Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2021

वाराणसी: अपनों ने छोड़ा साथ, शवों को कंधा देकर पैसे कमा रहे हैं मजदूर

 वाराणसी: अपनों ने छोड़ा साथ, शवों को कंधा देकर पैसे कमा रहे हैं मजदूर कोरोना की विभीषिका किसी के लिए आपदा तो किसी के लिए अवसर है तो किसी के लिए खतरा मोल लेकर दो पैसे कमाने की मजबूरी. ऐसी ही मजबूरी उन मजदूरों की है जिनके हाथों में दिनभर की कमाई का आने वाला चंद पैसा भी कोरोना ने छीन लिया. इसलिए मोक्ष नगरी काशी में यह मजदूर उन बेसहारा शवों का सहारा बन शवयात्रा में कंधा देकर कुछ पैसे भी कमा रहे हैं और मोक्ष के द्वार तक पहुंचा रहे हैं, जिनको संक्रमण के डर से अपने भी कंधा देने से गुरेज कर रहे हैं.  इस कोरोना काल ने इंसान को वे हर कुछ सिखा दिया, जिसके लिए ताउम्र भी कम पड़ जाती. कुछ बेसहारों का सहारा अनजान बन रहे हैं तो कइयों ने तो कोरोना के डर से अपनों का ही हाथ छोड़ दिया. मस्तमौला और मोक्षदायिनी काशी भी इससे अछूती नहीं है.   मददगार काशी में बगैर मांगे ही लोग एक दूसरे की मदद कर दिया करते थे, लेकिन कोरोना ने इस मदद की भी कीमत तय कर दी. सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन सच है. मोक्ष की कामना के लिए काशी में अंतिम संस्कार भी इतना आसान नहीं रह गया है. लोग किसी तरह अपनों को लेकर आ तो...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह तक रहेगा लॉकडाउन

 योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह तक रहेगा लॉकडाउन  मोहम्मद रिजवान लखनऊ। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी की योगी आदि‍त्‍यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला ले लि‍या है। प्रदेश में अब साप्‍ताहि‍क लॉकडाउन का दायरा बढ़ाया गया है। इसके बाद अब यूपी में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाने का नि‍र्णय लि‍या गया है।  इस दौरान शुक्रवार रात आठ बजे शुरू होना वाला लॉकडाउन शनि‍वार, रवि‍वार और सोमवार को दि‍नभर जारी रहेगा। मंगलवार सुबह सात बजे लॉकडाउन समाप्‍त होगा। अबतक ये लॉकडाउन सोमवार सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहा करता था।  बता दें कि‍ बुधवार को ही हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से कहा था कि‍ प्रदेश में कम से कम 14 दि‍न का लॉकडाउन लगाया जाए, जि‍ससे प्रदेश में संक्रमण की चेन को तोड़ने में मदद मि‍ल सके।  वि‍शेषज्ञों के अनुसार यूपी में अभी कोरोना की पीक आना बाकी है, अगले एक से दो हफ्ते में यहां सर्वाधि‍क कोरोना के मामले दर्ज होने की आशंका है।

वाराणसी में सभी प्रकार की दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान कल से चार दिन रहेंगी बन्द, DM का आदेश स्वास्थ्यकर्मियों संग इन्हें मिलेगी छूट...

 वाराणसी में सभी प्रकार की दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान कल से चार दिन रहेंगी बन्द, DM का आदेश स्वास्थ्यकर्मियों संग इन्हें मिलेगी छूट...  मोहम्मद रिज़वान वाराणसी/कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत 29 व 30 अप्रैल को जनपद वाराणसी में समस्त प्रकार की दुकान व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे- जिलाधिकारी दूध, सब्जी, ब्रेड, फल, बेकरी के सभी उत्पादों के आउटलेट, भोजन सामग्री की दुकानें, अनाज-गल्ले की रिटेल दुकानें आदि अपरान्ह 12.00 बजे तक खोली जा सकती हैं मेडिकल दुकानें, मेडिकल आपूर्ति, मेडिकल टेस्ट व ब्लड टेस्ट जांच करने वाली लैब, ब्लड कलेक्शन सेंटर एवं उनके ऑफिस, निजी व सरकारी मेडिकल व प्राइवेट प्रैक्टिस वाले क्लीनिक, अस्पताल, एम्बुलेंस, हॉस्पिटल को होने वाली सामग्रियों की आपूर्ति व अन्य मेडिकल सेवाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी वाराणसी। वर्तमान में 'नोवल कोरोना वायरस' का संक्रमण पुनः बढ़ रहा है व विगत कुछ दिनों से जनपद वाराणसी में 1800 से अधिक व्यक्तियों का संक्रमण प्रतिदिन हो रहा है। वाराणसी शहर में लगभग 700 से अधिक कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं तथा लगभग सारे शहर के क्षेत्र इससे प्र...

वाराणसी में कोरोना इलाज की संजीवनी बूटी उपलब्ध, DM ने निजी अस्पतालों को उपलब्ध करवाया असहनीय दर्द की यह दवा

वाराणसी में कोरोना इलाज की संजीवनी बूटी उपलब्ध, DM ने निजी अस्पतालों को उपलब्ध करवाया असहनीय दर्द की यह दवा       मोहम्मद रिजवान वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जहां हाहाकार मचा हुआ है। प्रतिदिन लोग अपनो को इस दुनिया से विदा होते देख रहे हैं। विडंबना तो यह है कि बहुत लोग इलाज के अभाव में दम तोड दे रहे हैं। इन सबके बीच जो सबसे बड़ा वजह सामने आया है, वह है ऑक्सीजन की कमी। अचानक संक्रमित मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ जाने के वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई उस अनुपात में नही हो पा रहा है। इसके बावजूद जिले के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दिन रात एक कर ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू करने में लगे हुए हैं। खासकर जिले के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। इसी के चलते आज एक राहत भरी खबर यह आया है कि वाराणसी जिला प्रशासन को वायुमंडल से ऑक्सीजन तैयार करने वाले 75 मशीन उपलब्ध हुआ है, जो कि ऑक्सीजन की कमी से जुंझ रहे मरीजों के लिए काफी राहत वाला होगा। इस बात की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी केआर शर्मा ने बताया कि कोविड अस्पतालों में भर्...

वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन कुछ ऐसा रहा बनारस का हाल, हर तरफ पसरा रहा सन्नाटा

 वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन कुछ ऐसा रहा बनारस का हाल, हर तरफ पसरा रहा सन्नाटा मोहम्मद रिजवान वाराणसी। कोरोना के बढ़ते केस के चलते लगाए गए शनिवार व रविवार के वीकेंड लॉक डाउन में रविवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने शहर तथा आसपास क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। वहीं शहर के मुख्य चौराहों पर लॉकडाउन और तेज धूप के चलते इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आएं।  प्रशासन द्वारा इन दो दिनों में शहर भर में सैनिटाइजेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। घाटों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। बीएचयू का सिंह द्वार हो या दुर्गाकुंड या कैंट और गोदौलिया चौराहा वीकेंड लॉकडाउन का असर साफ दिखा। बनारस के लोग भी वीकेंड लॉकडाउन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दे रहे हैं।

हजरत सैयद सलार मसूद गाजी मियां रहमतुल्लाह अलैह गाज़ी मियां की लगन संग शादी की सस्म शुरु

 हजरत सैयद सलार मसूद गाजी मियां रहमतुल्लाह अलैह गाज़ी मियां की लगन संग शादी की सस्म शुरु मोहम्मद रिज़वान वाराणसी  वाराणसी के बड़ी बाजार स्थित हजरत सैयद सलार मसूद गाजी मियां रहमतुल्लाह अलैह की शादी के सवा महीने पूर्व आज लगन रखी गयी। इस दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए जहां सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया था, वहीं कोरोना से निजात की दुआएं भी मांगी गई। इसके बाद कुछ ही देर में दरगाह बंद कर दिया गया। इसी के साथ गाज़ी मियां की लग्न के साथ ही गाज़ी मियां की शादी की रस्म की शुरुआत भी हो गई। दरगाह गाज़ी मियां के गद्दीनशीन/सेक्रेटरी हाजी एजाजुद्दीन हाशमी की देखरेख में हल्दी की रस्म निभाई गई। आयोजन में इलाकाई जायरीन और दरगाह कमेटी के सदर हाजी सिराजुद्दीन अहमद, नियाजुद्दीन हाशमी, डा. अजीजुर्रहमान, जीशान अहमद, अब्दुल अब्दुल्लाह हाशमी की अगुवाई में फातिहा और चादर पोशी की गयी और जायरीनों को हल्दी लगायी गयी। जिसमें कुछ ही अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। अन्त में सभी इलाकाई साथियों का  दरगाह कमेटी के लोगों ने शुक्रिया अदा किया ।

वाराणसी : दो दिन की बंदी के बीच शहर में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू

 वाराणसी : दो दिन की बंदी के बीच शहर में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू मोहम्मद रिजवान एमएलसी एके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर सैनिटाइजेशन वाहनों को किया रवाना तेलियाबाग मरी माई मंदिर, अंधरापुल, जेपी मेहता कॉलेज, कमिश्नर कंपाउंड, अर्दली बाजार, कचहरी तिराहा, चौका घाट संस्कृत विश्वविद्यालय तक होगा सैनिटाइजेशन कोरोना से बचाव के लिए दो दिन की बंदी के बीच वाराणसी में शनिवार को वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। सिगरा स्थित कोविड कमांड सेंटर से एमएलसी एके शर्मा ने सैनिटाइजेशन  के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम और फायर बिग्रेड की गाड़ियों से दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।  नगर आयुक्त गौरांग राठी के अनुसार फायर बिग्रेड के सहयोग से नगर निगम मुख्यालय, शहीद उद्यान, साजन तराहा, कैंट रेलवे, बस डिपो, लहरतारा, कैंसर अस्पताल, बौलिया, शिवदासपुर, तेलियाबाग पुलिस चौकी मार्गों पर संक्रामक विभाग द्वारा सघन सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। सघन सैनिटाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत फायर बिग्रेड की गाड़ी से तेलियाबाग मरी माई मंदिर, अंधरापुल, जेपी मेहता कॉलेज, कमिश्नर कंपाउंड, अर्दली बाजार, कचहरी ति...

रमज़ान का पहला अशरा कल होगा मुकम्मल रहमत के बाद शुरु होगा मगफिरत का अशरा

 रमज़ान का पहला अशरा कल होगा मुकम्मल रहमत के बाद शुरु होगा मगफिरत का अशरा मोहम्मद रिज़वान वाराणसी  मस्जिदों से जैसे ही अज़ान कि सदाएं, अल्लाह हो, अकबर, अल्लाहो अकबर...फिज़ा में गूंजी। रोज़दारों ने खजूर और पानी से रमज़ान का 9 वां रोज़ा जुमेरात को खोला। इसी के साथ अब रमज़ान का पहला अशरा पूरा होने में महज एक दिन ही बचा है। जुमे को रोज़ेदार सहरी करके दसवां रोज़ा रखेंगे और शाम में दस रोज़ा मुकम्मल करने के साथ ही रहमत का पहला अशरा जहां पूरा हो जायेगा, वही मगफिरत का दूसरा जुमे की शाम से शुरु हो जायेगा।  इससे पहले जुमेरात को इफ्तार के दस्तरखान पर तमाम लज़ीज़ इफ्तारी के साथ ही भीषण गर्मी से निजात दिलाने और गला तर करने के लिए फलों और शर्बत पर लोगों का ज्यादा ज़ोर रहा। परम्परागत इफ्तारी चने की घुघनी, पकौड़ी के अलावा अलग-अलग घरों में तरह-तरह की इफ्तारियां सजायी गयी थी। भीषण गर्मी से निजात के लिए खरबूजा, तरबूज, रुह आफ्ज़ा, नीबू का शर्बत आदि का भी लोगों ने लुत्फ लिया। रोज़ेदारों ने इन इफ्तारियों का लुत्फ लेने के बाद नमाज़े मगरिब अदा की। इस दौरान रब की बारगाह में सभी ने हाथ फैलाकर कोरोना महामारी के खात्...

