Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2020

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

PM नरेंद्र मोदी के अगुवानी तैयारियों का जायजा लेने CM पहुंचे पीएम के सभास्थल , आगमन की तैयारियों का लें रहे जायजा…

 PM नरेंद्र मोदी के अगुवानी तैयारियों का जायजा लेने CM पहुंचे पीएम के सभास्थल , आगमन की तैयारियों का लें रहे जायजा… मोहम्मद रिज़वान वाराणसी,  प्रसिद्ध देव दीपावली पर पहली बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवानी की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ काशी पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। शुक्रवार की सुबह से ही एडीजी वाराणसी जोन, आईजी वाराणसी रेंज विजय सिंह मीणा, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशलराज शर्मा, एसएसपी अमित पाठक एक-एक बिंदु पर तैयारियों को परख रहे थे। खजूरी स्थित सभास्थल पर बने अस्थाई हेलीपैड मुख्यमंत्री के पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सीएम सभी सभा स्थलों का निरीक्षण करने के बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब सात घंटे वाराणसी में रहेंगे। देव दीपावली पर पीएम मोदी प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को देश को समर्पित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद देव दीपावली के आयोजन में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पीएम ...

कयामत तक होता रहेगा गौसे पाक का जिक्र

 कयामत तक होता रहेगा गौसे पाक का जिक्र सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी/ हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी गौसे आज़म की याद में आज देश दुनिया में गौसे पाक के दीवाने जश्ने गौसुलवरा मना रहे हैं। इस दौरान फातेहा, मिलाद और जश्न का दौर व लंगर का जो आयोजन होगा वो पूरे महीने चलता रहेगा।  गौसे पाक की जिन्दगी और करामात पर उलेमा कहते हैं कि गौसे पाक इराक के जीलान में पैदा हुए, लेकिन आज पूरी दुनिया में उनकी चर्चा हो रही है। अल्लाहतआला फरमाता है कि अगर सिर्फ जीलान के लिए गौस बनाता तो जीलान में ही उनकी चर्चा होती, लेकिन गौसे पाक को सारी दुनिया के लिए गौस बनाकर भेजा। इसलिए पूरी दुनिया में गौस पाक का जिक्र होता है और ता कयामत तक होता रहेगा।  हुजूर गौसेपाक पैदाइशी वली हैं। वह सारे वालियो के सरदार हैं। बरेली के ताजदार आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाजिले बरेली फरमाते हैं, ये दिल ये जिगर है, ये आंखे ये सर है जहां चाहो रख दो कदम गौसे आजम।  थैली खून से हुई लाल  एक बार बादशाहे वक्त ने गौस पाक को अशर्फियों की थैली नजराने में पेश किया तो गौसे पाक ने उस थैली को मुट्ठी में लेकर दबाया तो ...

वाराणसी में फिर गरजी पुलिस की गोली, 50 हजार इनामी अनिल घायल वाराणसी। दो दि‍न पहले रिंग रोड के पास हुए एनकाउंटर में इनामि‍या अपराधी मोनू चौहान को ढेर करने के बाद मंगलवार शाम एक बार फि‍र पुलि‍स और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 50 हजार के इनामि‍या अपराधी अनि‍ल यादव को पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में जि‍स बदमाश को गोली लगी है, उसके बारे में बताया जा रहा है कि‍ ये वही है जो दो दि‍न पहले मोनू चौहान संग हुई मुठभेड़ के दौरान अधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया था। पुलि‍स इसकी तभी से तलाश में थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जैतपुरा के नक्‍खी घाट इलाके में इसे घेर लि‍या। पुलि‍स की घेराबंदी देख अनिल यादव ने फायरिंग शुरू कर दी। वाराणसी पुलि‍स की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम थाना जैतपुरा तथा क्राइम ब्रांच की टीम के साथ नक्कीघाट क्षेत्र में हुई एक पुलिस मुठभेड़ में रु 50000/ का पुरस्कार घोषित अपराधी अनिल यादव पुत्र वीरभान, निवासी सब्बलपुर, थाना जमानिया गाजीपुर के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्‍था में उसे इलाज के लि‍ये कबीरचौरा हॉस्पिटल भेजा गया है। मुठभेड़ में घायल अपराधी अनिल यादव के क़ब्ज़े से एक पिस्टल .32 बोर, मोटरसाइकिल ग्लैमर तथा कारतूस बरामद हुआ है। अनि‍ल यादव द्वारा कुख्यात अपराधी मोनू चौहान के साथ दीपावली के समय 3 दिनों में वाराणसी में दो सनसनीखेज शूटआउट की घटना को अंजाम दि‍या गया था, जि‍सके बाद पुलि‍स को उसकी तलाश थी।

