Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2021

विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में बिजली चोरी कर रहे दस लोगों पर एफआईआर

 विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में बिजली चोरी कर रहे दस लोगों पर एफआईआर  मोहम्मद रिजवान वाराणसी। हंकार टोला इलाके में विद्युत विभाग की विजलेंस टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने 10 लोगों को अवैध तरीके से कटिया मारकर बिजली जलाते पकड़ लिया। विजिलेंस ने सभी के विरुद्ध सम्बंधित थाने में बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई है।  इस सम्बन्ध में विद्युत विभाग के जेई पिंटू सिंह ने बताया कि एटीसी लाइन लॉस कम करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में आज विजिलेंस की टीम ने अधिकारियों के मिले निर्देश के क्रम में शहर में छापेमारी शुरू की है। हंकार टोला इलाके में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। यहाँ विजिलेंस टीम की छापेमारी में 10 लोग कटिया मारकर बिजली जलाते पकड़े गए हैं।  इन सभी के ऊपर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आगे भी बजली चोरी के विरुद्ध उक्त अभियान चलता रहेगा।

प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नेतृत्व में कुरैशी समाज पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर राज्पाल को लिखा पत्र

 प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नेतृत्व में कुरैशी समाज पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर राज्पाल को लिखा  पत्र मोहम्मद तौफीक कुरैशी  पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया है    1 उत्तर प्रदेश में बंद पड़े स्लॉटर हाउस को आधुनिक तकनीक के साथ चालू किया जाए तथा जिन जिलों में स्लाटर हाउस नहीं है वहां नए स्लॉटर हाउस का निर्माण कराएं, सरकारी स्लॉटर हाउस न होने की वजह से निजी स्लॉटर हाउस स्वामी मीट को महंगे दामों पर बेचते हैं जिससे महंगाई चरम पर है  2 उत्तर प्रदेश सरकार ने मीट बचने छोटे दुकानदारों को लाइसेंस बनने का  नवीनीकरण प्रक्रिया को जटिल बना दिया  सरकार द्वारा  लाइसेंस बनने वा। नवीनीकरण प्रक्रिया को आसान बनाया जाए     3  कानपुर से लेकर हापुड़ तक प्रदेश भर बंद पड़े सभी चमड़े के कारखानों को  शीघ्र चालू किया जाए चमड़े के कारखाने से व उसके वयापार से मात्र क़ुरैशी समाज ही नही बल्कि कई दीगर समाज भी जूड़ा ही और चमड़ा के गोदामों के बंद होने से इन समजो में भी रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है 4  लाइसेंस मान...

वाराणसी :- बेटी चाहती थी पढ़ाई करना, माता-पि‍ता बना रहे थे शादी का दबाव, भाग गयी घर से, भेलूपुर पुलि‍स स्‍टेशन से पकड़ा

 वाराणसी :- बेटी चाहती थी पढ़ाई करना, माता-पि‍ता बना रहे थे शादी का दबाव, भाग गयी घर से, भेलूपुर पुलि‍स स्‍टेशन से पकड़ा सरफराज अहमद वाराणसी। भेलूपुर पुलि‍स ने शनि‍वार को मंडुआडीह रेलवे स्‍टेशन से 12वीं की छात्रा 16 वर्षीय कि‍शोरी को बरामद कि‍या है। कि‍शोरी के अनुसार उसके माता-पि‍ता उसपर शादी के लि‍ये दबाव बना रहे थे, मगर वो आगे बढ़ना चाहती थी। माता पि‍ता मान नहीं रहे थे तो वह घर से भाग नि‍कली। फि‍लहाल पुलि‍स ने माता पि‍ता को समझाकर उनकी बेटी को उनके हवाले कर दि‍या है।  पुलि‍स के अनुसार दुर्गाचरण इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली एक कि‍शोरी 25 दि‍न पहले घर से भाग गयी थी। उसके माता पि‍ता उसकी शादी कराना चाहते थे, जबकि‍ कि‍शोरी अभी आगे पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। आये दि‍न परि‍जनों के दबाव से नाराज होकर कि‍शोरी घर से भागकर मंडुआडीह स्‍टेशन पहुंची और वहां से ट्रेन पकड़कर मुम्‍बई चली गयी।  मुम्‍बई में जब उसके पैसे खत्‍म होने लगे तो उसने अपनी सहेली को कॉल कि‍या। सहेली की बुआ जोकि‍ मुम्‍बई में ही रहती हैं, उन्‍होंने कि‍शोरी को पैसे दि‍ये और ट्रेन की टि‍कट कराके वापस वाराणस...

