Skip to main content

वाराणसी :- बेटी चाहती थी पढ़ाई करना, माता-पि‍ता बना रहे थे शादी का दबाव, भाग गयी घर से, भेलूपुर पुलि‍स स्‍टेशन से पकड़ा

 वाराणसी :- बेटी चाहती थी पढ़ाई करना, माता-पि‍ता बना रहे थे शादी का दबाव, भाग गयी घर से, भेलूपुर पुलि‍स स्‍टेशन से पकड़ा




सरफराज अहमद



वाराणसी। भेलूपुर पुलि‍स ने शनि‍वार को मंडुआडीह रेलवे स्‍टेशन से 12वीं की छात्रा 16 वर्षीय कि‍शोरी को बरामद कि‍या है। कि‍शोरी के अनुसार उसके माता-पि‍ता उसपर शादी के लि‍ये दबाव बना रहे थे, मगर वो आगे बढ़ना चाहती थी। माता पि‍ता मान नहीं रहे थे तो वह घर से भाग नि‍कली। फि‍लहाल पुलि‍स ने माता पि‍ता को समझाकर उनकी बेटी को उनके हवाले कर दि‍या है। 


पुलि‍स के अनुसार दुर्गाचरण इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली एक कि‍शोरी 25 दि‍न पहले घर से भाग गयी थी। उसके माता पि‍ता उसकी शादी कराना चाहते थे, जबकि‍ कि‍शोरी अभी आगे पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। आये दि‍न परि‍जनों के दबाव से नाराज होकर कि‍शोरी घर से भागकर मंडुआडीह स्‍टेशन पहुंची और वहां से ट्रेन पकड़कर मुम्‍बई चली गयी। 


मुम्‍बई में जब उसके पैसे खत्‍म होने लगे तो उसने अपनी सहेली को कॉल कि‍या। सहेली की बुआ जोकि‍ मुम्‍बई में ही रहती हैं, उन्‍होंने कि‍शोरी को पैसे दि‍ये और ट्रेन की टि‍कट कराके वापस वाराणसी के लि‍ये रवाना कि‍या। 


पुलि‍स के अनुसार सहेली की बुआ ने पुलि‍स को भी इस बात की सूचना दी, जि‍सके बाद वापस आते ही कि‍शोरी को मंडुआडीह रेलवे स्‍टेशन से पकड़ लि‍या गया। कि‍शोरी से जब यह पूछा गया कि‍ क्‍या वह घर से कि‍सी और से साथ भागी थी, इसपर कि‍शोरी ने बताया कि‍ नहीं वो अपने परि‍जनों के द्वारा वि‍वाह के लि‍ये बनाये जा रहे दबाव से नाराज होकर घर से नि‍कली थी। 


फि‍लहाल पुलि‍स ने कि‍शोरी को उसके परि‍जनों के हवाले कर दि‍या है। युवती को बरामद करने वाली पुलि‍स टीम में प्रभारी नि‍रीक्षक रमाकांत दुबे, सब इंस्‍पेकटर दीपक कुमार अस्‍सी चौकी इंचार्ज एवं महि‍ला कांस्‍टेबल कवि‍ता मौर्य शामि‍ल रहीं

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...