 वाराणसी में फिर गरजी पुलिस की गोली, 50 हजार इनामी अनिल घायल मोहम्मद रिज़वान वाराणसी। दो दि‍न पहले रिंग रोड के पास हुए एनकाउंटर में इनामि‍या अपराधी मोनू चौहान को ढेर करने के बाद मंगलवार शाम एक बार फि‍र पुलि‍स और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 50 हजार के इनामि‍या अपराधी अनि‍ल यादव को पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में जि‍स बदमाश को गोली लगी है, उसके बारे में बताया जा रहा है कि‍ ये वही है जो दो दि‍न पहले मोनू चौहान संग हुई मुठभेड़ के दौरान अधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया था। पुलि‍स इसकी तभी से तलाश में थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जैतपुरा के नक्‍खी घाट इलाके में इसे घेर लि‍या। पुलि‍स की घेराबंदी देख अनिल यादव ने फायरिंग शुरू कर दी। वाराणसी पुलि‍स की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम थाना जैतपुरा तथा क्राइम ब्रांच की टीम के साथ नक्कीघाट क्षेत्र में हुई एक पुलिस मुठभेड़ में रु 50000/ का पुरस्कार घोषित अपराधी अनिल यादव पुत्र वीरभान, निवासी सब्बलपुर, थाना जमानिया गाजीपुर के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्‍था में उसे इलाज के लि‍ये कबीरचौरा हॉस्पिटल भ...

Breaking: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, घायल अभियुक्त की इलाज के दौरान मौत, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

 Breaking: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, घायल अभियुक्त की इलाज के दौरान मौत, 2 पुलिसकर्मी भी घायल सरफ़राज़ अहमद वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि 1 लाख का इनामी मोनू चौहान बीते दिनों लालपुर में प्रेमा देवी के घर में घुसकर गोली मारने के मामले में वांछित था। अभियुक्त मोनू ने पुलिस को देखकर फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्यवाही में उसे गोली लगी है। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। एसपी सीटी विकास चंद्र तिवारी ने बताया कि मोनू के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था। एनकाउंटर के दौरान अधेरे का फायदा उठाकर वह फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में पुलिस के भी 2 जवान घायल है। इलाज के लिए उन्हें भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। क्राइम ब्रांच और पुलिस को सूचना मिली कि बिते दिनों प्रेमा देवी की हत्या में शामिल मोनू इस वक्त रिंग रोड पर मौजूद है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की, इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली। इस एनकाउंटर में क्राइम ब्रांच के एक सिपाही ...

यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश ओर ठंड पड़ेगी

 यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश  ओर ठंड पड़ेगी सरफ़राज़ अहमद उत्तर प्रदेश का मौसम अपना मिजाज बदल रहा है।मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार  प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले चार दिनों में पारा और लुढ़क सकता है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से गिरेगा पारा हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पारा और गिरेगा।मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने से ठंड और बढ़ने की अंदेशा है। राजधानी का लुढ़का पारा तो हो सकती है बारिश गुरूवार को मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ का पारा लुढ़क कर रात आठ बजे नौ डिग्री तक जा सकता है।इसके साथ ही लखनऊ, कानपुर, झांसी, ललितपुर सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना है।बारिश के कारण से ठंड में और बढोत्तरी का अनुमान है।रविवार को भी राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश हुई थी।इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई थी।तेज बारिश...