वाराणसी में 59.14 मीटर पर बह रही गंगा, जलस्तर में हो रही निरंतर बढ़ोतरी

 वाराणसी में 59.14 मीटर पर बह रही गंगा, जलस्तर में हो रही निरंतर बढ़ोतरी  मोहम्मद रिजवान वाराणसी। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बरसात से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गयी है। गंगा वाराणसी में इस समय एक सेंटीमीटर प्रतिदिन की रफ़्तार से इस समय 59.14 मीटर पर बह रही है और इसमें लगातार बढ़ोतरी जारी है।  केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 59.14 मीटर था।     गंगा में बढ़ाव के बाद घाटों की सीढ़ियां पानी में सामना शुरू हो गयी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 65.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। शुक्रवार को जहां दिन भर धूप ने आंख मिचौली खेली और हल्की बरसात हुई वहीँ शनिवार सुबह से ही एक बार फिर बरसात शुरू हो गयी है। फिलहाल बरसात से जहां मौसम खुशगवार हुआ है वहीँ घाट किनारे रहने वालों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी हैं।  बता दें कि वाराणसी में गंगा का वार्निंग लेवल 70.262 है और खतरे का निशान 71.262 है।

वाराणसी में बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, तालाब में तब्दील हुई सड़कें, घरों और दुकानों में घुसा पानी, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया आरेंज अलर्ट, 3 दिन भारी वर्षा के संकेत

 वाराणसी में बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, तालाब में तब्दील हुई सड़कें, घरों और दुकानों में घुसा पानी, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया आरेंज अलर्ट, 3 दिन भारी वर्षा के संकेत सरफराज अहमद वाराणसी। लगभग 50 साल बाद तय समय से 15 दिन पहले मानसून ने पूर्वांचल में डेरा डाल दिया है। झमाझम वर्षा का क्रम आज सुबह फिर शुरू हुआ तो शहर से देहात तक कई इलाकों में पानी भर गया। अनवरत वर्षा से नई सड़क , गोदौलिया, रामपुरा, अंधरापुल समेत कई इलाकों में घुटने तक पानी जमा था। जलजमाव के चलते सड़कों पर आवागमन भी बेहद कम रहा। मौसम में बदलाव के साथ उमस गर्मी फुर्र हो गई तो तापमान गिरने के साथ मौसम भी काफी सुहावना हो चला था। शहर में कई जगह नालों के जाम होने व सड़क धंसने की सूचना भी मिलती रही। इधर मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि अगले तीन दिन रुक रुक कर कहीं सामान्य तो कहीं भारी वर्षा होगी। कल व परसों की तेज लगन में इस वर्षा के चलते खलल भी पड़ सकता है। अनुमान है कि कई जिलों में हवा के तेज झोंकों संग भारी बरसात भी हो सकती है। इन जिलों में बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, संतकबीर न...

Weather News Varanasi : इंद्रदेव ने सुबह से ही बनारस को भिगोया, गर्मी से राहत, शहर हुआ जलमग्न, थमी वाहनों की रफ्तार, देखें तस्वीरें…