P.M मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में कोरोना संक्रमण के चलते इलाज न मिलने से बेटे ने मां के कदमों में तोड़ा दम

 P.M मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में  कोरोना संक्रमण के चलते इलाज न मिलने से बेटे ने मां के कदमों में तोड़ा दम  मोहम्मद रिज़वान वाराणसी। कोरोना संक्रमण के चलते इलाज के अभाव में रोज मरीज मर रहे हैं, वहीं अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों की जान भी इलाज के अभाव से जा रही है। सोमवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां इलाज के अभाव में एक युवक ने अपनी मां के कदमों में ही दम तोड़ दिया।  बताया जा रहा है कि‍ युवक की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे बीएचयू लाया गया था, आरोप है कि‍ यहां डॉक्टरों ने उसे नहीं देखा। इसके बाद प्राइवेट अस्पताल में भी युवक को भर्ती नहीं किया। बेटे की मौत के बाद एंबुलेंस न मिलने पर टोटो में शव ले जाती मां की हृदय को झकझोर देने वाली तस्‍वीर इस वक्‍त सोशल मीडि‍या पर तेजी से वायरल हो रही है।  जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के मडियांहू निवासी विनय सिंह का भतीजा विनीत सिंह मुंबई में काम करता था। बीते दिसंबर माह में वह शादी समारोह में आया था, तभी से गांव में ही रुक गया था। उस दौरान विनीत की तबीयत खराब होने पर परिवार ने उसे जौनपुर में एक डॉक्टर को दिखाया तो उन्...

वाराणसी, प्रयागराज समेत 5 शहरों में नहीं लगेगा लॉकडाउन, HC के आदेश पर योगी सरकार ने किया स्पष्ट, फिलहाल लॉकडाउन से गरीबों पर पड़ेगी मार...

 वाराणसी, प्रयागराज समेत 5 शहरों में नहीं लगेगा लॉकडाउन, HC के आदेश पर योगी सरकार ने किया स्पष्ट, फिलहाल लॉकडाउन से गरीबों पर पड़ेगी मार... सरफराज अहमद यूपी के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने से फिलहाल यूपी सरकार ने इनकार कर दिया है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि लॉकडाउन लगाने से गरीबों पर मार पड़ती है। हाईकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार की सुबह सरकार को यूपी के पांच शहरों लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था।  इसके बाद यूपी सरकार की तरफ से कहा गया कि एसीएस सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि आज माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में यूपी सरकार के प्रवक्ता ने अवगत कराया है कि प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े है, और सख्ती कोरोना के नियंत्रण के लिए आवश्यक है। सरकार ने कई कदम उठाए हैं, आगे भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जीवन बचाने के साथ गरीबों की आजीविका भी बचानी है। अतः शहरों मे सम्पूर्ण लॉकडाउन अभी नहीं लगेगा। लोग स्वतः स्फूर्ति से भाव से कई जगह बंदी कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने यह दिया निर्देश इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सो...

वाराणसी, प्रयागराज सहि‍त यूपी के 5 शहरों में लॉकडाउन लगाने के लि‍ये हाईकोर्ट ने सरकार को दि‍ये नि‍र्देश

 वाराणसी, प्रयागराज सहि‍त यूपी के 5 शहरों में लॉकडाउन लगाने के लि‍ये हाईकोर्ट ने सरकार को दि‍ये नि‍र्देश  मोहम्मद रिजवान प्रयागराज। यूपी में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने संबंधि‍त नि‍र्देश सरकार को दि‍ये हैं।  वीडि‍यो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर और गोरखपुर में आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने के नि‍र्देश सरकार को दि‍ये हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि‍ हम इस तथ्य से अवगत हैं कि लॉकडाउन लगाने से पहले संबंधित सरकार को विभिन्न तौर-तरीकों पर काम करना होगा। इस क्रम में अगर हमने अबतक लॉकडाउन नहीं लगाया तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम इसे आगे भी न अमल में लाएं। यदि हमें कोरोना वायरस के शृंखला को तोड़ना है तो कम से कम दो सप्ताह की अवधि के लिए लॉकडाउन आवश्यक है।  1. वित्तीय संस्थानों और वित्तीय विभागों, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं, औद्योगिक और वैज्ञानिक प्रतिष्ठानों, नगर निगम के कार्यों और सार्वजनिक परिवहन सहित आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्र...

