Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2020

महान सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रह.(KGN) की दरगाह से कोविटकोट सुरक्षित

 महान सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रह.(KGN) की दरगाह से कोविटकोट सुरक्षित मोहम्मद रिज़वान महान सूफी संत हजरत ख्वाजा ग़रीब नवाज़ रह.(khawaja ji) की दरगाह शरीफ की प्रबन्ध संभालने वाली दरगाह कमेटी, दरगाह ख्वाजा साहब अजमेर ने दरगाह शरीफ आने वाले जाायरीन की कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए परिसर को कोविटकोट से शिल्ड कवर करवाया है। इस एंटी वायरस नैनो टेक्नोलाॅजी से फायदा यह होगा की अगले 90 दिनांे के लिए परिसर पूरी तरह से कोरोना वायरस से सुरक्षित रहेगा, यदि इस दौरान परिसर को सैनिटाईज नहीं करवाया जाता है तो भी या फिर कोई कोरोना संक्रमित प्रवेश कर जाता है फिर भी परिसर पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रह. की दरगाह कोविडकोट से सुरक्षित दरगाह कमेटी के कार्यवाहक नाज़िम डाॅ आदिल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस से बचाव और निमयों की पालना करते हुए 07 सितंबर को दरगाह शरीफ को जायरीन के लिए खोला गया था, इसके बाद से ही दरगाह कमेटी का प्रयास रहा है कि परिसर को पूरी तरह से स्वच्छ और सुरक्षित रखा जाए। इसी क्रम में राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड, भारत सरक...

वाराणसी के DM और SSP ने की अधिकारियों संग समीक्षा बैठक दिए कई निर्देश

  वाराणसी के DM और SSP ने की अधिकारियों संग समीक्षा बैठक दिए कई निर्देश  वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा , एसएसपी अमित पाठक ने आज पुलिस लाइन में घंटों मैराथन बैठक कर मातहतों को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। अधिकारी द्वय ने कहा कि सरकारी धार्मिक सार्वजनिक स्थलों की पूरी निगरानी हो तथा उस पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भूमाफिया के तहत विधिक कार्रवाई शुरू हो। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। शहर में चलने वाले अवैध धंधों को नेस्तनाबूद करें हुक्का बार अथवा अन्य अनाधिकृत कार्य होटलों में कदापि नहीं चलना चाहिए। यह भी ताकीद किया गया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नए प्लान तैयार कर लिए जाएं ताकि त्योहारों के समय कोई कठिनाई सामने ना आए । अपराधियों तथा बड़े माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो । शहर से ग्रामीण स्तर तक आपसी रंजिश राजनीतिक रंजिश आदि मामलों पर गहनता से कार्रवाई हो। संवेदनशील मामलों में तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी नपेंगे।

बनारस में शनिवार को मिले 265 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, पुराने 196 मरीज़ हुए स्वस्थ, 2 की मौत

बनारस  में शनिवार को मिले 265 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, पुराने 196 मरीज़ हुए स्वस्थ, 2 की मौत मोहम्मद रिज़वान वाराणासी में 265 नए कोरोना मरीजो के संख्या के साथ जिले में कोविड पॉजिटिव मरीजो की संख्या दस हजार को पार करते हुए 10168 तक पहुँचा, होम आईशोलेशन और कोविड अस्पतालों में इलॉज के बाद 8270 मरीजो की रिपोर्ट आ चुकी है नेगेटिव, इलाज के दौरानं 2 मरीजो की मौत का बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 172 तक पहुँच चुका है, कोविड अस्पतालों और होम आईशोलेशन के जरिये 1726 मरीजो का किया जा रहा है इलॉज।

बगैर परीक्षा दिए तीन लाख छात्र हुए अगली कक्षा में प्रमोट,काशी विद्यापीठ प्रशासन ने जारी किया आदेश

 बगैर परीक्षा दिए तीन लाख छात्र हुए अगली कक्षा में प्रमोट,काशी विद्यापीठ प्रशासन ने जारी किया आदेश संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने भी स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को प्रोन्नत कर दिया है। वार्षिक परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों को ही विश्वविद्यालय प्रोन्नति देगा और अनुत्तीर्ण छात्रों को प्रोन्नति का लाभ नहीं मिलेगा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध पांच जिलों के तीन लाख छात्रों को प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। इसमें वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही के महाविद्यालय भी शामिल हैं। कुलसचिव डॉ. साहबलाल मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से 18 मार्च के पहले हुई परीक्षाओं के अंक के आधार पर छात्रों को प्रोन्नति दी जाएगी। कापियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रथम वर्ष के छात्र जो प्रोन्नत किए गए हैं उनको द्वितीय वर्ष की परीक्षा के सभी विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। प्राप्तांकों के औसत के आधार पर ही जिन विषयों में परीक्षा नहीं हुई है उनको प्रथम वर्ष में अंक प्रदान किए जाएंगे। यदि कोई छात्र ...