Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2021

वाराणसी में PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में हादसा: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा, 2 मजदूरों की मौत हुई, 7 घायल

 वाराणसी में PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में हादसा: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा, 2 मजदूरों की मौत हुई, 7 घायल  सरफराज अहमद वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण कार्य के दौरान बीती रात एक जर्जर मकान के गिरने से उसमे मौजूद 10 मज़दूर घायल हो गए। रात करीब ढाई बजे हुए हादसे के बाद मज़दूरों में चीख पुकार मच गयी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आस- पास के लोगों ने पुलिस और कॉरिडोर के लोगों को सूचना दी और मलबे में दबे मज़दूरों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को मंडलीय चिकित्सालय पहुँचाया, जहां डॉक्टर्स ने 2 को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक गंभीर को एडमिट कर लिया है जिसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।  फिलहाल घटना की सूचना पर मौके पर अल सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुँच चुकी है और राहत और बचाव कार्य में लगी है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने मंडलीय चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से जानकारी भी ली।  मरने वाले मज़दूर पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले हैं और कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लगे हुए थे।  घायल आरिफ मोमिन ने बताया कि हम लोग कॉरिडोर में काम कर रहे ह...

वाराणसी ऑपरेशन दस्तक पर निकली थी चेतगंज पुलिस, पकड़ में आया सेक्स रैकेट का गंदा धंधा, 6 गिरफ्तार

 वाराणसी ऑपरेशन दस्तक पर निकली थी चेतगंज पुलिस, पकड़ में आया सेक्स रैकेट का गंदा धंधा, 6 गिरफ्तार  सरफराज अहमद वाराणसी। बीती रात चेतगंज एसीपी नितेश प्रताप सिंह ने ऑपरेशन दस्तक के अंतर्गत छापेमारी कर एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। इस कार्रवाई में पकड़ी गयी तीन युवतियों और तीन युवकों को पुलिस ने मीडिया के सामने पेश करते हुए सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।  इस सम्बन्ध में एसीपी चेतगंज नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के निर्देश के क्रम में दस्तक अभियान चलाया जा रहा और पूर्व अपराधियों के घरों पर पहुंचकर यह खंगाला जा रहा है कि वो वर्तमान समय में क्या कर रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात चेतगंज थाने की पुलिस प्रभारी निरीक्षक संध्या सिंह के साथ कैलगढ़ कालोनी, जगतगंज में मौजूद थी कि एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली।  सूचना पर विश्वास करते हुए कैलगढ़ कालोनी के एक मकान में छापेमारी की गयी तो यहाँ तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली और मौके पर कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं।  एसीपी ने बताया कि उस समय सभी को ...

वाराणसी में नई गाइडलाइन जारी: कल से 4 बजे तक खुलेंगी दुकानें, इन पर अभी जारी रहेगा प्रतिबंध

 वाराणसी में नई गाइडलाइन जारी: कल से 4 बजे तक खुलेंगी दुकानें, इन पर अभी जारी रहेगा प्रतिबंध मोहम्मद रिजवान वाराणसी। जि‍लाधि‍कारी कौशल राज शर्मा ने वाराणसी जि‍ले के सम्पूर्ण क्षेत्र के लि‍ये नये आदेश जारी कर दि‍ये हैं। इसमें वि‍भि‍न्‍न दुकानों और प्रति‍ष्‍ठानों को शाम चार बजे तक खोलने की अनुमति‍ दी गयी है।  इन आदेशों के अंतर्गत   1. जनसामान्य व उनके वाहनों का आवागमन व जनसामान्य का मेडिकल कारण या सामान खरीदने के अलावा घर से बाहर निकलना प्रतिबन्धित किया जाता है।   2. जनपद वाराणसी में समस्त प्रकार की दुकान, शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स, माॅल, व्यापारिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान, धार्मिक प्रतिष्ठान जो नीचे उल्लिखित श्रेणी से बाहर हैं, बंद रहेंगे। किसी भी तरह की सार्वजनिक व धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी।   3. इस दौरान दूध, सब्जी, ब्रेड, बेकरी के सभी उत्पादों के आउटलेट, भोजन सामग्री की दुकानें, अनाज-गल्ले की रिटेल दुकानें, मिठाई की दुकानें, आबकारी दुकानें, सब्जी मण्डी/फल मण्डी व इनकी फुटकर दुकानें आदि अपरान्ह 04.00 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग के पालन तथा सेने...