DCP वरुणा ज़ोन ने किया पैदल मार्च, वीकेंड लॉकडाउन के अनुपालन में आम जनता को किया जागरूक

 DCP वरुणा ज़ोन ने किया पैदल मार्च, वीकेंड लॉकडाउन के अनुपालन में आम जनता को किया जागरूक  वाराणसी। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वाराणसी में वीकेंड लॉकडाउन का एलान किया गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वाराणसी में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन को सफल बनाने और कोरोना के संक्रमण को रोकने के दृष्टिगत DCP वरुणा ज़ोन विक्रांत वीर ने नदेसर, मिंट हॉउस इलाके में पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक किया।  DCP वरुणा ज़ोन विक्रांत वीर ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शासन ने शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू का एलान किया है। इसी के अनुपालन में आज पैदल गश्त कर आम जनता से अपील कर उन्हें इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं और घरों में रहने की अपील की जा रही है।  डीसीपी वरुणा ज़ोन ने काशीवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग घर में रहें और सुरक्षित रहें जब जरूरी काम हो तभी बाहर निकले। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान भी किया।

वाराणसी : निजी अस्पताल को बिना संसाधन के बना दिया कोविड-सेंटर, 4 मरीजों की मौत

 वाराणसी : निजी अस्पताल को बिना संसाधन के बना दिया कोविड-सेंटर, 4 मरीजों की मौत वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहां स्थित एक निजी अस्पताल को बगैर संसाधन के कोविड सेंटर बना दिया गया है. जिसमें शुक्रवार को ऑक्सीजन की कमी के कारण चार मरीजों ने दम तोड़ दिया. वाराणसी: जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहां स्थित स्मार्ट मेडिसिटी अस्पताल को बगैर संसाधन के कोविड सेंटर बना दिया गया है. जिसमें शुक्रवार को ऑक्सीजन की कमी के कारण चार मरीजों ने दम तोड़ दिया. वहीं कई मरीज जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं. परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार चार अन्य मरीजों की हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है. कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी कोविड सेंटर बनाया गया है. जिसमें शुक्रवार को ऑक्सीजन की कमी के कारण चार मरीजों ने दम तोड़ दिया. मृतकों के परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि ऑक्सीजन समाप्त होने के बाद दो से तीन घण्टे बाद ऑक्सीजन उपलब्ध हो पा रहा है. मरीजों ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतें कोरोन...

वाराणसी : वीकेंड लॉकडाउन में शादी-विवाह समारोह को इन नियमों के साथ दी गई है कुछ छूट

 वाराणसी : वीकेंड लॉकडाउन में शादी-विवाह समारोह को इन नियमों के साथ दी गई है कुछ छूट मोहम्मद रिजवान वाराणसी। जि‍ले में शनिवार और रविवार की बंदी के दौरान शादी-विवाह परिसर के अंदर बंद हाल में 50 और खुले में 100 लोगों की अनुमति दी गई है। लोग रात 8 बजे तक शादी-विवाह अटेंड कर घर लौट जाए। यह जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी है।  जिलाधिकारी ने बताया कि रात 8 बजे तक शहर में गेस्ट समारोह से होकर अपने घर वापस लौट जाएं। घर के लोग देर तक रुक सकते हैं, पर बार-बार परिसर के अंदर बाहर आना-जाना नहीं करेंगे।  जिलाधिकी ने निर्देशित किया है कि बारात 8 बजे के बाद रोड पर नहीं रहेगी। बता दें, कि शनिवार और रविवार की बंदी के दौरान दवा की सभी रिटेल दुकानें, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की कैंटीन खुले रहेंगे। न्यूज़पेपर एजेंसी, मोबाइल कंपनियों के आफिस, कूरियर, ट्रांसपोर्ट आफिस, ई- कामर्स आफिस शनि‍वार रवि‍वार को भी खुल सकते हैं, उनके स्टाफ का पहचान पत्र के साथ आना जाना प्रतिबंध से मुक्त होगा।

वाराणसी :- शनि‍वार-रवि‍वार की बंदी में भी खुले रहेंगे पेट्रोल पंप, मीडि‍या, मोबाइल कंपनी, कुरि‍यर पर भी नहीं होगी रोक

 वाराणसी :- शनि‍वार-रवि‍वार की बंदी में भी खुले रहेंगे पेट्रोल पंप, मीडि‍या, मोबाइल कंपनी, कुरि‍यर पर भी नहीं होगी रोक मोहम्मद रिजवान वाराणसी। जि‍ले में शनिवार और रविवार की बंदी के दौरान दवा की होल सेल सप्तसागर मंडी बंद रहेगी, जबकि‍ दवा की सभी रिटेल दुकानें, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की कैंटीन खुले रहेंगे। ये जानकारी वाराणसी के जि‍लाधि‍कारी कौशल राज शर्मा ने दी है।  उन्‍होंने बताया है कि‍ न्यूज़पेपर एजेंसी, मोबाइल कंपनियों के आफिस, कूरियर, ट्रांसपोर्ट आफिस, ई- कामर्स आफिस शनि‍वार रवि‍वार को भी खुल सकते हैं, उनके स्टाफ का पहचान पत्र के साथ आना जाना प्रतिबंध से मुक्त होगा। इसके अलावा न्यूज़पेपर हॉकर्स और न्यूज़पेपर गाड़ियां भी प्रतिबंध से मुक्त होंगे। जि‍लाधि‍कारी ने बताया है कि‍ प्रतिदिन रात 8 बजे के लॉक डाउन के लिये दवा दुकानें छोड़ कर सभी दुकानें और ठेले 7:30 बजे तक बंद किये जायेंगे ताकि सभी ग्राहक और दुकानदार 8 बजे तक अपने घर पहुंच जाएं। जि‍लाधि‍कारी के अनुसार शनि‍वार और रवि‍वार को सभी प्रकार के उद्योग फैक्‍ट्रि‍यां भी खुली रहेंगी। इसके अलावा जि‍नके यहां ...

योगी सरकार का फैसला: यूपी में रविवार को लॉकडाउन, मास्क नहीं पहनने पर ₹1000 जुर्माना

 योगी सरकार का फैसला: यूपी में रविवार को लॉकडाउन, मास्क नहीं पहनने पर ₹1000 जुर्माना मोहम्मद रिजवान यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी जिले में रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी और मास्क नहीं पहनने वालों से 1000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी की जाए। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार, दफ्तर बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन सभी जिलों के बाजारों में व्यापक स्तर पर सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा। लखनऊ में सीएम ने कोविड नियंत्रण के लिए बनी टीम 11 के साथ वर्चुअल मीटिंग में कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। कोविड के कारण लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। भरण-पोषण भत्ता के पात्र लोगों की सूची अपडेट कर ली जाए। सरकार जल्द ही इन्हें राहत राशि प्रदान करेगी। अंत्योदय सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राशन वितरण कार्य की व्यवस्था की समीक्षा कर ली जाए। सरकार सभी जरूर...