 Weather News Varanasi : इंद्रदेव ने सुबह से ही बनारस को भिगोया, गर्मी से राहत, शहर हुआ जलमग्न, थमी वाहनों की रफ्तार, देखें तस्वीरें…  मोहम्मद रिजवान वाराणसी। वाराणसी सहित पूर्वांचल में मानसून की दस्तक का असर दिखने लगा है। मानसून आने से कल रात बादलों की आवाजाही के बाद भोर में चार बजे से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। लगातार हो रही झमाझम बारिश से जहां उमस से राहत है तो वहीं, सड़के पानी से लबालब भर गई।  ऐसा लंबे समय बाद हुआ है जब मानसून समय से पहले पूर्वांचल में आया हो। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि समय से पहले मानसून आ गया है तो इस बार मानसून में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मानसून के पूर्वांचल में इस बार समय से पहुंचने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई थी।  वहीं शहर के ज्‍यादातर हि‍स्‍से सुबह से हो रही बारि‍श में जलजमाव से भर गए। जैतपुरा थाना अंतर्गत आजाद पार्क इलाके में बारिश के कारण जलजमाव देखने को मिला यही हाल शहर के अन्य क्षेत्रों का है, जहां जोरदार बारिश के चलते जलजमाव से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।  बात की जाए वाराणसी नगर निगम की तैयारियो...

वाराणसी :- साफ़ हुआ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के घर जाने वाला रास्ता, कई दिनों से बजबजा रहा था सीवर

 वाराणसी :- साफ़ हुआ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के घर जाने वाला रास्ता, कई दिनों से बजबजा रहा था सीवर  सरफराज अहमद वाराणसी। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जल-मल को सड़कों बहते देखा गया और नगर निगम की तैयारियों पर सवालिया निशान भी लगा। इसी क्रम में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के घर को जाने वाले मांग पर भुलेटन कूड़ेखाने के ठीक सामने कई महीनों से बजबजा रहे सीवर के पानी ने बरसात में रौद्र रूप ले लिया था। इस गन्दगी से दो चार हुए लोगों ने जब आक्रोश दिखाया तो मंगलवार को इसे नगर निगम ने ठीक करवाया।  फिलहाल सीवर लाइन साफ़ हो चुकी है और सड़क पर से पानी हटाया जा चुका है।  इस सम्बन्ध में स्थानीय पार्षद मोहम्मद सलीम ने बताया कि  बेनिया नवेद काम्प्लेक्स आगे बढ़ने पर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां मार्ग का बोर्ड लगा हुआ है। इस जगह पर सड़क पार करके सीवर की लाइन आयी हुई है। उस सीवर लाइन में कचरा और ईंट पत्थर बेनियाबाग में चल रहे कार्य की वजह से फंस गया था, जिसकी वजह से ओवरफ्लो हो रहा था और सड़क पर सीवर का पानी बजबजा रहा था।  कुछ समाचार पत्रों और मेरे द्वारा नगर निगम को अवगत क...

UP में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में छूट: दुकानें रात 9 बजे तक खोली जा सकेंगी, रेस्टोरेंट्स 50% क्षमता के साथ ओपन होंगे, स्ट्रीट फूड भी खा सकेंगे

 UP में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में छूट: दुकानें रात 9 बजे तक खोली जा सकेंगी, रेस्टोरेंट्स 50% क्षमता के साथ ओपन होंगे, स्ट्रीट फूड भी खा सकेंगे सरफराज अहमद लखनऊ। प्रदेश में कम होते कोवि‍ड संक्रमण के मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने आगामी सोमवार, 21 जून से रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू में और छूट देने की बात कही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदि‍त्‍यनाथ के अनुसार 21 जून से रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात्रि 09 बजे से अगले दिन सुबह 07 बजे तक प्रभावी होगा।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के बाद टीम-09 के छूट देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। उन्‍होंने बताया कोविड प्रोटोकॉल के साथ रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। साथ ही पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी दी जाएगी।  सरकार के अनुसार इन स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी, नई व्यवस्था के संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जल्‍द ही जारी कर दी जाएगी।  मुख्‍यमंत्री योगी आदि‍त्‍यनाथ ने बताया है कि‍ बीते 19 से 24 अप्रैल के बीच लखनऊ में कोरोना के प्रतिदिन 6,200 पॉजिटिव मामले आए ...

