहा व चिरागा किया जाएगा। शहरे खमोशा कही जाने वाली सुनसान कब्रस्तानो में लोग पहुंच कर अपने अपने पुरखों की कब्रों पर रोशनी करने के साथ साथ फातेहा पढ़ कर उन की मगफिरत की दुवा मांगेंगे। इस्लामी किताबों व उलेमाओं ने शब-ए-बारात की रात को बहुत अहमियत वाला बताया है।

कैसे मनाएं 'शब ए बारात" का त्योहार, होता है क्या जानें डिटेल पहला रोजा शब-ए-बारात के दिन और दूसरा रोजा अगले दिन

 कैसे मनाएं 'शब ए बारात" का त्योहार, होता है क्या जानें डिटेल पहला रोजा शब-ए-बारात के दिन और दूसरा रोजा अगले दिन 28 मार्च यानी रविवार को पूरे देश भर में शब-ए-बारात मनाई जाएगी. रविवार की शाम मगरिब की अजान होने के साथ शब-ए-बारात की शुरुआत होगी और सोमवार को शाबान का रोजा भी रखा जाएगा मोहम्मद रिजवान मुस्लिम समुदाय में मनाए जाने वाले तमाम त्योहारों में से एक त्योहार शब-ए-बारात भी है. इस्लाम में इस त्योहार को काफी अहमियत दी जाती है. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक आठवां यानी शाबान के महीने की 15वीं तारीख की रात से शब-ए-बारात मनाई जाती है, जो इस बार 28 मार्च यानी रविवार को पूरे देश भर में मनाई जाएगी. रविवार की शाम मगरिब की अजान होने के साथ शब-ए-बारात की शुरुआत होगी और सोमवार को शाबान का रोजा भी रखा जाएगा. मुस्लिम समुदाय के लोग शब-ए-बारात के अगले दिन रोजा भी रखते हैं. यह रोजा फर्ज यानी जरूरी नहीं है बल्कि इस्लाम में इसे नफिल रोजा कहा जाता है. ऐसा मानना है कि जो कोई भी शब-ए-बारात के अगले दिन रोजा रखता है उस इंसान के पिछली शब-ए-बारात से इस शब-ए-बारात तक के सभी गुनाह माफ कर दिए जाते हैं. हाल...

वाराणसी :- कोरोना संक्रमण: DM-SSP ने की बैठक, दवा की दुकान छोड़ अन्य कोई दुकानें 9 बजे के बाद नहीं खुलेंगी, कल से पुलिस करेगी यह कड़ाई सख्त आदेश...

   वाराणसी :- कोरोना संक्रमण: DM-SSP ने की बैठक, दवा की दुकान छोड़ अन्य कोई दुकानें 9 बजे के बाद नहीं खुलेंगी, कल से पुलिस करेगी यह कड़ाई सख्त आदेश... मोहम्मद रिजवान वाराणसी। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और एसएसपी अमित पाठक ने गुरुवार को संयुक्त रूप से ट्रैफिक पुलिस लाइन में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, होली व शबेबरात के त्योहार के साथ-साथ कोरोना के प्रकोप से निपटने के लिए आने वाले दिनों में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए बैठक की और अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। मास्क न लगाने पर होगी कार्रवाई  कोरोना से सम्बंधित सुरक्षा नियमों का प्रसारण चौराहों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से तथा मोबाइल गाड़ियों से कराने का निर्देश दिया गया। मास्क न लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का न करने वालों के खिलाफ शुक्रवार से जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जायगी। घाटों पर गंगा आरती में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का नि‍र्देश दि‍या गया है। दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें रात 9 बजे होंगी बंद  बैठक में निर्देशित किया गया कि किसी भी सरकारी कार्यालय, अस्पताल, दुकानों, रेस्टोरेंट, मार्के...

