Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2021

वाराणसी : मुबारक हो मुबारक हो अली वालो मुबारक हो के आवाज़ के साथ निकाला हज़रत अली जुलूस

 वाराणसी : मुबारक हो मुबारक हो अली वालो मुबारक हो के आवाज़ के साथ निकाला हज़रत अली जुलूस  मोहम्मद रिजवान वाराणसी/शेरे ख़ुदा हज़रत अली की 1466 वी जयंती की पूर्व संधया पे शहर भर में महफिले आयोजित हुईं । अर्दली बाजार में ज़रयब मेहंदी के संयोजन में स्व मज़ाहिर हुसैन साहब के अज़ाखाने पर महफ़िल हुई जिसमें अशआर और बयान दोनो ही हुए । दोशीपुरा में आल इंडिया कसीदखानी की महफ़िल हुई जिसमें शहर एवं भारत मे कई प्रान्तों से आये शायरों ने कलाम पेश किए । इमानिया कॉलेज मोकिमगंज में क़दीमी महफ़िल का आयोजन हुआ ।  आज सूरज डूबते ही मौला अली के रौज़े पर चाहने वालो की भीड़ नारा ए हैदरी बुलंद करती हुई पहुंची । लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई और मुबारकबाद दी । हज़रत अली की विलादत पर फातमान भी जगमगा रहा था । सदर इमामबाड़े में भी लोगों ने लोगों ने मिठाईयां बांटी सज्जाद अली मिज्जन ने आयोजन किया । इसी तरह रामनगर, दालमंडी चौक, मदनपुरा, बजरडीहा आदि क्षेत्रों में भी जश्न की शुरुआत हो गयी । शिया मस्जिद कलिमहल में श्री फरमान हैदर ने बताया कि हज़रत अली के जीवन को मॉडल जीवन बताया ।  हज़रत अली समिति के प्रवक्ता एवं म...

हजरत अली मुस्लिम शिया समुदाय के पहले ईमाम थे हजरत अली, जानें उनके ये पांच संदेश

 हजरत अली  मुस्लिम शिया समुदाय के पहले ईमाम थे हजरत अली, जानें उनके ये पांच संदेश हजरत अली जयंती 2021: हजरत अली शिया मुसलमानों के पहले इमाम माने जाते हैं। वे इस्लाम के धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब के दामाद और चचेरे भाई थे। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रज्जब माह की 13 तारीख 601 ई में हजरत अली का जन्म मक्का में हुआ था। उनके पिता का नाम अबु तालिब और माता का नाम फातिमा बिंत असद था। उनके बचपन का नाम इब्न-ए-अबी तालिब था।  लोगों को दिया था अमन और शांति का पैगाम  हजरत अली के जन्मदिवस को मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। आज के दिन सभी मुसलमान एक-दूसरे हजरत अली के जन्मदिन की बधाई देते हैं और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को याद करते हैं। वे लोगों को शांति और अमन का पैगाम दिया करते थे। सुबह की नमाज अदा करते वक्त हुई थी हत्या हजरत अली ने लोगों को दुश्मनों से भी प्रेम करने का संदेश दिया। उनका मनाना था जो आज तुम्हारा दुश्मन है वह एक न एक दिन दोस्त जरूर बन जाएगा इसलिए किसी से भी भेदभाव और मनमुटाव नहीं ना रखें। उनका मनाना था कि इस्लाम इंसानियत का धर्म है। लेकिन...

वाराणसी : हज़रत अली की जयंती की पूर्व संध्या पर हुई महफिलें । जुलूस और सर्व धर्म सेमिनार कल

