वाराणसी में पूरे शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा... जैसे नारों से गूंजता रहा शहर
वाराणसी में पूरे शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा... जैसे नारों से गूंजता रहा शहर मोहम्मद रिजवान वाराणसी:- हजरत मोहम्मद (स.) की पैदाइश की खुशी में ईद मिलादुन्नबी पर मंगलवार को पूरा शहर नबी के नारों से नूरानी हो उठा। शहर से निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में हाथों में तिरंगा, नबी के आने का पैगाम देतीं हरी झंडियां और होठों पर नबी के कलाम थे। इत्र और फूलों की खुशबू ने माहौल को और नूरानियत से भर दिया। बड़े, बच्चे, बूढ़े सभी लकदक कुर्ता पायजामा पहने, सिर पर रंगबिरंगा साफा बांधे नबी के आमद की खुशी में निकलने वाले इस जुलूस में अकीदत के साथ शामिल हुए। हर ओर ...सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा... जैसे नारों से शहर दोपहर तक गूंजता रहा। ईद मिलादुन्नबी पर मंगलवार को सुबह आठ बजे सुन्नी जमीअत-उल-उलेमा बनारस की ओर से पूरे शान व शौकत के साथ काजी-ए-शहर मौलाना गुलाम यासीन की कियादत में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। जुलूस कदीमी रास्तों से होते हुए गुजरा, जिसमें अलग-अलग इलाकों के जुलूस शामिल होते गए और उसकी शान बढ़ती गई। माइक पर लोग रास्ते भर नात और कलामों का नजरा...