Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2022

वाराणसी :- गेस्टहाउस में चल रहा था देहव्यापार का गोरखधंधा, पुलिस ने मारा छापा, दो महिला समेत छह अरोपी गिरफ्तार

 वाराणसी :- गेस्टहाउस में चल रहा था देहव्यापार का गोरखधंधा, पुलिस ने मारा छापा, दो महिला समेत छह अरोपी गिरफ्तार  मोहम्मद रिजवान वाराणसी सिगरा थाना अंतर्गत इंग्लिशिया लाइन स्थित ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने बुधवार रात छापामार कर भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया है। गेस्ट हाउस से मेघालय निवासी दो महिला, गेस्ट हाउस मैनेजर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे को सूचना मिली कि इंग्लिशिया लाइन स्थित ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। इस पर एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी, शिवपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह, मंडुआडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने फोर्स के साथ ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में छापा मारा।  पुलिस को इस दौरान दो कमरों के अंदर से दो महिला और दो पुरुष ग्राहक मिले। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। गेस्ट हाउस के कमरों से आपत्तिजनक हाल में मिली मेघालय ...

Valentine's Day: बनारस में मौजूद है बाबा अशिक माशूक की मजार, मन्नत मांगने आते हैं प्रेमी जोड़े

 Valentine's Day: बनारस में मौजूद है बाबा अशिक माशूक की मजार, मन्नत मांगने आते हैं प्रेमी जोड़े मोहम्मद रिज़वान ईरान से आए आशिक ने अपनी माशूक के लिए जान दे दी थी. आशिक के मरने पर माशूक ने भी गंगा में कूदकर जान दे दी. आज दोनों की एक साथ मौजूद मजार प्रेमी जोड़ों के लिए मन्नतें पूरी करने का पवित्र स्थान बन चुका है. आज लोग इसे 'बाबा आशिक माशूक' की मजार के नाम से जानते हैं और अपने मोहब्बत के लिए अकीदत करते हैं. वाराणसी: आज के युवा वैलेंटाइन डे को प्यार के पर्व के रूप में मनाते हैं. ज्यादातर युवाओं को 14 फरवरी का इंतजार रहता है, लेकिन इन सबसे परे बनारस में सैकड़ों साल पहले लिखी गई एक प्यार की दास्तां आज भी प्यार के परवानों के लिए नजीर है. यह कहानी सिर्फ किताबों में ही नहीं बल्कि आज भी असल जिंदगी में प्यार करने वालों को अपनी तरफ आकर्षित करती है. इस कहानी में एक आशिक और एक माशूक ने प्यार की खातिर अपनी जान दे दी और आज दोनों की एक साथ मौजूद मजार प्रेमी जोड़ों के लिए मन्नतें पूरी करने का पवित्र स्थान बन चुका है. कई किताबों में है जिक्र सिगरा इलाके के सिद्धगिरीबाग के औरंगाबाद मोहल्ले मे...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

 सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान  अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल होगी...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

रोज़ डे के साथ शुरु हुआ वेलेन्टाईन वीक, आइये जाने कब है कौन सा डे, क्या है तैयारियां

 रोज़ डे के साथ शुरु हुआ वेलेन्टाईन वीक, आइये जाने कब है कौन सा डे, क्या है तैयारियां मोहम्मद रिज़वान वाराणसी:- इंतेज़ार की घड़ी जल्द खत्म होने वाली है। 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक का आगाज़ हो गया। प्यार के पक्षी अभी से ही अपने युवा साथियों के साथ उड़ान भरते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना काल के बाद इस बार इस पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह रहने की उम्मीद है। कोई प्रेमी के लिए गिफ्ट खरीद रहा है तो कोई किमती चाकलेट। प्रेमी प्रेमिकाओं का उत्‍सव जो आने वाला है। वेलेन्टाईन डे का क्रेज विदेशों से ज्यादा अब भारतीय लोगों में भी दिखाई देता है। दरअसल सात फरवरी को रोज डे, आठ फरवरी को प्रपोज डे, नौ फरवरी को चॉकलेट डे, दस को टेडी डे, ग्यारह फरवरी को प्रॉमिस डे, बारह फरवरी को किस डे, तेरह फरवरी को हग डे और चौदह फरवरी को वैलेंटाइन डे देश दुनिया में मनाया जाएगा।  14 फरवरी वैलेंटाइन डे का वो खास दिन होता है, जिस दिन आशिक और माशुक अपने प्यार का इजहार करते है। प्यार और मोहब्बत के इस खास दिन को देखते हुए दुनिया भर का बड़ा छोटा बाजार भी इसे भूनाने में लगा जाता है। तरह तरह के गिफ्ट आइटम प्यार के जोड़ो को केन्द्र...

अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 810वां उर्स, पीएम मोदी ने भिजवाई चादर

 अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 810वां उर्स, पीएम मोदी ने भिजवाई चादर .ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें उर्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  चादर भेंट की है. इसकी जानाकारी पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके दी है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने चादर भेंट की है, जिसे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाया जाएगा.' इस तस्वीर में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी नकवी को चादर सौंपते नजर आ रहे हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल भी अजमेर शरीफ दरगाह  पर चढ़ाने के लिए चादर भिजवाई थी. तब भी मुख्तार अब्बास नकवी ही चादर लेकर चढ़ाने के लिए अजमेर गए थे. खोला गया जन्नती दरवाजा मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की अजमेर दरगाह पर 810वें सालाना उर्स के मौके पर बुधवार को जायरीनों के लिए जन्नती दरवाजा खोल दिया गया है. काफी संख्या में भक्त दरवाजे से होते हुए ख्वाजा की दरगाह पर जियारत के लिए पहुंचे. यह दरवाजा साल में सिर्फ 6 दिनों के लिए खुलता है. इसका काफी महत्व बताया गया है और इसी वजह स...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...

ख्वाजा गरीब नवाज 810वां उर्स, झंडे की रस्म के साथ हुई शुरूआत

 ख्वाजा गरीब नवाज 810वां उर्स, झंडे की रस्म के साथ हुई शुरूआत अजमेर विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज के बुलंद दरवाजे पर भीलवाड़ा से आए गोरी परिवार की ओर से झंडा चढ़ाया गया. इस झंडे की रस्म के साथ ही ख्वाजा गरीब नवाज की 810 वें सालाना उर्स की शुरूआत हो गई. कोविड-19 महामारी के बीच गाजे-बाजे और पुलिस बैंड की मौजूदगी में गोरी परिवार के साथ ही दरगाह के अन्य पदाधिकारी दरगाह गेस्ट हाउस से झंडा लेकर बुलंद दरवाजे पर पहुंचे. इस दौरान झंडे को चुनने के लिए हजारों की संख्या में अकीदत मन मौजूद रहे, जिन्होंने इस झंडे के दीदार के लिए घंटो तक इंतजार किया. हजारों जायरीन की मौजूदगी में शानो शौकत से ख्वाजा गरीब नवाज की सालाना उर्स की शुरुआत हुई. इस मौके पर इक्कीस तोपों की सलामी भी दी गई. झंडा चंडी के साथ ही गौरी परिवार और दरगाह की अन्य पदाधिकारी ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंचे, जहां विशेष दुआ की गई और देश-विदेश में अमन-चैन भाईचारे के साथ ही देश विदेश में चल रही कोविड-19 महामारी के खात्मे की दुआ मांगी. वह इस मौके पर दरगाह कमेटी के सदर अमीन पठान ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत में कहा कि कोविड-19 महामारी की...

अजमेर शरीफ़ दरगाह के 810वें उर्स के लिये राहुल गांधी ने भेजी अक़ीदतों भरी चादर, कई राज्यों के नेता रहे मौजूद

 अजमेर शरीफ़ दरगाह के 810वें उर्स के लिये राहुल गांधी ने भेजी अक़ीदतों भरी चादर, कई राज्यों के नेता रहे मौजूद दिल्ली: अजमेर शरीफ़ दरगाह के 810वें उर्स के लिये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को चादर भेजी. इस दौरान कई राज्यों के नेता भी वहां मौजूद रहे .ये जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर दी. सलमान खुर्शीद ने किया ये ट्वीट सलमान खुर्शीद ने तस्वीरें शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि, " अजमेर शरीफ दरगाह के 810वें उर्स के लिए राहुल गांदी जी ने अक़ीदतों भरी चादर रवाना की, गंगा जमुनी तहजीब की रिवायत समेटे इस चादर की रवानगी के मौके पर विभिन्न राज्य के नेताओं ने शिरकत की.जी ने तमाम जायरीनों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं. राहुल गांधी पहले भी अजमेर शरीफ पर चादर चढ़ा चुके हैं गौरतलब है कि राहुल गांधी पहले भी कई बार अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ा चुके हैं. वैसे भी पांचों राज्यों में चुनाव होने हैं ऐसे में इन राज्यों में हो रहे चुनावी सर्वे में कांग्रेस पार्टी के लिए जो भविष्यवाणी की जा रही है उससे देखकर तो लगता है कि जीत की दरकार में कांग्रेस को मं...