वाराणसी : अंजुमन मसाजिद इंतजामिया कमेटी ने किया एलान, लॉकडाउन में घरों में अदा करें तरावीह की नमाज़

 वाराणसी : अंजुमन मसाजिद इंतजामिया कमेटी ने किया एलान, लॉकडाउन में घरों में अदा करें तरावीह की नमाज़  मोहम्मद रिजवान वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के द्वारा वीकेंड लॉकडाउन के एलान के बाद कई संस्थाओं ने इसका समर्थन किया है। वहीं अंजुमन मसाजिद इंतजामिया कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने भी इसका समर्थन करते हुए मुस्लिम बंधुओं से वीकेंड लॉकडाउन में तरावीह की नमाज़ घर में अदा करने के लिए कहा है।  संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा कि कल जिलाधिकारी की तरफ से जारी दिशा निर्देश के आधार पर रात 8 बजे से प्रातः 7 बजे तक कर्फ्यू का एलान किया गया है। इसका पूरी तरह पालन किया जाना चाहिये। ऐसे में तरावीह की नमाज़ लोग अपने घर पर ही अदा करें।  इसके अलावा उन्होंने कहा कि दिन में जोहर, असर,मगरिब की नमाज़ गाइडलाइन के अनुसार अदा करें। किसी तरह से मनमानी करने से बचे। 60वर्ष से ऊपरवाले और बच्चे घर पर ही नमाज़ अदा करें । उन्होंने शहर बनारस के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड की दिन ब दिन भयावह होती जा रही है। अतः आप सभी से आग्रह है कि जिला प्रशासन का पूरी तरह से सहयोग करें।

वाराणसी BHU : ओपीडी बंद होने से अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज़ों को हो रही दिक्कत

 वाराणसी BHU : ओपीडी बंद होने से अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज़ों को हो रही दिक्कत मोहम्मद रिजवान वाराणसी। जिले में कोरोना का प्रकोप अपने चरम पर है। प्रशासन द्वारा कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में बेड की व्यवस्था की गई है। वहीं बीएचयू में अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों को बेड की कमी होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएचयू ओपीडी की सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। इसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कते आ रहीं हैं।  बीएचयू इमरजेंसी वार्ड में अपने मरीज को साथ पहुंचे वाराणसी के रंजेश चौबे ने बताया कि मैं एक सुबह से अपने साथ मरीज लेकर आया हूं लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। मरीज को भर्ती करने के लिए कहा गया तो डॉक्टरों ने कहा कि अभी कोई बेड खाली नहीं है। बीएचयू आये बुजुर्ग राम प्रसाद ने बताया कि वह अपने जीजा को कीमो कराने लेकर आये हैं पर कंपाउंडर ने कहा कि कोई बेड खाली नहीं स्ट्रेचर लेकर आओ। बेड के न होने से दिक्कतें हो रही हैं।

वाराणसी DM का आदेश, शनिवार-रविवार बंद रहेंगी सभी दुकानें, सुबह 10 बजे तक दूध-सब्जी की दुकानों को छूट

 वाराणसी DM का आदेश, शनिवार-रविवार बंद रहेंगी सभी दुकानें, सुबह 10 बजे तक दूध-सब्जी की दुकानों को छूट मोहम्मद रिजवान वाराणसी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण फिर से तिव्र गति से बढ़ रहा है। इसके अलावा कुछ दिनों में जनपद वाराणसी में 1500 से अधिक व्यक्तियों का संक्रमण प्रतिदिन हो रहा है। जिलाधिकारी ने आदेश किया है कि इस पर नियंत्रण करने के लिए पूर्व में लगाए गए प्रतिबंधों को साथ कुछ आदेश निर्गत किया जाना आवश्यक है। वाराणसी में प्रत्येक शनिवार व रविवार को समस्त प्रकार की दुकान, मॉल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बार, आबकारी दुकानें बंद रहेंगे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने महामारी अधिनियम 1897 व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियिम-2005 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकार का उपयोग करते हुए यह निर्देश पारित किया है जो वाराणसी के सम्पूर्ण क्षेत्र में दिनांक 15 अप्रैल 2021 की रात्रि से दिनांक 3 मई 2021 की प्रातः काल तक प्रभावी रहेंगे। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत व्यापारीगणों की सहमति से वाराणसी में प्रत्येक शनिवार व रविवार को समस्त प्रकार की दुकान, मॉल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बार, आबकारी दुकानें बंद रहेंगे। ...

क्या अब लॉकडाउन ही आखिरी विकल्प बचा है ?

 क्या अब लॉकडाउन ही आखिरी विकल्प बचा है ? मोहम्मद रिजवान वाराणसी। कोरोना का दूसरा स्ट्रेन कितना खतरनाक ये प्रतिदिन आने वाले आंकड़ों को देखकर लग रहा है। कोरोना वायरस ने अब तक के सभी रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया है। कोरोना का कहर कितना विकराल हो चुका है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज आये आंकड़ों में संक्रमण का आंकड़ा दो लाख तक पहुंच गया। आज गुरुवार को कोरोना वायरस के एक दिन में लगभग दो लाख नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं मृत्यु दर में भी इजाफा देखने को मिला। कोरोना की दूसरी लहर लगातार नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है और एक डरावनी तस्वीर पेश कर रही है। कोविड-19 के प्रारंभ से लेकर एक दिन में मिलने वाले नए कोरोना संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है। पहली लहर में कोरोना का यह विकराल रूप देखने को नहीं मिला था।अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर लगभग डेढ़ करोड़ हो गई है।  छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले आंकड़ों पर गौर किया जाए तो महामारी से मरने वालों की कुल संख्या लगभग दो लाख हो गई है। कोरोना से संक्रमित इलाज करा रहे लोगों की संख्या 14.66 लाख पार कर गई है। वैश्...