वाराणसी : घरेलु गैस गोदाम से चोरों ने चुराए 49 भरे सिलेंडर, पुलिस जांच में जुटी

 वाराणसी : घरेलु गैस गोदाम से चोरों ने चुराए 49 भरे सिलेंडर,  पुलिस जांच में जुटी  वाराणसी। बड़ागांव थानाक्षेत्र के ईश्वरपुर में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने गांव में बने घरेलु गैस के गोदाम की छत की सीमेंट की चादर हटाकर 49 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। सभी सिलेंडर भरे हुए थे। सुबह गोदाम का इंचार्ज गोदाम पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई।  फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच के बाद चोरों की तलाश में लग गयी है।  इस सम्बन्ध में बिराँव गांव निवासी उपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी गैस एजेंसी कुरु गांव के पास भद्रकाली इंडेन गैस एजेंसी के नाम से है।  उसका गैस गोदाम ईश्वरपुर गांव में बनाया गया है, जहां शुक्रवार को गोदाम का इंचार्ज शाम 5 बजे घर चला  गया था। सुबह जब वापस आकर गोदाम खोला तो उसकी छत की सीमेंटेड शेड हटी हुई थी।   रजिस्टर का मिलान करने पर 49 भरे गैस सिलेंडर गायब मिले हैं। हमने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि चोरी किये गए सिलेंडरों की अनुमानित कीमत 1 लाख 17 हजार रुपए बताई गई है। पीड़ि...

वाराणसी : अनलॉक में बेपरवाह दिख रहे बनारसी, वीकेंड कोरोना कर्फ्यू में खुली हैं सब्ज़ी-पूड़ी की दुकान

 वाराणसी : अनलॉक में बेपरवाह दिख रहे बनारसी, वीकेंड कोरोना कर्फ्यू में खुली हैं सब्ज़ी-पूड़ी की दुकान  सरफराज अहमद वाराणसी। वैश्विक महामारी कोरोना की सेकेण्ड वेव की विभीषिका झेल चुका शहर बनारस के लोग अभी भी लापरवाही से बाज़ नहीं आ रहे हैं।  शहर के कई स्थानों पर कोरोना वीकेंड कर्फ्यू में भी सब्ज़ी-पूड़ी की दुकानें और चाय पान की अडियों पर लोग मौजूद हैं, जहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग है और ज़्यादातर लोग बिना मास्क के भी हैं।  तस्वीरें चौक थाना क्षेत्र के पियरी चौकी के भुलेटन इलाके की है जहां सब्ज़ी-पूड़ी की दुकान पर बेपरवाह बनारसी सोशल डिस्टेंसिंग के मानक की धज्जियां उड़ाते हुए वीकेंड लाकडाउन में भी खाने का लुत्फ़ उठा रहे हैं, जबकि लाकडाउन में सभी दुकानें खोलने की मनाही है।  इस सम्बन्ध में पियरी चौकी इंचार्ज से बात की गयी तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर दुकानदार को सख्त हिदायत देते हुए दुकान को बंद करवाया और वहां मौजूद लोगों को घरों को भेजा।

वाराणसी : कोरोना गाइडलाइंस के साथ हुए इस साल हज़रत मुश्किल आसान शाह बाबा के उर्स, महामारी के खात्मे के लिए हुई दुआ

 वाराणसी : कोरोना गाइडलाइंस के साथ हुए इस साल हज़रत मुश्किल आसान शाह बाबा के उर्स, महामारी के खात्मे के लिए हुई दुआ  मोहम्मद रिजवान वाराणसी। हज़रत शेख जलालुद्दीन उर्फ मुश्किल आसान शाह की मज़ार (मिंट हॉउस, नदेसर, वाराणसी)  पर हर बार की तरह इस बार भी सालाना उर्स मनाया गया। कोरोना गाइडलाइंस के साथ हुए इस सालाना  उर्स में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने चादरपोशी की। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चाँद कार्यकर्ताओं के साथ सीमित संख्या में मज़ार पर पहुंचे और चादरपोशी की।  भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हर साल सालाना उर्स हज़रत शेख जलालुद्दीन उर्फ मुश्किल आसान शाह बाबा की मज़ार पर अपनी हाज़री देती है और चादरपोशी करती है। इसी क्रम में आज मज़ार पर पहुंचकर चादरपोशी की गयी है।  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कोविड गाइडलाइंस के अनुपालन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मज़ार पर चादरपोशी कर मुल्क में अमन व चैन की दुआ के साथ ही साथ इस कोरोना महाम...