वाराणसी के पूर्व SSP के पत्रकार भाई के साथ लालपुर-पांडेयपुर थाने में हुई बदसलूकी, मचा हड़कंप

 वाराणसी के पूर्व SSP के पत्रकार भाई के साथ लालपुर-पांडेयपुर थाने में हुई बदसलूकी, मचा हड़कंप  सरफराज अहमद वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कमिश्नर ए सतीश गणेश लगातार पुलिस-जनता-पत्रकार के बीच सामंजस्य बैठाकर कार्य कर रहे हैं और मातहतों को भी संदेश दे रहे हैं पर कुछ पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का सही से पालन नही कर पा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार की शाम लालपुर-पांडेयपुर थाने में सामने आया जब वाराणसी के पूर्व एसएसपी अजय मि‍श्रा के भाई और जि‍ले के प्रति‍ष्‍ठि‍त पत्रकार के साथ थाने के एक दरोगा और कारखास ने बदसलूकी की और उनका मोबाइल भी छीन लिया।  इस बीच जब पत्रकार ने पहले अपना परिचय और फिर अपने भाई का परिचय दिया तो दरोगा और थाने के कारखास साहब वहां से हट बढ़ गये। फिलहाल इस समय थाने पर शहर के वरिष्ठ पत्रकार और एडीसीपी वरुणा ज़ोन के बीच मन्त्रणा चल रही है। इस संबंध में भुक्तभोगी पत्रकार अभय कुमार मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि थाने पर बिना किसी वजह के तीन लोगों को बैठाया गया है। इस संबंध में जानकारी करने बच्चों की माँ के साथ मैं थाने पहुंचा था। वहां 71 वर्षीय एक ब...

वाराणसी सैयद सालार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह गाजी मियां का ऐतिहासिक मेला इस वर्ष भी स्थगित ।

 वाराणसी सैयद सालार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह गाजी मियां का ऐतिहासिक मेला इस वर्ष भी स्थगित । मोहम्मद रिजवान वाराणसी/सैयद सालार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह गाजी मियां मर्यादपट्टी का एतिहासिक मेला कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष नही लगेगा। मेला 3० मई को लगने वाला था। मेला कमेटी के अध्यक्ष नूरैन खां ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते ऐसा निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि कोरोना को लेकर स्थिति ठीक रही व प्रशासन से मेला के लिए अनुमति मिली तो अखबार के माध्यम से जायरीनो को अवगत कराया जायेगा। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सालाना उर्स के मौके पर हजारो की भीड होती है। ऐसे में मेला लगना ठीक नही था। हालाकि मजार की साफ सफाई चूना कारी के अलावा मेला ग्राउंड व तालाब के सफाई के लिए पालिका प्रशासन से मांग किया गया है।

वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू : सुहाने मौसम का आनंद पड़ा महंगा, अस्सी घाट पहुंचे लोगों का पुलिस ने काटा चालान

   वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू : सुहाने मौसम का आनंद पड़ा महंगा, अस्सी घाट पहुंचे लोगों का पुलिस ने काटा चालान मोहम्मद रिजवान कोरोना काल में वाराणसी के गंगा घाटों पर शाम चार बजे के बाद भ्रमण पर पाबंदी है। कोरोन संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने यह पाबंदी लगा रखी है। बावजूद, लोग शाम के समय परिवार संग घूमने गंगा घाटों पर पहुंच जा रहे हैं। दो दिन से मौसम सुहाना है तो लोग घरों से गंगा घाटों की ओर सैर करने निकल पड़ रहे हैं। शुक्रवार की शाम अस्सी घाट पर भ्रमण को निकले कई लोगों  का भेलूपुर थाना के अस्सी चौकी पुलिस ने चालान काटा। पहले तो लोगों को पुलिस कर्मियों ने कोविड गाइडलाइन का पालन के तहत घाट पर शाम के समय भ्रमण पर रोक की जानकारी दी। वहीं बहुत से लोगों ने पाबंदी की जानकारी पर अनभिज्ञनता जाहिर करते हुए दोबारा से घाट पर नहीं घूमने की पुलिस से माफी मांगी। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस से सवाल जवाब किए तो अस्सी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने समझाते हुए 100-100 रुपये का चालान काटा।  अस्सी घाट से लेकर गंगा में तैर रही जेटी तक पहुंचकर समूह में लोग सेल्फी और फोटो ...

वाराणसी में गैंगरेप: मामी से भांजे ने किया दुष्कर्म, वीडियो रिकॉर्ड कर 3 दोस्तों से भी कराया गैंगरेप

 वाराणसी में गैंगरेप: मामी से भांजे ने किया दुष्कर्म, वीडियो रिकॉर्ड कर 3 दोस्तों से भी कराया गैंगरेप सरफराज अहमद वाराणसी 35 मिनट पहले मामी के घर आया था मार्कशीट लेने और वारदात को दिया अंजाम। आरोपी गिरफ्तार, तीन दोस्तों की तलाश। -  मामी के घर आया था मार्कशीट लेने और वारदात को दिया अंजाम। आरोपी गिरफ्तार, तीन दोस्तों की तलाश। वाराणसी में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि मार्कशीट लेने आए भांजे ने दुष्कर्म कर मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप करता रहा। फिर अपने तीन दोस्तों संग मिलकर गैंगरेप किया। तंग आकर महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी के दोस्तों की तलाश की जा रही है। मामी के घर आया था मार्कशीट लेने और वारदात को दिया अंजाम मामला शिवपुर थानाक्षेत्र का है। यहां की रहने वाली विवाहित पीड़िता ने बताया कि वह बीए-एलएलबी फर्स्ट ईयर की छात्रा है। सोनभद्र जिले के कर्मा थाना के पांडेय पोखर गांव निवासी उसके ननदोई ने उसकी नौकरी लगवाने की बात...

हज यात्रा पर जाना चाहते हैं तो जान लें यह जरूरी शर्त, इस बार पूरी दुनिया से 60 हजार आजमीन हो सकेंगे शामिल

 हज यात्रा पर जाना चाहते हैं तो जान लें यह जरूरी शर्त, इस बार पूरी दुनिया से 60 हजार आजमीन हो सकेंगे शामिल सरफ़राज़ अहमद पिछले साल कोरोना महामारी के कारण हज यात्रा टाल दी गई थी। लेकिन इस साल हज यात्रा पर जाने के लिए अकीदतमंदों को कड़े नियमों से गुजरना होगा। मुकद्दस हज के सफर की हलचल तेज हो गई है। इस साल का हज कोरोना महामारी की वजह से बेहद सख्त नियमों व कम संख्या के बीच होगा।  यह जानकारी देते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि सऊदी हुकूमत ने हज जायरीन की कुल तादात तय कर दी है। 45,000 दुनिया के अलग-अलग मुल्कों से और 15,000 सऊदी में रहने वाले बाशिंदे हज का अरकान अदा कर सकेंगे। एक हफ़्ते बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि 45,000 में से हिंदुस्तान से कितने हज के इच्छुक जायरीन को यह मौका नसीब हो पाता है। ग़ौरतलब है कि हज के फॉर्म भरते समय 18 से 65 की उम्र हज कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ़ से दी गई थी लेकिन अभी सऊदी हुकूमत की तरफ़ से 18 से 60 की उम्र तय कर दी गई है। इससे 60 से 65 साल के बीच के लोगों को इस साल भी मायूस होना पड़ेगा। डॉ. जावेद ने बताया कि सबसे महत्व...