होम आइसोलेशन में हैं तो ऑक्सीज़न लेवल पर रखें नजर, जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी रहें सतर्क – प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी

 होम आइसोलेशन में हैं तो ऑक्सीज़न लेवल पर रखें नजर, जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी रहें सतर्क – प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मोहम्मद रिजवान वाराणसी। जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष कौशलराज शर्मा का कहना है कि जो प्रवासी इस बीच जिले में आये हैं और होम आइसोलेट हैं वह सभी कंट्रोल रूम से पहुँच रहे कॉल पर ऑक्सीज़न लेवल की जानकारी देते रहें। गैर प्रान्तों से आ रहे प्रवासियों को बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग कराने में जुटा है। रेलवे स्टेशन,बस स्टेशन के साथ ही  बीएचयू सर सुंदरलाल चिकित्सालय, एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय,एसवीएम भेलूपुर तथा एलबीएस हॉस्पिटल रामनगर पर टीम लगाकर जांच करायी जा रही है। सभी स्वयं की सुरक्षा के लिए जांच जरूर करायें। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन. पी. सिंह ने बताया कि होम आइसोलेट मरीजों के पास प्रत्येक दिन फोन जा रहा है। सभी कोविड नियमों का पालन करते हुये फोन पर पूरी जानकारी दें। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी सतर्क रहें।  इधर बीच महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब दिल्ली इत्यादि प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों को स्व...

Lockdown In Varanasi: वाराणसी में कोरोना का कहर, व्यापारियों ने लगाया अपना 2 दिन का लॉकडाउन

 Lockdown In Varanasi: वाराणसी में कोरोना का कहर, व्यापारियों ने लगाया अपना 2 दिन का लॉकडाउन मोहम्मद रिजवान वाराणसी। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान उन्होंने व्यापारियों से अपील किया कि वह कोरोना के चेन को तोड़ने में मदद करें और स्वेच्छा से प्रतिष्ठानों को खोलने और बन्द करने का फैसला लें। पुलिस कमिश्नर की बातों को ध्यान में रखते हुए वाराणसी के व्यापारियों ने यह निर्णय लिया है कि इस शनिवार और रविवार को वह अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे। हालांकि इस दौरान दूध, ब्रेड इत्यादि आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति निर्बाध जारी रहेगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि यह निर्णय केवल इस सप्ताह के लिए लिया गया है। जरूरत पड़ने पर अगले सप्ताह भी इसी तरह का निर्णय लिया जा सकता है। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बैठक कर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल से इस पर फैसला लेने के लिए आग्रह किया था। व्यापारी नेताओं ने भी पुलिस कमिश्नर को आश्वस्त किया था कि जल्द ही वह अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर कोई...

CM का आदेश वाराणसी सहित 10 जिलों में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू, स्कूल 15 मई तक बंद

 CM का आदेश वाराणसी सहित 10 जिलों में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू, स्कूल 15 मई तक बंद :  मोहम्मद रिज़वान लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस के दूसरे स्ट्रेन से खुद को नहीं बचा पाए। संक्रमित होने के बाद से बुधवार को उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2,000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में रात्रि 08 बजे से प्रातः 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं।  कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गठित टीम-11 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी ज़िलों के आला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।  इस आदेश के क्रम में वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में रात्रि 08 बजे से प्रातः 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू क...

पुलिस आयुक्त ने उठाया बड़ा कदम, बनारस के बॉर्डर्स पर होगी चेकिंग, बिना आवश्यकता नहीं मिलेगी एंट्री

 पुलिस आयुक्त ने उठाया बड़ा कदम, बनारस के बॉर्डर्स पर होगी चेकिंग, बिना आवश्यकता नहीं मिलेगी एंट्री    मोहम्मद रिजवान वाराणसी। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कमिश्नरी सभागार में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर सभी देशवासियों को यह संदेश दिया है कि अगर कोई बहुत जरूरी कार्य ना हो तो काशी ना आए और अपने घरों में रहे। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 का यह दूसरा चरण काफी खतरनाक होता दिख रहा है। इससे हम और आप अपने आप को सुरक्षित रखें और घरों में रहें। वाराणसी में अभूतपूर्व कोविड संक्रमण फैल जाने की वजह से अप्रैल के पूरे महीने में वाराणसी ना आये। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी सूचित किया जाता है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में भी 14 अप्रैल से प्रवेश के लिए कोविड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट आवश्यक कर दी गई है, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बाहरी प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को शहर में ठहरने के लिए भी शीघ्र कोविड नेगेटिव रिपोर्ट की व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों से भी निवेदन है कि बहुत ज...

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वाराणसी न आने की अपील, जारी हुए कई आदेश

 कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वाराणसी न आने की अपील, जारी हुए कई आदेश मोहम्मद रिजवान तेजी से बढ़ रहे कोरोना पाॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए कमिश्नर और डीएम ने लोगों से इस समय वाराणसी की यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई जरूरी कार्य न हो तो आसपास के जनपदों से लोग वाराणसी न आएं और अपने घरों पर ही रहें। कमिश्नर ने काशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शनार्थ आने वाले भक्तों का 3 दिन पूर्व का कोरोना का आरटी पीसीआर टेस्ट निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है। अन्यथा उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीएम कौशल राज शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा है कि देश-विदेश से वाराणसी आने का कार्यक्रम बनाने वाले सभी व्यक्तियों और यात्रियों से अपील है कि वाराणसी में अभूतपूर्व कोविड संक्रमण फैल जाने की वजह से अप्रैल के पूरे महीने में वाराणसी ना आए। बुधवार सुबह वाराणसी में 828 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 9607 लोग इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि आधिकारिक तौर पर 405 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। कुल 23280 लोग अब त...