 वाराणसी : हज़रत अली की जयंती की पूर्व संध्या पर हुई महफिलें । जुलूस और सर्व धर्म सेमिनार कल   मोहम्मद रिजवान शेरे ख़ुदा हज़रत अली की 1466 वी जयंती की पूर्व संधया पे शहर भर में महफिले आयोजित हुईं । अर्दली बाजार में ज़रयब मेहंदी के संयोजन में स्व मज़ाहिर हुसैन साहब के अज़ाखाने पर महफ़िल हुई जिसमें अशआर और बयान दोनो ही हुए । दोशीपुरा में आल इंडिया कसीदखानी की महफ़िल हुई जिसमें शहर एवं भारत मे कई प्रान्तों से आये शायरों ने कलाम पेश किए । इमानिया कॉलेज मोकिमगंज में क़दीमी महफ़िल का आयोजन हुआ ।  आज सूरज डूबते ही मौला अली के रौज़े पर चाहने वालो की भीड़ नारा ए हैदरी बुलंद करती हुई पहुंची । लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई और मुबारकबाद दी । हज़रत अली की विलादत पर फातमान भी जगमगा रहा था । सदर इमामबाड़े में भी लोगों ने लोगों ने मिठाईयां बांटी सज्जाद अली मिज्जन ने आयोजन किया । इसी तरह रामनगर, दालमंडी चौक, मदनपुरा, बजरडीहा आदि क्षेत्रों में भी जश्न की शुरुआत हो गयी । शिया मस्जिद कलिमहल में श्री फरमान हैदर ने बताया कि हज़रत अली के जीवन को मॉडल जीवन बताया ।  हज़रत अली समिति के प्रवक्ता एवं मीड...

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ABVP का सूपड़ा साफ, सपा और कांग्रेस के छात्र संगठनों ने गाड़ा झंडा

 PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ABVP का सूपड़ा साफ, सपा और कांग्रेस के छात्र संगठनों ने गाड़ा झंडा  मोहम्मद रिजवान वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की ऐतिहासिक जीत हुई है, इस चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI और समाजवादी पार्टी की छात्र यूनिट के पैनल को सफलता मिली है.  वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के छात्र संगठन ABVP का सूपड़ा साफ हो गया है. वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की ऐतिहासिक जीत हुई है, इस चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI और समाजवादी पार्टी की छात्र यूनिट के पैनल को बड़ी सफलता मिली है. एनएसयूआई ने यहां उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 6 संकाय प्रतिनिधि पदों पर कब्ज़ा किया है. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुल 8 संकाय हैं, जिनमें से 6 पर NSUI ने कब्ज़ा कर लिया है. NSUI के संदीप पाल उपाध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं प्रफुल्ल पांडेय महामंत्री बने हैं. वहीं सपा की छात्र यूनिट की विमलेश यादव अध्यक्ष चुने गए हैं. नीचे जीते हुए उम्मीदवारों...

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ABVP का सूपड़ा साफ, सपा और कांग्रेस के छात्र संगठनों ने गाड़ा झंडा मोहम्मद रिजवान वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की ऐतिहासिक जीत हुई है, इस चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI और समाजवादी पार्टी की छात्र यूनिट के पैनल को सफलता मिली है. वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के छात्र संगठन ABVP का सूपड़ा साफ हो गया है. वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की ऐतिहासिक जीत हुई है, इस चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI और समाजवादी पार्टी की छात्र यूनिट के पैनल को बड़ी सफलता मिली है. एनएसयूआई ने यहां उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 6 संकाय प्रतिनिधि पदों पर कब्ज़ा किया है. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुल 8 संकाय हैं, जिनमें से 6 पर NSUI ने कब्ज़ा कर लिया है. NSUI के संदीप पाल उपाध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं प्रफुल्ल पांडेय महामंत्री बने हैं. वहीं सपा की छात्र यूनिट की विमलेश यादव अध्यक्ष चुने गए हैं. नीचे जीते हुए उम्मीदवारों के नाम हैं:- विमलेश यादव अध्यक्ष (सपा) उपाध्यक्ष संदीप पाल (NSUI) महामंत्री प्रफुल्ल पांडे (NSUI) पुस्तकालय मंत्री आशीष गोस्वामी (निर्दलीय)

 PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ABVP का सूपड़ा साफ, सपा और कांग्रेस के छात्र संगठनों ने गाड़ा झंडा  मोहम्मद रिजवान वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की ऐतिहासिक जीत हुई है, इस चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI और समाजवादी पार्टी की छात्र यूनिट के पैनल को सफलता मिली है.  वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के छात्र संगठन ABVP का सूपड़ा साफ हो गया है. वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की ऐतिहासिक जीत हुई है, इस चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI और समाजवादी पार्टी की छात्र यूनिट के पैनल को बड़ी सफलता मिली है. एनएसयूआई ने यहां उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 6 संकाय प्रतिनिधि पदों पर कब्ज़ा किया है. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुल 8 संकाय हैं, जिनमें से 6 पर NSUI ने कब्ज़ा कर लिया है. NSUI के संदीप पाल उपाध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं प्रफुल्ल पांडेय महामंत्री बने हैं. वहीं सपा की छात्र यूनिट की विमलेश यादव अध्यक्ष चुने गए हैं. नीचे जीते हुए उम्मीदवारों...

वाराणसी में लॉकडाउन को लेकर कोई नया नि‍यम जारी नहीं हुआ है, सुबह 9 से रात 9 बजे तक खोल सकेंगे दुकान

 वाराणसी में लॉकडाउन को लेकर कोई नया नि‍यम जारी नहीं हुआ है, सुबह 9 से रात 9 बजे तक खोल सकेंगे दुकान मोहम्मद रिजवान वाराणसी। देश के कुछ राज्‍यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां की प्रदेश सरकारों की ओर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इसके बाद से वाराणसी में भी लॉकडाउन लगाने की अफवाहों ने जोर पकड़ लि‍या है। इस संबंध में मीडिया ने जि‍लाधि‍कारी कार्यालय से संपर्क कि‍या तो वहां से ये स्‍पष्‍ट कि‍या गया है कि‍ लॉकडाउन को लेकर कोई भी नया नि‍यम वाराणसी के लि‍ये जारी नहीं हुआ है।  जि‍लाधि‍कारी कार्यालय की ओर से बताया गया कि‍ 1 सि‍तंबर 2020 को प्रदेश सरकार की ओर से जारी दि‍शा-नि‍र्देशों के अनुसार सुबह 9 बजे से रात्रि‍ 9 बजे तक दुकानों को खोलने के लि‍ये गाइडलाइन आज भी जारी की गयी थी, जो आज भी यथावत है। ये गाइडलाइन हफ्ते के सातों दि‍न के लि‍ये मान्‍य हैं। दुकानदार सुबह 9 बजे से रात्रि‍ 9 बजे तक ही अपनी दुकानें खोल सकते हैं।  बता दें कि‍ बीच में नवरात्रि‍, धनतेरस और दीपावली आदि‍ त्‍यौहारों के मद्देनजर कुछ इलाकों में दुकानों को खोलने के समय में बढ़ोत्‍तरी की गयी थी, लेकि‍न वो ...

Breaking News कोरोना की दूसरी लहर: पुणे में लगा नाइट कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज बंद, कई और जिलों में लागू होंगी कड़ी बंदिशें

 Breaking News कोरोना की दूसरी लहर: पुणे में लगा नाइट कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज बंद, कई और जिलों में लागू होंगी कड़ी बंदिशें                                                कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे के जिला प्रशासन ने नाइट फर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। जिले में रात को 11 बजे से सुबह 6 बजे के दौरान गैर-जरूरी गतिविधियों की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग संस्थानों को भी 28 फरवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। रेस्तरां भी रात 1 बजे की बजाय 11 बजे ही बंद होंगे। प्रशासन का कहना है कि डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार और अन्य सीनियर अफसरों से मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है। कर्फ्यू के फैसले का ऐलान करते हुए पुणे के डिविजनल कमिश्नर सौरभ राव ने कहा कि जिले में वायरस के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर ली गई है। इसके अनुसार ही सख्ती बरती जा रही है। मुंबई में लगातार बढ़ रहे एक्टिव मामले, राज्य के लिए खतरनाक अगले 15 दिन आपको बता दें कि देश के कई ह...