वाराणसी : आंधी-तूफान, भारी वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट, 28 और 29 मई को बरतें सावधानी, अफवाहों पर न दें ध्यान, सुरक्षित रहें.

 वाराणसी : आंधी-तूफान, भारी वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट, 28 और 29 मई को बरतें सावधानी, अफवाहों पर न दें ध्यान, सुरक्षित रहें. .. मोहम्मद रिजवान वाराणसी। मौसम विज्ञान केन्द, लखनऊ द्वारा जनपद वाराणसी में आगामी दिनांक 28 व 29 मई 2021 के मध्य गर्जन के साथ बिजली चमकने एवं तेज हवा चलने तथा अतिवृष्टि की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उक्त के दृष्टिगत आम-जनमानस को अवगत कराना है कि आंधी तूफान/चकवात से पहले  शांत रहें, घबराएं नही व अफवाहों पर ध्यान न दें। सम्पर्क क्षेत्र में बने रहने के लिए अपने मोबाइल फोन चार्ज रखें, मोबाइल एसएमएस का इस्तेमाल करें। मौसम की अद्यतन जानकारी रखें। अपने जरूरी कागजात व कीमती सामान एक जलरोधक थैले में रखें। एक आपदा किट अवश्य तैयार रखें, जिसमें सुरक्षित रहने का आवश्यक सामान हो।             बच्चों हेतु पूर्व में ही दूध एवं दवा का प्रबंध कर लें।बुजुर्ग या घर में कोई बीमार हो तो उसकी दवा का प्रबंध पूर्व में ही कर लें। टार्च एवं सोलर लाइट घर में अवश्य रखें। यदि आपका घर असुरक्षित है, तो आंधी तूफान/चक्रवात से पूर्व किसी ...

वाराणसी : ट्रेड की दुकानों को खोलने के लिए व्यापारियों ने की समय निर्धिरित करने की मांग, CM.को लिखा पत्र

 वाराणसी : ट्रेड की दुकानों को खोलने के लिए व्यापारियों ने की समय निर्धिरित करने की मांग, CM.को लिखा पत्र मोहम्मद रिज़वान वाराणसी। शिवपुर उघोग व्यापार मंडल ने लॉकडाउन के चलते पिछले 30 दिनों से बंद पड़ी ट्रेड की दुकानों को खोलने के लिए समय निर्धारित करने की मांग की है। इसके लिए शिवपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों  ने मुख्यमंत्री योगी और डीएम वाराणसी को पत्र भेजकर दुकानों को खोलने की अनुमति देने के लिए अनुरोध किया है।  व्यापारियों की हुई वर्च्अल बैठक में अध्यक्ष मधुर जायसवाल ने कहा कि वाराणसी सहित प्रदेश भर में कोविड के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने लॉकडाउन लगाया हुआ है, जिसके चलते पिछले करीब 30 दिनों से वाराणसी में विभिन्न ट्रेडों की दुकानें बंद है। हालांकि व्यापारियों ने हर बार सरकार को पूर्ण सहयोग किया है। वर्ष 2020 में लगाए गए लॉकडाउन में व्यापारियों ने पूरा सहयोग किया था, जिसके चलते लॉकडाउन पूरी तरह से कामयाब भी रहा और कोरोना की चेन तोड़ने में कारगर सिद्ध हुआ। मध्यमवर्ग व्यापारियों को खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। इस बार लॉकडाउन के चलते वाराणसी में कपड़े, स्टेशनरी, ...