वाराणसी :- कल से पहला रोज़ा रखेंगे रोज़ेदार, जानिए क्या होता है रोज़ा और क्या है इसका मक़सद

 वाराणसी :- कल से पहला रोज़ा रखेंगे रोज़ेदार, जानिए क्या होता है रोज़ा और क्या है इसका मक़सद  मोहम्मद रिजवान वाराणसी। पवित्र माह रमज़ान का चांद दिखते ही मुस्लिम बंधू रोज़ा रखने की तैयारियों में लग गए हैं। कल रमज़ान की पहली तारीख है। आज रात से मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ शुरू हो जाएगी। इस्लाम में सबसे पवित्र माह माने जाने वाले रमज़ान का क्या मकसद है और इसमें रखा जाने वाला रोज़ा क्या है जानिये इस खास रिपोर्ट में...   रमज़ान एक ऐसा बा-बरकत महीना है जिसका इंतज़ार मुस्लिम बंधू साल भर करते हैं। इस्लाम के अनुसार इस महीने के एक दिन आम दिनों के हज़ार दिनों से भी बेहतर होता है। मुस्लिम समुदाय में जो औरत या मर्द बालिग़ हो चुका है उसके ऊपर रमज़ान के रोज़े वाजिब (अनिवार्य) हैं। यह महीना अल्लाह का महीना माना जाता है और साल भर की इबादतों से ज़्यादा इस माह में इबादत करने का सवाब (पुण्य) माना गया है।  रोज़ेदार फज्र की अज़ान के पहले सहर करके रोज़ा रखते हैं। दिन भर रोज़ादारों को कुछ भी खाने या पीने की मनाही होती है। शाम में मगरिब की अज़ान के बाद रोज़ा खोला जाता है। इस वक़्त अफ्तार का इंतेज़ाम किया जाता ह...

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोजा बुधवार को

 दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोजा बुधवार को मोहम्मद रिजवान दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक समेत देश के किसी भी हिस्से में सोमवार को रमज़ान का चांद नहीं दिखा, लिहाज़ा पहला रोज़ा बुधवार को होगा। दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “दिल्ली में सोमवार को रमज़ान का चांद नज़र नहीं आया है। इसलिए पहला रोज़ा 14 अप्रैल यानी बुधवार को होगा।” उन्होंने कहा कि मंगलवार को इस्लामी कलेंडर के आठवें महीने शाबान का 30वां दिन होगा। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने सार्वजनिक बयान जारी कर बताया, “ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, असम कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई सूबों में राब्ता (संपर्क) कायम किया गया और कहीं से भी चांद नज़र आने की खबर नहीं मिली है।” उन्होंने कहा, ‘‘ ऐलान किया जाता है कि पहला रोज़ा 14 अप्रैल को बुधवार को होगा।” इमरात-ए-शरिया-ए-हिंद ने भी एक बयान में ऐलान किया कि आज देश में कहीं भी चांद नज...

किस दिन से शुरू हो रहे हैं इबादत के दिन, जानिए भारत में कब दिखाई देगा पाक महीना रमजान का चांद

 किस दिन से शुरू हो रहे हैं इबादत के दिन, जानिए भारत में कब दिखाई देगा पाक महीना रमजान का चांद सरफराज अहमद/मोहम्मद रिजवान दुनियाभर में इस्लाम को मानने वाले लोग इस पूरे माह अल्लाह की इबादत करते हुए नमाज अदा करते हैं और रोज़ा रखते हैं। इस्लामी कैलेण्डर के मुताबिक नवां महीना रमजान का पाक महीना होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी उम्र के लोग बहुत ही खुशी से रोज़ा रखते हैं। चांद का दीदार करने के बाद रमजान की शुरूआत हो जाती है। सऊदी अरब और अन्य मुस्लिम देशों में चांद दीदार होने के बाद ही रमजान की सही तिथि की घोषणा की जाती है। अलग-अलग देशों में चांद के दीदार की तारीख अलग होती हैं। जानिए कि भारत में कब होगा चांद का दीदार और कब से शुरू होंगे रमजान। 13 अप्रैल से शुरू हो सकता है पहला रोजा भारत में कब दिखाई देगा चांद जानकारों के मुताबिक इस बार चांद का पहला दीदार 12 अप्रैल को होगा, जिसके बाद 12 अप्रैल या अगले दिन यानि 13 अप्रैल को दुनिया के अन्य देशों में भी चांद का दीदार हो जाएगा। इस हिसाब से रमजान का महीना संभवतः 13 अप्रैल 2021 से शुरू हो रहा है। चांद दिखने की तारीख के मुताबिक यह पूरा महीना क...

वाराणसी :- मुंबई में लॉकडाउन के डर से प्रवासियों का पलायन फिर से शुरु, कोरोना से ज्यादा सता रहा लॉकडाउन का डर

 वाराणसी :- मुंबई में लॉकडाउन के डर से प्रवासियों का पलायन फिर से शुरु, कोरोना से ज्यादा सता रहा लॉकडाउन का डर मोहम्मद रिजवान वाराणसी। मुंबई में संपूर्ण लॉकडाउन के डर के चलते एक बार फिर प्रवासियों का पलायन शुरू हो गया है। लोग अपने घर लौटने लगे हैं। मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से यूपी जाने वाली ट्रेनों के जनरल डिब्बे में पैर रखने की जगह नहीं है। रविवार को मुंबई से वाराणसी पहुंची ट्रेन पवन एक्सप्रेस से लोग अपने घरों और गांवों को जाते दिखे। लोगों को कोरोना से ज्यादा अब लॉकडाउन का डर सताने लगा है।  कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर मुंबई, दिल्ली, लखनऊ व कानपुर समेत अन्य शहरों में तेजी से बढ़ रही है। देश एक बार फिर कोरोना वायरस संकट के उसी दौर में जाता दिख रहा है, जहां पिछले साल था। एक तरफ कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। शहरों में फिर से लॉकडाउन का डर सता रहा है। वहीं मुंबई में वीकेंड लाकडाउन लगाने का आदेश दिया गया है।  प्रवासियों का कहना है कि मुंबई में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और हो सकता है कि यहां लॉकडाउन लगा दिया जाए। इसलिए लोग अपने घरों को वापस जा रहे ...