वाराणसी : अफवाहों पर ध्यान न दें, कोवि‍ड गाइडलाइन्‍स का पालन करें, नहीं लगेगा दोबारा लॉकडाउन : DM कौशल राज शर्मा

 वाराणसी : अफवाहों पर ध्यान न दें, कोवि‍ड गाइडलाइन्‍स का पालन करें, नहीं लगेगा दोबारा लॉकडाउन : DM कौशल राज शर्मा मोहम्मद रिजवान वाराणसी। जिले में दोबारा लॉकडाउन लगने की अफवाह फैलने लगी है। सोशल मीडिया पर तेजी से लॉकडाउन लगने वाला वीडियो वायरल होने लगा, जिससे लोग लॉकडाउन लगने की आशंका से चिंतित दिखाई दे रहे हैं। हालांकि डीएम कौशलराज शर्मा ने जनता से स्पष्ट रुप से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें यह बिलकुल निराधार है लॉकडाउन की अफवाह पर वाराणसी जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा कि यह निराधार अफवाह है। हर 15 से 20 दिन में लॉकडाउन की अफवाह फैलती रहती है। लोग सरकार द्वारा बनाए गए प्रोटोकॉल और गाइडलाइन का पालन करते रहें।   जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजेशन का लोग ध्यान रखें। एक दो दिन में लापरवाही पर जुर्माना और एंफोर्समेंट की कार्रवाई जरुर शुरु हो जाएगी। जिले में लॉकडाउन जैसी कोई चीज नहीं होने जा रही है। डीएम ने कहा कि यदि सब लोग खुद ही कोरोना के प्रति जागरुकता रखेंगे तो लॉकडाउन की आवश्यक्ता नहीं पड़ेगी।

वाराणसी : साले ने जीजा पर किया हमला, जीजा घायल

 वाराणसी : साले ने जीजा पर किया हमला, जीजा घायल मोहम्मद रिजवान वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के जेरेगूलर, कोयला बाज़ार में शाबाज़ अहमद पुत्र हबीबुर्रहमान पर वसी खान और राजन ने बीती रात मुठिये से हमला कर बुरी तरह घायल कर फरार हो गये। दोनों हमलावर पांडेयपुर, नई बस्ती के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि दोनो शाबाज़ अहमद के साले है जिनका नाम वसी खान और राजन है। वसी खान की बहन की शादी शाहबाज़ अहमद से बीते 3 महीने पहले हुई थी उसकी पत्नी गोरखपुर में जॉब करती है, शाहबाज़ को नही पसंद था कि वो वहा जॉब करे। इस बात का उसने विरोध किया जो कि उसकी पत्नी और उसके भाई वसी खान और राजन को नागवार लगा, बीती रात शाहबाज़ के घर मे घुस कर तमंचे के मुठिए से इन लोगों ने मार कर उसको लाहुलहान कर दिया । वारदात की जानकारी आदमपुर थाने में दी गयी जहाँ प्रशासन की तरफ से 324, 504 की मामूली धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है, शांहबाज कबीर चौरा अस्पताल में इलाज करा रहा है।

लो आ गई इबादत की रात आज रखा जा रहा है रोज़ा, पूरी रात होगी इबादत

 लो आ गई इबादत की रात आज रखा जा रहा है रोज़ा, पूरी रात होगी इबादत वाराणसी  इस्लामी त्योहारो में शब-ए-मेराज का  खासा महत्व है। यह हर साल इस्लामिक महीने रजब की 27वीं तारीख को मनाया जाता है।  आज ही शब-ए-मेराज की रात है। इस्लाम में ऐसा माना जाता है कि रजब के महीने की 27 वीं तारीख को पैगंबर-ए-इस्लाम (अल्लाह के रसूल) हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैह व सल्लम, अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त से मिलने मेराज गये थे।जहाँ पर नबी कि रब से मुलाकात हुई थी। इसीलिए इस रात को 'पाक रात' भी कहा जाता है। शब-ए-मेराज एक अरबी शब्द है, अरबी में शब का मतलब रात और मेराज का मतलब आसमान होता है। इस्लामी किताबो में है कि मेराज कि शब  हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैह व सल्लम ने सऊदी अरब के शहर मक्का से येरुसलम  की बैत उल मुकद्दस मस्जिद तक का सफर तय किया था, और फिर बैत उल मुकद्दस मस्जिद से सातों आसमान की सैर करते हुए अल्लाह से मिलने गये थे। यह सब इतने कम वक्त में हुआ कि इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता कि नबी रब से मिलकर चले आये और उनके घर के दरवाज़े कि कुंडी जाते वक्त जो हिल रही थी वो लौटने पर भी हिल रही थी। य...