पूर्वांचल के कई इलाकों में हुई वर्षा, तो अब तूफान भी हुआ कमजोर

 पूर्वांचल के कई इलाकों में हुई वर्षा, तो अब तूफान भी हुआ कमजोर मोहम्मद रिजवान वाराणसी। बंगाल की खाड़ी से उठे भयानक तूफान यास का असर बिहार से बनारस तक देखा जा रहा है। पूर्वांचल के कई इलाकों में कल से शुरू हुई बारिश का क्रम आज भी बना रहा। सांस्कृतिक राजधानी काशी में जहां दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही तो वर्षा के साथ लगातार नम पुरवा हवाएं भी चलती रहीं। कल रात में हवा की रफ्तार थोड़ी तेज रही तो कई इलाकों में बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज भी बदल गया। चक्रवाती तूफान की वजह से पूर्वांचल के बलिया, गाजीपुर ,मऊ ,आजमगढ़, मिर्जापुर ,जौनपुर, चंदौली ,सोनभद्र समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है। तेज गर्मी की जगह कुछ इलाकों में काफी सुहाना मौसम हो गया तो रात में वर्षा के साथ नम हवाएं भी चलती रही। तीज लगन के चलते बारातियों को गर्मी से राहत मिली तो कई जगह वर्षा के चलते हैं शादी समारोह में बाधा भी उत्पन्न होती रही। दिन में तो मौसम सामान्य रहा लेकिन, रात में बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। देर रात बादल छाए रहने के साथ ही हवा भी तेज चलने लगी। जिस तरह का मौसम बना है, उससे तेज बारिश ...

वाराणसी में कोरोना के घटते मामलों के देख, व्यापारियों ने की दुकानों को पूर्ण रुप से खोलने की मांग

वाराणसी में कोरोना के घटते मामलों के देख, व्यापारियों ने की दुकानों को पूर्ण रुप से खोलने की मांग मोहम्मद रिज़वान वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल से सम्बद्ध काशी बिस्किट एवं कन्फेक्शनरी मंडल के पदाधिकारियों की एक वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अजीत सिंह बग्गा और व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग कि हैं कि जीवन के साथ जीविका को देखते हुए बाजार को अब पूर्ण रूप से खोला जाए, क्योंकि अब कोरोना केस काफी कम हो गए है और व्यापारी खुद भी जागरूक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियो ने खुद बाजार बंद किया था और अब के हालात को देखते हुए हम खुद बाजार खोल भी देंगे। महामंत्री रमेश निरंकारी ने खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों, डीजल मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में बनारस में लगभग 70 के करीब नमकीन बिस्किट के उद्योग बंद हो चुके हैं। महंगाई की इस पराकाष्ठा में छोटे व्यापारियों को काम करना मुश्किल हो गया है। कोरोना कर्फ्यू में जहां एक ओर दुकानें खोलने का समय कम मिल रहा है। वहीं इस महंगाई ने नमकीन उद्योग की कमर तोड़ दी है। संजय गुप्ता ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू में व्या...

संभावित चक्रवात को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन, पढ़ लें दिशा-निर्देश...

 संभावित चक्रवात को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन, पढ़ लें दिशा-निर्देश...   मोहम्मद रिजवान 26 व 27 मई, 2021 के मध्य गर्जन के साथ बिजली चमकने एवं तेज हवा चलने की सम्भावना के दृष्टिगत क्या करें और क्या न करें, आवश्यक सावधानियां बरतें चक्रवात से सम्बन्धित किसी नुकसान की सूचना, चक्रवात से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने तथा सहायता हेतु 0542-2221937, 2221939, 2221941, 2221942, 2221944 एवं टोल फ्री नंबर-1077 नम्बरों पर सम्पर्क करें         वाराणसी। भारत मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा आगामी 26 व 27 मई, 2021 के मध्य गर्जन के साथ बिजली चमकने एवं तेज हवा चलने की सम्भावना व्यक्त की गयी है, जिसका असर जनपद वाराणसी में भी देखने को मिल सकता है। उक्त के दृष्टिगत आम-जनमानस हेतु आवश्यक है कि आंधी तूफान/चक्रवात से पहले क्या करें आदि की जानकारी हो। शांत रहें, घबराएं नही व अफवाहों पर ध्यान न दें। सम्पर्क क्षेत्र में बने रहने के लिए अपने मोबाइल फोन चार्ज रखें, मोबाइल एसएमएस का इस्तमाल करें।         मौसम की अद्यतन जानकारी के लिए रेडियो सुनें...

