किस दिन से शुरू हो रहे हैं इबादत के दिन, जानिए भारत में कब दिखाई देगा पाक महीना रमजान का चांद
सरफराज अहमद/मोहम्मद रिजवान
दुनियाभर में इस्लाम को मानने वाले लोग इस पूरे माह अल्लाह की इबादत करते हुए नमाज अदा करते हैं और रोज़ा रखते हैं। इस्लामी कैलेण्डर के मुताबिक नवां महीना रमजान का पाक महीना होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी उम्र के लोग बहुत ही खुशी से रोज़ा रखते हैं। चांद का दीदार करने के बाद रमजान की शुरूआत हो जाती है। सऊदी अरब और अन्य मुस्लिम देशों में चांद दीदार होने के बाद ही रमजान की सही तिथि की घोषणा की जाती है। अलग-अलग देशों में चांद के दीदार की तारीख अलग होती हैं। जानिए कि भारत में कब होगा चांद का दीदार और कब से शुरू होंगे रमजान।
13 अप्रैल से शुरू हो सकता है पहला रोजा
भारत में कब दिखाई देगा चांद
जानकारों के मुताबिक इस बार चांद का पहला दीदार 12 अप्रैल को होगा, जिसके बाद 12 अप्रैल या अगले दिन यानि 13 अप्रैल को दुनिया के अन्य देशों में भी चांद का दीदार हो जाएगा।
इस हिसाब से रमजान का महीना संभवतः 13 अप्रैल 2021 से शुरू हो रहा है। चांद दिखने की तारीख के मुताबिक यह पूरा महीना कभी 29 तो कभी 30 दिन का होता है।
इस दिन दिखेगा ईद का चांद
जिस तरह से रमजान की शुरूआत चांद निकलने पर निर्भर होती है उसी तरह से चांद का दीदार होने पर ही रमजान का महीना पूरा होता है और ईद मनाई जाती है। इसलिए रमजान शुरू होने और ईद की तारीख हर देश में अलग-अलग हो सकती है। इस साल रमजान 12 अप्रैल 2021 की शाम से शुरू होगा और मंगलवार 11 मई 2021 को खत्म होगा। इसके अगले दिन 13 मई 2021 को ईद उल-फितर मनाई जाएगी।
रमजान के महीने को क्यों माना जाता है इतना पाक
इस्लाम के मुताबिक 1,400 साल से पहले पैगंबर मुहम्मद के सामने इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान की पहली आयत का अवतरण हुआ था। इस पूरे महीने मुसलमान फज्र की नमाज के साथ रोजे की शुरूआत करते हैं और शाम को नमाज़ अदा करने के बाद की रोजा इफ्तार करते हैं।

Comments
Post a Comment