सूफी हजरत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का (रह अ) का 809 वां छह दिवसीय सालाना उर्स बड़ी अकीदत के साथ शुरू

 सूफी हजरत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का (रह अ) का 809 वां छह दिवसीय सालाना उर्स बड़ी अकीदत के साथ शुरू   राजस्थान/अजमेर- अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (रह अ) गरीब नवाज के 809वां छह दिवसीय सालाना उर्स चल रहा है। उर्स की रस्मों के मुताबिक रात को दरगाह दीवान जैनुल ओबेदीन की सदारत में महफिल हुई और कुल की रस्म शुरू हो जाएगी। इसी के साथ कुल की रस्म में भाग लेने के बाद जायरीन का अजमेर से लौटना शुरू हो जाएगा। यही वजह रही कि 18 फरवरी को अजमेर में जायरीन की भीड़ देखी गई। कायड़ स्थित विश्राम स्थली से लेकर ख्वाजा साहब की दरगाह तक  जायरीन से खचाखच भरी हुई थी। जायरीनों की भीड़ के बीच ही देश के वीआईपी व्यक्तियों की ओर से भेजी गई चादरें सूफी परंपरा के अनुरूप मजार शरीफ पर खरीजे अकीदत के साथ पेश की गई।* इसी क्रम में आरएसएस के राष्ट्रीय   पदाधिकारी एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ इमरान चौधरी, दिल्ली के संयोजक मोहम्मद हाफिज साबरीन एवं एम आर एम  के पदाधिकारियों के हाथों से...

सोनिया गांधी, राजनाथ सिंह, इंदे्रश कुमार आदि की ओर से भेजी गई चादरें ख्वाजा साहब की मजार पर पेश हुई।

 सोनिया गांधी, राजनाथ सिंह, इंदे्रश कुमार आदि की ओर से भेजी गई चादरें ख्वाजा साहब की मजार पर पेश हुई।  सोनिया गांधी की चादर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत स्वयं लेकर आए।  अजमेर में उर्स के जायरीन की भीड़ 18 फरवरी को रात 12 बजे से ही जायरीन की रवानगी शुरू हो जाएगी।  अजमेर में ख्वाजा साहब के छह दिवसीय सालाना उर्स का 18 फरवरी को अंतिम दिन रहा। उर्स की रस्मों के मुताबिक रात को दरगाह दीवान जैनुल ओबेदीन की सदारत में महफिल होगी और कुल की रस्म शुरू हो जाएगी। इसी के साथ कुल की रस्म में भाग लेने के बाद जायरीन का अजमेर से लौटना शुरू हो जाएगा। यही वजह रही कि 18 फरवरी को अजमेर में जायरीन की भीड़ देखी गई। कायड़ स्थित विश्राम स्थली से लेकर ख्वाजा साहब की दरगाह तक  जायरीन से खचाखच भरी हुई थी। जायरीन की भीड़ के बीच ही देश के वीआईपी व्यक्तियों की ओर से भेजी गई चादरें सूफी परंपरा के अनुरूप मजार शरीफ पर पेश की गई। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से भेजी गई चादर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह ड...

वाराणसी :- वेलेंटाइन चला गया खुमार अभी जारी है, बीच सड़क हिस्ट्रीशीटर ने भर दी लड़की की मांग

 वाराणसी :- वेलेंटाइन चला गया खुमार अभी जारी है, बीच सड़क हिस्ट्रीशीटर ने भर दी लड़की की मांग मोहम्मद रिजवान वाराणसी। लक्सा थाना क्षेत्र के गुरुबाग का मामला। घर से स्कूल जा रही लड़की की जद्दुमंडी के रहने वाले लक्सा थाने के हिस्ट्रीशीटर सोनू प्रजापति ने बीच सड़क सिंदूर से मांग भर दी । बीच सड़क दिन दहाड़े हुई इस दुस्साहसिक हरकत से हतप्रभ लड़की के रोने चिल्लाने पर जुटी भीड़ ने हिस्ट्रीशीटर की जमकर पीटाई किया। मौके पर पहुँची लक्सा पुलिस ने सोनू को हिरासत में लिया। क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार सोनू प्रजापति लक्सा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसको सम्मत जेल भेजा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार घटना से नाराज भीड़ ने सोनू की जमकर पिटाई तो की ही बाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी सोनू पर जमकर हाथ साफकर उसका वेलेंटाइन का खुमार उतारा। नाबालिग लड़की की मां की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर सोनू के खिलाफ धारा 294ए, 354घए, 506 और 7ध्8 पॉक्सो एक्ट के तहत लक्सा पुलिस ने मामला दर्ज किया है मनबढ़ आशिक को पुलिस विधिवत आशीर्वाद देकर जेल भेज रही है।