अपनी अगली फिल्म में बनारसी युवक के किरदार में दिखेंगे बॉलीवुड स्टार ऋतिक रौशन, जून से काशी में शुरू होगी शूटिंग !

 अपनी अगली फिल्म में बनारसी युवक के किरदार में दिखेंगे बॉलीवुड स्टार ऋतिक रौशन, जून से काशी में शुरू होगी शूटिंग ! सरफराज अहमद वाराणसी। लॉकडाउन और कोरोना काल में वाराणसी फिल्म सिटी के लिए सस्ती और शानदार लोकेशन के लिए जाना-जाने लगा है। कई फिल्मों और वेब सीरीज़ की शूटिंग वाराणसी में संपन्न हुई है। इसी कड़ी में नया नाम बॉलीवुड स्टार ऋतिक रौशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' का जुड़ने जा रहा है। इस फिल्म में ऋतिक रौशन बनारसी किरदार में रचे बसे दिखाई देंगे।   बता दें की विक्रम वेधा, साल 2017 में तमिल की सुपर हिट फिल्म विक्रम वेधा की रीमेक है।  जून महीने से फिल्‍मों की शूटिंग की सुगबुगाहटें शुरू हो रही हैं। उस लिस्ट में 'विक्रम वेधा' का भी नाम है। फिल्‍म से जुड़े सूत्रों ने कहा, "तैयारियां जोरों पर हैं। इस फिल्‍म में ऋतिक रोशन चार अलग लुक में नजर आएंगे। किरदार बनारस से बिलॉन्‍ग करने वाला दिखेगा। ऋतिक ने अपने गेटअप और कॉस्‍ट्यूम को लेकर खास इनपुट दिए हैं। उनका कहना है कि उन्‍हें ऐसे ड्रेस प्रदान किए जाएं, जिसमें बनारस के युवा अक्‍सर नजर आते हैं। इतना ही नहीं, ऋतिक ने खास ठेठ बनारसी ...

वाराणसी CM Yogi ने DRDO अस्पताल का किया निरीक्षण, BHU के Black Fungus की इलाज करा रहे मरीज के तीमारदार से ली व्यवस्थाओं की जानकारी...

 वाराणसी CM Yogi ने DRDO अस्पताल का किया निरीक्षण, BHU के Black Fungus की इलाज करा रहे मरीज के तीमारदार से ली व्यवस्थाओं की जानकारी...  सरफराज अहमद मुख्यमंत्री ने बीएचयू में भारतीय सेना के डीआरडीओ द्वारा बनाए गए पं0 राजन मिश्रा कोविड अस्पताल एवं बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में ब्लैक फंगस वार्ड का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस एवं कोरोना के तीसरे लहर से निपटने के लिए बीएचयू प्रशासन एवं डॉक्टरों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश पं0 राजन मिश्रा कोविड अस्पताल में वाराणसी एवं इसके आसपास के जनपदों के ही नही, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं अन्य प्रदेशो के भी कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है मुख्यमंत्री ने बीएचयू के आयुर्वेदिक विभाग में बने ब्लैक फंगस वार्ड में भर्ती महिला मरीज लीलावती देवी के एटेंन्डेंट से व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी की तथा मरीज का हाल पूछा               वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वैश्विक महामारी के दूसरे लहर पर पूरी तरह काबू पाने तथा आने वाले संभावित तीसरी लहर...

