PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ABVP का सूपड़ा साफ, सपा और कांग्रेस के छात्र संगठनों ने गाड़ा झंडा
PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ABVP का सूपड़ा साफ, सपा और कांग्रेस के छात्र संगठनों ने गाड़ा झंडा
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की ऐतिहासिक जीत हुई है, इस चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI और समाजवादी पार्टी की छात्र यूनिट के पैनल को सफलता मिली है.
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के छात्र संगठन ABVP का सूपड़ा साफ हो गया है. वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की ऐतिहासिक जीत हुई है, इस चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI और समाजवादी पार्टी की छात्र यूनिट के पैनल को बड़ी सफलता मिली है.
एनएसयूआई ने यहां उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 6 संकाय प्रतिनिधि पदों पर कब्ज़ा किया है. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुल 8 संकाय हैं, जिनमें से 6 पर NSUI ने कब्ज़ा कर लिया है. NSUI के संदीप पाल उपाध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं प्रफुल्ल पांडेय महामंत्री बने हैं. वहीं सपा की छात्र यूनिट की विमलेश यादव अध्यक्ष चुने गए हैं.
नीचे जीते हुए उम्मीदवारों के नाम हैं:-
विमलेश यादव अध्यक्ष (सपा)
उपाध्यक्ष संदीप पाल (NSUI)
महामंत्री प्रफुल्ल पांडे (NSUI)
पुस्तकालय मंत्री आशीष गोस्वामी (निर्दलीय)

Comments
Post a Comment