P.M मोदी की तरफ से अजमेर शरीफ दरगाह के लिए पीएम मोदी ने सौंपी चादर, प्रधानमंत्री की तरफ से सातवीं बार होगी चादरपोशी

 P.M मोदी की तरफ से अजमेर शरीफ दरगाह के लिए पीएम मोदी ने सौंपी चादर, प्रधानमंत्री की तरफ से सातवीं बार होगी चादरपोशी मोहम्मद रिज़वान पीएम मोदी की तरफ से अजमेर शरीफ दरगाह पर सातवीं बार चादरपोशी होगी. पीएम मोदी ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को ये चादर सौंपी. नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स पर दरगाह में चादरपोशी के लिए चादर सौंपी. सोमवार को पीएम मोदी ने ये चादर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को सौंपी. पीएम मोदी की तरफ से सांतवी बार चादरपोशी होगी. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अजमेर शरीफ दरगाह में 809वें उर्स पर चादरपोशी के लिए एक चादर सौंपी.’’ इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने उस फोटो भी साझा भी किया जिसमें वह नकवी को चादर सौंप रहे हैं. अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है.

रजब का चांद दिखा - अली डे, एवं मेराज का महीना काल से शुरू

 रजब का चांद दिखा - अली डे, एवं मेराज का महीना काल से शुरू मोहम्मद रिजवान 13 फरवरी की शाम को चाँद की तस्दीक हो गयी, और रजब का महीना 14 फरवरी से शुरू होगा, इस महीने में शिया मुसलमानों के कईइमामो की विलादत है, इस महीने में कुंडे की नज़र होती है और मेराज का दिन भी इसी महीने में है ।  दमाद ए पयम्बर,  हज़रत अली की 1466 वी जयंती 26 फरवरी को मनाई जाएगी ।  हज़रत अली समिति के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी श्री फरमान हैदर ने बताया कि, अली डे के दिन निकाले जाने वाला जुलूस 26 फरवरी को प्रशासन से परमिशन मिलने के बाद ही निकलेगा । अली डे के जुलूस को निकलते हुए 12 वर्ष हो चुके हैं, यह जुलूस विगत वर्षों में होली के दिन भी पूरे प्रेम और सौहार्द से निकल चुका है । अब ये जुलूस हिंदुस्तान में अपना एक नाम बना चुका है । परमिशन मिलने के उपरांत यह जुलूस प्रशासन के  दिशा निर्देश के अनुसार ही निकाला जायेगा ।

अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी सैय्यद अब्बास रिजवी शफक स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया

 अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी सैय्यद अब्बास रिजवी शफक स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी सैय्यद अब्बास रिजवी शफक स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया वाराणसी निवासी सैय्यद अब्बास रिजवी जी, (शफक) को उ0प्र0 अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी का स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है नियुक्ति पर पूर्व विधायक अजय राय जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने हर्ष व्यक्त किया है

वाराणसी :- बेनियाबाग और नई सड़क पर अवैध निर्माणों पर गरजा वीडीए का बुलडोजर

 वाराणसी :- बेनियाबाग और नई सड़क पर अवैध निर्माणों पर गरजा वीडीए का बुलडोजर मोहम्मद रिजवान वाराणसी। वीडीए द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध के चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को वीडीए ने चेतगंज वार्ड में कार्रवाई की। वीडीए ने कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्ग, नई सड़क, बेनियाबाग में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा आज वार्ड- चेतगंज में कार्रवाई की गई। वीडीए ने सैयद सिब्ते हसन उर्फ परवेज़ मेहदी द्वारा भवन संख्या-सी0 4/36, के सामने एवं मकान न0-सी0 4/66 के पास, मोहल्ला-सरायगोवर्धन (मुख्य  मार्ग, नई सड़क, बेनियाबाग) पर किए गए अवैध निर्माण को थाना-चेतगंज पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान ज़ोनल अधिकारी वीरेंद्र प्रताप मिश्रा (क्षेत्रीय जोनल) एवं परमानन्द यादव (संयुक्त सचिव) अवर अभियंता सुरेन्द्र सिंह यादव (क्षेत्रीय अवर अभियंता), रामचन्द्र, प्रमोद कुमार तिवारी, पीएन दुबे, हीरालाल गुप्ता एवं आनंद कुमार अस्थाना मौजूद रहे।