वाराणसी में CM योगी आदित्यनाथ का 15 दिनों में यह दूसरा दो दिवसीय तूफानी दौरा

 वाराणसी में CM योगी आदित्यनाथ का 15 दिनों में यह दूसरा दो दिवसीय तूफानी दौरा  मोहम्मद रिज़वान मुख्यमंत्री ने बीएचयू में भारतीय सेना के डीआरडीओ द्वारा बनाए गए पं0 राजन मिश्रा कोविड अस्पताल एवं बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में ब्लैक फंगस वार्ड का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस एवं कोरोना के तीसरे लहर से निपटने के लिए बीएचयू प्रशासन एवं डॉक्टरों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश पं0 राजन मिश्रा कोविड अस्पताल में वाराणसी एवं इसके आसपास के जनपदों के ही नही, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं अन्य प्रदेशो के भी कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है मुख्यमंत्री ने बीएचयू के आयुर्वेदिक विभाग में बने ब्लैक फंगस वार्ड में भर्ती महिला मरीज लीलावती देवी के एटेंन्डेंट से व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी की तथा मरीज का हाल पूछा               वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वैश्विक महामारी के दूसरे लहर पर पूरी तरह काबू पाने तथा आने वाले संभावित तीसरी लहर के दौरान बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था प...

दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री आज शाम पहुंचेंगे काशी, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंगे स्थिति की समीक्षा

 दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री आज शाम पहुंचेंगे काशी, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंगे स्थिति की समीक्षा मोहम्मद रिजवान वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय काशी दौरे पर आज शाम बनारस पहुंच जाएंगे। बताया गया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लेने और तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर पूर्वांचल दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम बनारस पहुंचेंगे। इस दौरान वे बीएचयू में पंडित राजन मिश्रा कोविड चिकित्सालय, सर सुंदरलाल अस्पताल, ब्लैक फंगस वार्ड, इंट्रीग्रेटेड कोविंड कंट्रोल कमांड सेंटर सिगरा का निरीक्षण संग अधिकारियों से फीड बैक भी लेंगे। मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा बैठक करने के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। दूसरे दिन मंगलवार को सीएचसी अ, पीएचसी पर वैक्सीनेशन और कोविड-19 को लेकर की गई तैयारियों का भी वे जायजा लेंगे। आज पूर्वांचल के तूफानी दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ से शाम पांच बजे बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे बीएचयू स्थित डीआरडीओ द्वारा विकसित पंडित राजन मिश्रा कोविड चिकित्सालय...

वाराणसी : नाबालि‍ग बेटी से अश्‍लील हरकत करने का आरोपी गि‍रफ्तार, पत्‍नी ने दर्ज कराया मुकदमा

 वाराणसी : नाबालि‍ग बेटी से अश्‍लील हरकत करने का आरोपी गि‍रफ्तार, पत्‍नी ने दर्ज कराया मुकदमा सरफराज अहमद वाराणसी। अपनी नाबालि‍ग बेटी पर बुरी नीयत रखने और उसके साथ अश्‍लील हरकत करने के आरोप में सारनाथ पुलि‍स ने पंचकोशी चौराहे से एक व्‍यक्‍ति‍ को गि‍रफ्तार कि‍या है। आरोपी व्‍यक्‍ति‍ के खि‍लाफ उसकी पत्‍नी ने पुलि‍स में शि‍कायत की है।  पुलि‍स के अनुसार दारानगर, थाना जैतपुरा नि‍वासी 29 वर्षीय आरोपी व्‍यक्‍ति‍ पंचकोशी सोनातालाब स्‍थि‍त केसरी भवन में रहता है। इसकी पत्‍नी द्वारा सारनाथ थाने पर लि‍खि‍त तहरीर दी गयी थी कि‍ उसका पति‍ उसकी बेटी के साथ अश्‍लील हरकत करता है। इस सूचना पर रवि‍वार को थाना सारनाथ पर मुकदमा अपराध संख्‍या 210/2021 धारा 376एबी आईपीसी व 5एम/6 पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज कि‍या गया।  पुलि‍स पूछताछ में आरोपी व्‍यक्‍ति‍ ने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को स्‍वीकार करते हुए अपनी गलती के लि‍ये माफी मांग रहा है। पुलि‍स इसके आपराधि‍क इति‍हास के बारे में भी पता लगा रही है।  इसकी गि‍रफ्तारी करने वाली पुलि‍स टीम में सारनाथ थाना प्रभारी नि‍रीक्षक भूपेश कुमार राय, क...