धर्म की नगरी काशी में में बंट रहा है मां अन्नपूर्णा का खज़ान लेने के लिए भक्तों की लम्बी कतार

 धर्म की नगरी काशी में में बंट रहा है मां अन्नपूर्णा का खज़ान लेने के लिए भक्तों की लम्बी कतार मोहम्मद रिज़वान वाराणसी। धर्म की नगरी काशी में धनतेरस का अपना महत्त्व है क्योंकि आज के दिन माता अन्नपूर्णा का खज़ाना बंटता है। माता अन्नपूर्णा का खज़ाना लेने के लिए भक्तों की लम्बी कतार बुधवार रात से ही लग गयी थी। सुबह मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए स्वर्णमयी माता अन्नपूर्णा के दर्शन भक्तों के लिए सुलभ कर दिए गए। मंदिर के महंत रामेश्वरपुरी भक्तों में धान का लावा और एक रुपये का सिक्का बांट रहे हैं। भक्त खज़ाना लेकर निहाल हो रहे हैं।  तिरुपति बाला जी हो या शिरडी के साईं बाबा या फिर सिद्धि विनायक जी का दरबार, आपने यहाँ के खजाने के बारे में जरुर सुना और देखा होगा, लेकिन कभी ऐसा सुना है क्या कि भगवान के दरबार का खजाना भक्तों के लिए खोला जाता है और भक्तों में बंटता है? ऐसा खजाना जो केवल साल में एक बार खुलता है  जो इस खजाने से मिले लावे और सिक्के को घर में रखता है, उसके घर में धन और धान्य की वृद्धि होती है।  काशी में स्थापित मां अन्नपूर्णा का दरबार ऐसा है जहां श्रृष्टि के पालनहार महाद...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने आगामी त्यौहारों पर दि‍या आदेश, सड़क पर स्टंट करने वाले बाइक सवारों पर कसें नकेल

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने आगामी त्यौहारों पर दि‍या आदेश, सड़क पर स्टंट करने वाले बाइक सवारों पर कसें नकेल वाराणसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शनिवार को जनपद में कानून-व्यवस्था, अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए रात्री भ्रमण करत हुए कचहरी, अर्दली बाजार, भोजूबीर होते हुए गिलट बाजार पुलिस चौकी पहुंचे। इस दौरान एसएसपी ने चौकी प्रभारी आनन्द चौरसिया को चेकिंग सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिया और स्टंट कर ख़तरनाक तरीके से चलाने वाले बाइक सवारो की विशेष चेकिंग का भी निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान एसएसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की और यातायात के सुचारू संचालन के लिए सम्बन्धित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बता दें कि एसएसपी अमित पाठक द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने और आए दिन होने वाली जाम की समस्याओं से लोगों को निजात दिलाने के लिए थाना प्रभारियों और अफसरों को सख्त आदेश दिये गए हैं।

DM ने वाराणसी में आतिशबाजी बेचने वालों के लाइसेंस स्थगित,9 नवम्बर से 30 नवम्बर तक आतिशबाजी पर रोक…

 DM ने वाराणसी में आतिशबाजी बेचने वालों के लाइसेंस स्थगित,9 नवम्बर से  30 नवम्बर तक आतिशबाजी पर रोक… वाराणसी/ राज्यसरकार के आदेशानुसार दिवाली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने नया फरमान जारी किया है। जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में बताया कि एनजीटी न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा आतिशबाजी (फायर क्रैकर्स) के बिक्री व प्रयोग के संबंध में पारित आदेश के क्रम में वाराणसी जनपद के ए0क्यू0 आई0 की स्थिति अत्यधिक निराशाजनक पाई गई है।जिसके अंतर्गत एनजीटी न्यायालय द्वारा आदेश दिया गया है कि जनपद वाराणसी में भी पटाखों की बिक्री एवं प्रयोग पर 9 नवंबर की मध्य रात्रि से 30 नवंबर की मध्य रात्रि तक पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाता हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जनपद वाराणसी में तत्काल प्रभाव से सभी आतिशबाजी बेचने के लाइसेंस स्थगित कर दिया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि जिन लोगों के द्वारा आतिशबाजी क्रय भी कर लिया गया है, उनके भी प्रयोग पर 9 नवंबर की मध्य रात्रि से 30 नवंबर की मध्यरात्रि तक पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सहित सभी...