810 वें उर्स में जुलूस के साथ दरगाह पहुंचे कलंदर मलंग, दिखाए हैरतअंगेज करतब

 810 वें उर्स में जुलूस के साथ दरगाह पहुंचे कलंदर मलंग, दिखाए हैरतअंगेज करतब अजमेर  विश्व प्रसिद्ध महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती 810 वें उर्स का पैगाम देश के विभिन्न हिस्सों में देते हुए कलंदर मलंग मंगलवार को अजमेर पहुंच गए. आज बुधवार को छड़ियों का जुलूस निकाला. दिल्ली के महरौली स्थित कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह से छड़ियां लेकर पैदल रवाना हुए मलंग कलंदरों के दल शाम से ही अजमेर पहुंचना शुरू हो गए. इन कलंदरों मलंगों ने गरीब नवाज के उर्स के पैगाम देने वाले परचम अर्थात छड़ियां हाथ में ली हुई थीं. छड़ियों का जुलूस चिल्ले से गंज दिल्ली गेट होते हुए धान मंडी से दरगाह बाज़ार में पहुंचा. जुलूस के आगे मलंग कलंदर हैरतअंगेज करतब करते हुए दिखाए दिए. किसी ने अपनी आंखों में तेज चाकू डाल कर सबको हैरान कर दिया, किसी मलंग ने तलवार के करतब दिखाए. पूरे रास्ते पर जगह जगह लोगों ने माल्यार्पण कर इनका स्वागत किया. लंगर का इंतजाम किया गया. साथ ही मेडिकल कैंप भी लगाया गया.

चांद की रात, उर्स के मौके पर खुला अजमेर शरीफ का जन्नती दरवाजा

 चांद की रात, उर्स के मौके पर खुला अजमेर शरीफ का जन्नती दरवाजा राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 810वें सालाना उर्स के मौके पर बुधवार तड़के दरगाह का जन्नती दरवाजा खोल दिया गया। सुबह साढ़े चार बजे जन्नती दरवाजा खुलने से पहले ही अकीदतमंदों की कतार लग गई जो जन्नती दरवाजे से निकल कर मजार में जियारत करने के लिए आतुर रहे। बता दें कि सालाना उर्स पर छह दिनों के लिए खुलने वाले दरवाजे का धार्मिक महत्व है, यही कारण है कि मुसलमानों की इसमें गहरी आस्था है। बुधवार को चांद रात है, रजब माह का चांद दिखाई देने पर जन्नती दरवाजा खुला रहेगा और उर्स की धार्मिक रस्में शुरू हो जाएंगी। चांद नजर नहीं आया तो आज रात ही आस्ताने के साथ ही जन्नती दरवाजा भी बंद कर दिया जाएगा और कल सुबह तड़के फिर खोलने की धार्मिक परम्परा निभाई जाएगी। दिल्ली से कलंदरों का दस्ता भी पहुंचा अजमेर मान्यता है कि जन्नती दरवाजे से प्रवेश कर जियारत करने पर जन्नत नसीब होती है। जो अकीदतमंद इसमें असफल रहते हैं, वे इसको चूम कर सब्र करते है। उधर,दिल्ली महरौली दरगाह शरीफ से बारह दिन पूर्व झण्डे व निशाना लेकर रवाना हुआ ...

आजादी के 75 साल बाद भी कुरैश समुदाय बदहाली का शिकार : ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरैश ,

 आजादी के 75 साल बाद भी कुरैश समुदाय बदहाली का शिकार : ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरैश , राजनीतिक दल के चुनाव घोषणा पत्र में कुरैश समुदाय की तरक्की का संकल्प शामिल हो : ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरैश , उत्तर प्रदेश  ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरैश उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ ० मोहम्मद यूसुफ कुरैशी , एडवोकेट , महासचिव चौधरी आले उमर कुरैशी और अध्यक्ष यूथ विंग साजिद अहमद कुरैशी व यूथविंग प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी तौफीक कुरैशी के साझा बयान में कुरैश बिरादरी से की अपील ।  ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरैश , उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ मोहम्मद यूसुफ कुरैशी , एडवोकेट , महासचिव चौधरी आले उमर कुरैशी और अध्यक्ष यूथ विंग साजिद अहमद कुरैशी व यूथविंग प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी तौफीक कुरैशी ने एक साझा बयान में कुरैश बिरादरी और जमीयतुल कुरैश के सूबाई ओहदे दारान व जिला शहर के अध्यक्षों से प्रभावशाली अपील की है । अपील में कहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव में अपने - अपने हलकों में उस पार्टी और उम्मीदवार को वोट करें जो पार्टी और उम्मीदवार कुरैश बिरादरी के कारोबार की तरक्की और जो कारोबाद बंद किया गया है उ...