बनारस में शनिवार-रविवार लागू रहेगा लॉकडाउन, केवल इन दुकानों को खोलने की छूट...

 बनारस में शनिवार-रविवार लागू रहेगा लॉकडाउन, केवल इन दुकानों को खोलने की छूट...  मोहम्मद रिज़वान वाराणसी। कोवि‍ड सेफ जोन में आने के बाद यूपी के सभी जि‍लों से कोरोना कर्फ्यू को हटा लि‍या गया है। इसके बाद केवल शनि‍वार और रवि‍वार को ही सप्‍ताहांत लॉक डाउन जारी है। इन दो दि‍नों में केवल आवश्‍यक वस्‍तुओं से संबंधि‍त दुकानें ही खुली रहेंगी।  जि‍लाधि‍कारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि‍ जनपद वाराणसी में सप्ताहांत लॉक डाउन शुक्रवार सांय 7 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू होगा। इस दौरान केवल दूध, सब्जी, दवाई, मेडिकल संबंधी दुकान, हॉस्पिटल, क्लिनिक, टेस्टिंग लैब का खोलना ही अनुमन्य होगा। सरकारी परियोजनाओं पर कार्य करना भी अनुमन्य होगा। इसके अलावा अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी और उपरोक्त दुकानो के ग्राहकों, सरकारी ड्यूटी के कर्मचारियों, अखबार वितरण और टीकाकरण कराने वाले लोगों के अलावा सबका आवगमन इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा।

वाराणसी हुआ अनलॉक सुबह 7 से शाम 7 खुलेंगी दुकानें, टीकाकरण न कराने वाले व्यापारी जरूर पढ़ लें आदेश, सभी को मिली कुछ न कुछ छूट...

 वाराणसी हुआ अनलॉक सुबह 7 से शाम 7 खुलेंगी दुकानें, टीकाकरण न कराने वाले व्यापारी जरूर पढ़ लें आदेश, सभी को मिली कुछ न कुछ छूट...   सरफराज अहमद अपर मुख्य सचिव, गृह (गोपन) अनुभाग-3, उ0प्र0 शासन, लखनऊ के पत्र संख्याः 977/2021-सीएक्स-3, दिनांकः 06 जून, 2021 द्वारा वर्तमान में जनपद वाराणसी में कुल सक्रिय कोरोना केस 600 की संख्या से कम होने के कारण शासनादेश संख्याः 729/2021-सीएक्स-3, दिनांकः 30.05.2021 में उल्लिखित शर्तोें के अधीन कोरोना कर्फ्यू से छूट प्रदान कर दी गई है।  अतः उक्त आदेश में वर्णित व्यवस्थाओं के दृष्टिगत मैं कौशल राज शर्मा, जिला मजिस्ट्रेट, वाराणसी महामारी अधिनियम 1897 व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियिम-2005 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकार का उपयोग करते हुए शासन के निर्देशों के क्रम में निम्नलिखित निर्देश पारित करता हूॅं, जो जनपद वाराणसी के सम्पूर्ण क्षेत्र में अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेंगे:- 1 जनपद में सभी दुकान/बाजार प्रातः 7ः00 बजे से सायं 7ः00 बजे तक कोविड कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर खोलने की अनुमति सप्ताह में 5 दिन होगी।  2 शासन के आदेशानुसार रात्रिकाली...

वाराणसी/इस शनि‍वार-रवि‍वार को भी शाम 4 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें : जि‍लाधि‍कारी

