Skip to main content

आजादी के 75 साल बाद भी कुरैश समुदाय बदहाली का शिकार : ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरैश ,

 आजादी के 75 साल बाद भी कुरैश समुदाय बदहाली का शिकार : ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरैश ,






राजनीतिक दल के चुनाव घोषणा पत्र में कुरैश समुदाय की तरक्की का संकल्प शामिल हो : ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरैश , उत्तर प्रदेश 




ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरैश उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ ० मोहम्मद यूसुफ कुरैशी , एडवोकेट , महासचिव चौधरी आले उमर कुरैशी और अध्यक्ष यूथ विंग साजिद अहमद कुरैशी व यूथविंग प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी तौफीक कुरैशी के साझा बयान में कुरैश बिरादरी से की अपील । 


ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरैश , उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ मोहम्मद यूसुफ कुरैशी , एडवोकेट , महासचिव चौधरी आले उमर कुरैशी और अध्यक्ष यूथ विंग साजिद अहमद कुरैशी व यूथविंग प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी तौफीक कुरैशी ने एक साझा बयान में कुरैश बिरादरी और जमीयतुल कुरैश के सूबाई ओहदे दारान व जिला शहर के अध्यक्षों से प्रभावशाली अपील की है । अपील में कहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव में अपने - अपने हलकों में उस पार्टी और उम्मीदवार को वोट करें जो पार्टी और उम्मीदवार कुरैश बिरादरी के कारोबार की तरक्की और जो कारोबाद बंद किया गया है उसको दोबारा खोलने के लिए ठोस आश्वासन दे । आले उमर कुरैशी ने कहा कि कुरैश बिरादरी के वोट उस सियासी पार्टी को मिलेंगे जो पूरे सूबे के तमाम जिलों में जरूरत के मुताबिक स्लॉटर हाउस , पशु वधशालाएं बनाने की गारण्टी दे । अपील में कहा गया है कि सियासी पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस बात को प्रमुखता से कहे कि वह सत्ता में चुनकर आने के बाद मॉडर्न स्लॉटर हाउस बनाएगी । मीट इण्डस्ट्री को कृषि उद्योग का दर्जा दिया जाए और कृषि उद्योग को मिलने वाली समस्त रियायतें भी दी जाएं । गोश्त की दुकानों के लाइसेंस देने एवं नवीनीकरण प्रक्रिया का सरलीकरण करें ताकि गोश्त की दुकानों के नए लाइसेंस व रिन्यूअल आसानी से किए जा सके । ए.आई.जे. के ने चिंता जताते हुए कहा कि कुरैश बिरादरी के साथ निरंतर सौलेता व्यवहार हो रहा है । फैक्ट्रीयां , मीट प्लॉट जबरन बन्द कर दी गई हैं , सरकार ने लाखों लोगों को बेरोजगार बना दिया , उन्हें एक - एक निवाले का मोहताज बनाकर सड़क पर पैदल कर दिया । मीट प्लांट को चालू करने की राह में हज़ारों अड़चनें पैदा कर दी गई हैं । कुरैश बिरादरी को परेशान करने के लिए लाइसेंस और रिन्यूवल प्रक्रिया में पुलिस प्रशासन और तमाम विभागों का अनावश्यक हस्तक्षेप कर दिया गया है । इसका दुष्परिणाम ये हुआ कि डी . एम . की अनुमति के बगैर किसी भी जगह स्लॉटर हाउस , पशु मीट पलांट को चलाने की इजाजत नहीं दी जाती । जब तक किसी जिले के कलेक्टर , पुलिस और दीगर प्रशासन के अधिकारी एनओसी न दें , पॉल्यूशन बोर्ड भी एन.ओ.सी. नहीं देता है । कहा , हम उम्मीद करते हैं कि तमाम सियासी पार्टियां कुरैश बिरादरी की दिक्कतों को समझते हुए उन्हें दूर करने का बीड़ा उठाएगी । उत्तर प्रदेश में कुरैश बहुत बड़ी आबादी है । उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों के अन्दर मुस्लिम आबादी का करीब २० से ५० : कुरैशी बिरादरी का प्रतिनिधित्व है । ज्यादातर लोगों का रोजगार मांस के कारोबार से जुड़ा हुआ है । मीटर प्लांट का शत - प्रतिशत उत्पादन एक्सपोर्ट किया जाता है जिससे मुल्क की इकॉनामी और करेंसी का फायदा होता है । उत्तर प्रदेश सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों के चलते कुरैश बिरादरी का सारा कारोबार चौपट हो गया है । बिरादरी के लोग सियासी पार्टियों से अपील करें कि वह अपने एजेंडों , मेनिफेस्टों में हमारे कारोबार को चालू कराने की गारण्टी दें । हमें रोजगार दें और जो बेरोजगार किए गए हैं उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाए । कारोबार को सुचारू रूप से चलाने के लिए औपचारिकताएं कम से कम , जटिलताओं को कम करके प्रक्रिया आसान किया जाए । ताकि बेरोजगार हुए लोग रोजगार हासिल कर सके और बन्द पड़ी फैक्ट्रियां चालू हो सके । ताकि लाखों की तादाद में जो मजदूर बेरोजगार हुए हैं वह रोजगार में लग सके और हर जिले के अन्दर लोगों को अपनी मर्जी से हलाल गोश्त खाने को मिल सके । ऐसा तभी संभव होगा जब प्रत्येक जिले के अंदर माडर्न स्लाटर हाउस बनाए जाएंगे । ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरैश उत्तर प्रदेश ने कुरैश बिरादरी की आवाह्न करते हुए कहा कि जो पार्टियां हमें ठोस आश्वासन न दें , हमारी मदद न करें या हमसे वादा न करें ऐसे लोगों , पार्टियों का बेझिझक बायकॉट करें । जो पार्टियां कुरैश बिरादरी की तकलीफ को दिल से महसूस करती है और सुलझाने के लिए मज़बूत इच्छा शक्ति रखती है । हमारा संगठन ७५ जिलों में सक्रिय है , हमारे जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी , सियासी पार्टियों , उनके जिम्मेदार ओहदे दारान और प्रत्याशियों से सम्पर्क करेंगे । साझा बयान में साफतौर से कहा कि सियासी पार्टियां अपने - अपने चुनाव घोषणा पत्र में कुरैश समुदाय की तरक्की का संकल्प शामिल करें । गौवंश तस्करी और वध के झूठे आरोप में सूबे की जेलों में कुरैश बिरादरी के हज़ारों निर्दोष लोग सालों से कैद हैं , उनके परिवार भुखमरी का शिकार है । मांस के कारोबार पर पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दिया है । कुरैश बिरादरी के अधिकांश लोगों की आमदनी बन्द हो गयी है इस वजह से उनके बच्चों की स्कूल , कालेजों की फीस जमा नहीं हो पा रही परिणाम स्वरूप बच्चों के नाम स्कूल से कट गए । गौवंश वध के संदिग्ध मामलों को फास्ट ट्रैक अदालतों में चलाकर त्वरित निर्णय लिया जाए , निर्दोषों और बेगुनाहों को जेल से आज़ाद किया जाए । ताकि वो समाज में सिर उठाकर स्वाभिमान के साथ जी सकें । कहा , सियासी पार्टी के लिखित आश्वासन के बाद ही ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरैश उत्तर प्रदेश उक्त पार्टी को समर्थन देने के सम्बन्ध में विचार करेगा।


प्रदेश उपाध्यक्ष

हाजी मोहम्मद तौफीक कुरैशी वाराणसी

ऑल इण्डिया जमीअतुल कुरेश यूथविंग उत्तर प्रदेश

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...