इमाम हसन के दस्तरख्वान सजाये गए शहर भर में सजा इमाम ए हसन का दस्तरख़्वान, घरों में हुई नज़्र

 इमाम हसन के दस्तरख्वान सजाये गए शहर भर में सजा इमाम ए हसन का दस्तरख़्वान, घरों में हुई नज़्र मोहम्मद रिज़वान वाराणसी 5 फरवरी,हिजरी कलेण्डर के हिसाब से 22 जमा दी उस सानी (६ठा महीना), को घर घर में इमाम हसन के दस्तरख्वान सजाये गए । इमाम हसन जो कि मोहम्मद साहब के बड़े नवासे, हज़रत अली और जनाब ए फातिमा के बेटे थे, इनका दस्तरख्वान हमेशा सजा रहता था जहां कोई भी कभी भी आकर खाना खा सकता था । उसी से सीख कर इमाम हसन का दस्तरख्वान आज घर घर में सजाया जाता है, जिसमें फल मेवे और पकवान बना कर रखा जाता है । नज़्र का सिलसिला जनाब ए फातिमा की विलादत से शुरू हुआ है जो कि अभी दो दिनों तक और चलेगा ।  इसके साथ ही बी एच यू के पूर्व अरबी डिपार्टमेंट के हेड ऑफ डिपार्टमेंट स्वर्गीय बदरूल हसन साहब की बरसी पर मजलिस का आयोजन किया गया । मजलिस का संयोजन जे एन यू के प्रोफेसर श्री ऐनुल हसन ने किया, मजलिस उनके आवास पर आयोजित हुई जिसे मौलाना अहमद अली आब्दी मुम्बई ने खिताब किया । अज़ीज़ हैदर, अतश बनारसी, रोशन बनारसी ने कलाम पेश किए मजलिस का आगाज़ हुआ हाजी फरमान हैदर की सोज़ख़्वानी से और मजलिस में अंजुमन अजादार ए हुसैनी अंज...

प्यार इंतेज़ार की घड़ी जल्द खत्म होने वाली है रोज़ डे के साथ शुरु होगा वेलेन्टाईन डे

 प्यार इंतेज़ार की घड़ी जल्द खत्म होने वाली है  रोज़ डे के साथ शुरु होगा वेलेन्टाईन डे मोहम्मद रिजवान वाराणसी प्यार इंतेज़ार की घड़ी जल्द खत्म होने वाली है। 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक का आगाज़ होगा। प्यार के पक्षी अभी से ही अपने युवा साथियों के साथ उड़ान भरते दिखाई दे रहे हैं। कोई प्रेमी के लिए गिफ्ट खरीद रहा है तो कोई किमती चाकलेट। प्रेमी प्रेमिकाओं का उत्‍सव जो आने वाला है। वेलेन्टाईन डे का क्रेज विदेशों से ज्यादा अब भारतीय लोगों में भी दिखाई देता है।  आइये जाने कब है कौन सा डे सात फरवरी को रोज डे, आठ फरवरी को प्रपोज डे, नौ फरवरी को चॉकलेट डे, दस को टेडी डे, ग्यारह फरवरी को प्रॉमिस डे, बारह फरवरी को किस डे, तेरह फरवरी को हग डे और चौदह फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा।  दरअसल 14 फरवरी वैलेंटाइन डे का वो खास दिन होता है, जिस दिन आशिक और माशुक अपने प्यार का इजहार करते है। प्यार और मोहब्बत के इस खास दिन को देखते हुए दुनिया भर का बड़ा छोटा बाजार भी इसे भूनाने में लगा जाता है। तरह तरह के गिफ्ट आइटम प्यार के जोड़ो को केन्द्र करके बाजार में उतारा गया है। छोटी गली कूचों की दुकानों से...