Breaking: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, घायल अभियुक्त की इलाज के दौरान मौत, 2 पुलिसकर्मी भी घायल
सरफ़राज़ अहमद
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि 1 लाख का इनामी मोनू चौहान बीते दिनों लालपुर में प्रेमा देवी के घर में घुसकर गोली मारने के मामले में वांछित था। अभियुक्त मोनू ने पुलिस को देखकर फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्यवाही में उसे गोली लगी है। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। एसपी सीटी विकास चंद्र तिवारी ने बताया कि मोनू के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था। एनकाउंटर के दौरान अधेरे का फायदा उठाकर वह फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में पुलिस के भी 2 जवान घायल है। इलाज के लिए उन्हें भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
क्राइम ब्रांच और पुलिस को सूचना मिली कि बिते दिनों प्रेमा देवी की हत्या में शामिल मोनू इस वक्त रिंग रोड पर मौजूद है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की, इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली। इस एनकाउंटर में क्राइम ब्रांच के एक सिपाही और चौकी प्रभारी पांडेपुर इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं मोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि शातिर मोनू सनी गिरोह का शूटर रह चुका है। इसे 2017 में तत्कालीन थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्रा ने भी गिरफ्तार किया था।

Comments
Post a Comment