मौसम की तब्दीली से किसानों के चेहरे पर शिकन, बनारसियों को मिली गर्मी से राहत

 मौसम की तब्दीली से किसानों के चेहरे पर शिकन, बनारसियों को मिली गर्मी से राहत  मोहम्मद रिजवान वाराणसी। होली के बाद शुरू हुई गर्मी के बाद गुरुवार की रात आयी आंधी से मौसम में तब्दीली हुई है। वहीं सुबह ज़िले में हुई बारिश से ग्रामीण इलाकों में किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी गयी। बारिश की वजह से गेहूं की पक चुकी फसल को नुकसान होने की आशंका है। इस समय गेंहू के बोझ खेतों और खलीहानों में पड़े हुए हैं। वहीं आम के बागों में भी किसान परेशां दिखे क्योंकि आंधी से ज़्यादातर बौर टूट गए हैं।  मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल ऐसा मौसम अगले दो-तीन दिन बने रहने की संभावना है। गुरुवार को दिन में तो अच्छी धूप रही लेकिन रात को धूल भरी आंधी का असर शहर से लेकर गांव तक देखने को मिला। कई जगह छतों से टिनशेड उड़ गए तो कुछ जगहों पर पेड़ों की डालियां भी टूट गईं। गुरुवार की रात 8 बजे के बाद आयी आंधी से लोग परेशान दिखे वहीं ग्रामीण अंचलों में गेंहूं की कटाई प्रभावित हुई। वहीं सुबह हुई बारिश ने किसानों को चिंतित कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ज़्यादा गर्मी और तपन की वजह से मौसम में परिवर...

कोरोना अपडेट: काशी में Covid-19 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले 900 से ज्यादा संक्रमित

 कोरोना अपडेट: काशी में Covid-19 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले 900 से ज्यादा संक्रमित मोहम्मद रिजवान वाराणसी। देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही वाराणसी में भी प्रतिदिन कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को बीएचयू से मिली रिपोर्ट के अनुसार 929 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जिसके बाद जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 27045 हो गयी है। वाराणसी में अबतक कुल 22244 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आज 2 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में अब तक 397 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4404 है।

वाराणसी में आज रात से DM ने लगाया 9 बजे रात से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू, जाने किन्हें मिली है छूट

  वाराणसी में आज रात से DM ने लगाया 9 बजे रात से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू, जाने किन्हें मिली है छूट मोहम्मद रिजवान         वाराणसी। जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा द्वारा महामारी अधिनियम व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत पूर्व में समय-समय पर जारी एवं लागू किये गये निषेधाज्ञा आदेश के क्रम में वर्तमान में "नोवल कोरोना वायरस" का संक्रमण जनपद में पुनः बढ़ जाने के कारण उस पर नियंत्रण हेतु महामारी अधिनियम व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत जनपद वाराणसी के संपूर्ण क्षेत्र में आज गुरुवार से 15 अप्रैल की रात्रि तक आदेश पारित किया गया है कि जनसामान्य व उनके वाहनों का आवागमन व जनसामान्य का घर से बाहर निकलना व सभी व्यापारिक व व्यवसायिक गतिविधियों को रात्रि 09.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। प्रातःकालीन दूध सप्लाई व सब्जी मंडी तथा रात्रि कालीन दवा की दुकानें इस प्रतिवंध से मुक्त होंगे।        जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के आदेशानुसार रात्रिशिफ्ट के सरकारी कर्मचारीगण अपने कर्मचारी पहचान पत्र ...

वाराणसी में कोरोना के दूसरे स्ट्रेन से निजात के लिए हुई दुआख्वानी

 वाराणसी में कोरोना के दूसरे स्ट्रेन से निजात के लिए  हुई दुआख्वानी  मोहम्मद रिजवान वाराणसी। कोरोना के दूसरे स्ट्रेन से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। देश के कई राज्यों में स्थिति बिगड़ी हुई है। जगह-जगह नाइट कर्फ्यू और लाकडाउन लगाया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी में भी आज से नाइट कर्फ्यू का एलान जिलाधिकारी की तरफ से किया गया है।  इस एलान के बाद वाराणसी की मस्जिद रंगढ़लुआ फाटक शेख सलीम में अंजुमन इस्लामिया की जानिब से इंसानों को कोरोना वबा (महामारी) के दूसरे स्ट्रेन से हिफाज़त के लिए दुआख्वानी की गयी।  मौलाना फैसल की अगुआई में मुस्लिम बंधुओं ने अल्लाह की बारगाह में दुआ के लिए हाथ बलन्द किया और अल्लाह से सभी को इस वबा से महफूज़ रखने की और जो लोग इस वबा से संक्रमित हुए हैं उनके जल्द से जल्द शेफायाब (ठीक) होने की दुआ मांगी।  इस मौके पर हाजी शहीद अली मुन्ना, मौलाना वहीदुल हसन कादरी, मौलाना फैसल शेख, जमील, अयान खां, मोहम्मद क़ुतुब, अली शान मिर्ज़ा, शाद, मोहम्मद फैज़, रेहान, मंसूर और आज़म आदि लोग मौजूद रहे।