 वाराणसी/इस शनि‍वार-रवि‍वार को भी शाम 4 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें : जि‍लाधि‍कारी  मोहम्मद रिज़वान वाराणसी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान वाराणसी में आवश्‍यक वस्‍तुओं की दुकानें शाम 4 बजे तक खोलने की अनुमति‍ है। इसके बावजूद शनि‍वार (5 जून 2021) और रवि‍वार (6 जून 2021) को दुकानों के खुलने को लेकर व्‍यापारि‍यों में असमंजस की स्थि‍ति‍ रही। इसे देखते हुए जि‍लाधि‍कारी कौशल राज शर्मा ने स्‍थि‍ति‍ को स्‍पष्‍ट कर दि‍या है।  उन्‍होंने बताया है कि‍ सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जि‍न जि‍न दुकानों को खुलने की अनुमति‍ दी गयी है वे दुकानें और प्रति‍ष्‍ठान इस शनि‍वार (5 जून 2021) और रवि‍वार (6 जून 2021) को भी उसी प्रकार से शाम 4 बजे तक खुल सकेंगी।  हालांकि‍ जि‍लाधि‍कारी ने ये भी स्‍पष्‍ट कि‍या है कि‍ वाराणसी में कोरोना संक्रमण के 600 एक्‍टि‍व केस से कम होने पर अनलॉक की प्रक्रि‍या शुरू की जाएगी, उम्‍मीद है कि‍ ये अगले हफ्ते में हो जाएगी। ऐसे में अगले हफ्ते के शनि‍वार और रवि‍वार को वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा।

वाराणसी अनलॉक में दुकान खोलना हो तो करना पड़ेगा इन शर्तो का पालन, DM इस अभियान को लेकर है गंभीर, दिया ये दिशा निर्देश

 वाराणसी अनलॉक में दुकान खोलना हो तो करना पड़ेगा इन शर्तो का पालन, DM इस अभियान को लेकर है गंभीर, दिया ये दिशा निर्देश सरफराज अहमद वाराणसी में जिस रफ्तार से कोविड की रफ्तार कम होता जा रहा है उससे उम्मीद है की एक दो दिन के अंदर वाराणसी भी प्रदेश के अनलॉक वाले जिले की सूची में शामिल हो जाएगा, लोग कोविड के सक्रिय केस की संख्या 600 होने का इंतजार कर रहे है और खासकर वे व्यवसाई जिनके दुकान और प्रतिष्ठान अभी बंद पड़े है,वही दूसरे तरफ वैज्ञानिकों द्वारा तीसरे लहर के आशंका के मद्देनजर प्रशासन भी मुस्तैद है और अबकी बार किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाह रही है,टीकाकरण को लेकर वाराणसी जिला प्रशासन बेहद गंभीर है और एक अभियान के रूप में टीकाकरण करवा रही है,अब जब वाराणसी अनलॉक की तरफ कदम रख रहा है तो ऐसे में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को बैठक के दौरान स्पष्ट कर दिया है की अनलॉक में उन्ही को छूट दी जाएगी जो वैक्सीनेशन करवा लिए रहेंगे,खासकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को प्रतिष्ठान तभी खोलने की इजाजत होगा जब मालिक समेत कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ रहेगा,विस्तृत रूप से जाने टीकाकरण को लेकर क...

यास तूफान का असर :- वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में अचानक बदला मौसम, तेज हवे के साथ हुई बरसात, गर्मी और उमस से झमाझम बारिश ने दी राहत

 यास तूफान का असर :- वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में अचानक बदला मौसम, तेज हवे के साथ हुई बरसात, गर्मी और उमस से झमाझम बारिश ने दी राहत सरफराज अहमद वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में पिछले दो दिनों से उमसभरी गर्मी के बाद मंगलवार की दोपहर झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है।  करीब 20 मिनट तक तेज बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी से परेशान लोग इस मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। वहीं सड़कों पर फिर से कीचड़ और फिसलन बढ़ने से राहगीरों को फजीहत भी हुई। वाराणसी में दोपहर करीब सवा 12 बजे गरज ,चमक और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू होने से लोगो को उमस से राहत मिली। हवा की रफ्तार तेज होने के साथ ही बारिश भी इतनी हुई कि देखते ही देखते 20 से 25 मिनट की बारिश में ही शहर की कई सड़कों पर जल-जमाव हो गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दो तीन दिनों से जिस तरह से हवा में नमी होने के साथ ही तापमान बढ़ रहा था ,यह उसी का असर है।   जौनपुर में बारिश से लोगों को राहत जौनपुर में करीब पौने 12 बजे अचानक मौसम बदला। आसमान में बादल छाए और ...