तिरुपति प्रसाद प्रकरण के बाद विश्वनाथ धाम में प्रसाद की हुई जांच, अधिकारी ने किया निरीक्षण... वाराणसी :- तिरुपति बालाजी के लड्डू विवाद के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ के महाप्रसाद की भी जांच हुई। मंदिर के एसडीएम शंभू शरण सिंह शुक्रवार को अपनी टीम के साथ अचानक प्रसाद तैयार होने वाली जगह पहुंचे। लड्डू बनने की पूरी प्रक्रिया देखी। साफ-सफाई का जायजा लिया। महाप्रसाद को चखा। SDM ने महाप्रसाद का सैंपल लेकर यूपी फूड डिपार्टमेंट को भेजा है। करीब 15 दिन में इसकी रिपोर्ट आएगी। एसडीएम शंभू शरण सिंह ने बताया- तिरुपति प्रसाद विवाद सामने आने के बाद से काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रसाद की गुणवत्ता, शुद्धता और पवित्रता की जांच की जा रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसलिए प्रसाद की गुणवत्ता की जांच करना बेहद जरूरी है। फूड डिपार्टमेंट की ओर से लगातार गुणवत्ता की जांच की जा रही है ताकि कोई भी चूक न हो सके। घी की लैब टेस्टिंग में सब कुछ सही लैब टेस्ट से जुड़े सवाल पर एसडीएम ने बताया कि घी की लैब टेस्टिंग कराई गई है। जिसमें किसी तरह...