26 मई को लगेगा 3 घंटे का चंद्रग्रहण, जाने आपके लिए यह कितना प्रभावी होगा

 26 मई को लगेगा 3 घंटे का चंद्रग्रहण, जाने आपके लिए यह कितना प्रभावी होगा ? मोहम्मद रिजवान ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को अत्यधिक प्रभावित करने वाला माना जाता है। धर्म और ज्योतिषीय गणवाला की दृष्टि में चंद्रग्रहण एक बहुत महत्वपूर्ण घटना होती है, जो पूरी प्रकृति के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी हमें प्रभावित करती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार चंद्रग्रहण हमेशा केवल पूर्णिमा के दिन ही होता है। 26 मई बुधवार को साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, इस दिन वैशाख और बुद्ध पूर्णिमा भी है। वैशाख पूर्णिमा का इस बार विशेष महत्व होगा। यह साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। यह दुनिया भर के कई देशों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण ही दिखेगा। आइये जानते है यह चंद्र ग्रहण आपके लिए कितना प्रभावी होगा। चंद्रग्रहण की तिथि और समय ज्योतिषचार्य के अनुसार आने वाले 26 मई बुधवार के दिन खग्रास चंद्रग्रहण होगा, ग्रहण का आरम्भ दोपहर 3 बजकर 15 मिन्ट पर होगा और मोक्ष शाम 6 बजकर 23 मिन्ट पर होगा यानी के दोपहर सवा तीन बजे से शाम को 6:23 तक लगभग तीन घंटे का ये चंद्रग्रहण होगा। हालांकि च...

वाराणसी :- रिहायशी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 1 महिला सहित दो युवतियां गिरफ्तार

 वाराणसी :- रिहायशी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 1 महिला सहित दो युवतियां गिरफ्तार मोहम्मद रिजवान वाराणसी के रिहायशी इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने  सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। मौके से मकान मालकिन और दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी सहित दो युवक भाग निकले।  वाराणसी के रिहायशी इलाकों में से एक नाटी इमली इलाके में स्थित नई बस्ती में रविवार को पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान मकान मालकिन सहित दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न कमरों में से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद किया। वहीं पुलिस की कार्रवाई को पहले से भांप नामज़द आरोपी सहित दो युवक भाग निकलें। पुलिस को कुछ दिनों से गोपनीय सूचना मिल रही थी कि नई बस्ती इलाके में एक मकान के अंदर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। कार और दुपहिया गाड़ियों से युवक व युवतियों का हर समय आना जाना लगा रहता है। बीच में स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो कुछ युवकों की ओर से इलाके के लोगों को धमकी भी दी गई थी। कई बार नाटी इमली चौकी पर भी स्थानीय लोगों ने गोपनीय सूचना द...

जनता में सुरक्षा की भावना जगाने नि‍कली वाराणसी पुलि‍स, सायरन की आवाज के साथ रूट मार्च,

जनता में सुरक्षा की भावना जगाने नि‍कली वाराणसी पुलि‍स, सायरन की आवाज के साथ रूट मार्च, सरफराज अहमद वाराणसी। 24 मई तक यूपी में लगे लॉकडाउन की मि‍याद अगले 36 घंटे में खत्‍म होने जा रही है। यूपी में लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं इसे लेकर हर कोई अपने अपने स्‍तर पर कयास लगा रहा है। वहीं शनि‍वार शाम साढ़े पांच बजे के बाद एकाएक वाराणसी के शहरी इलाकों में नि‍कले पुलि‍स के फ्लैग मार्च से लोगों में कौतुहल देखा गया है।  इस संबध में वाराणसी नगर में शांति‍ व्‍यवस्‍था बनाये रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना को बल देने के लि‍ये आज फ्लैग मार्च नि‍काला गया है। उन्‍होंने बताया कि‍ मेरे द्वारा आदमपुर, कोतवाली मैदागि‍न, वि‍श्‍वेश्‍वरगंज, मछोदरी, पीलीकोठ, हनुमान फाटक आदि‍ इलाकों में पुलि‍स टीम के साथ गश्‍त कि‍या गया है।  एडीसीपी वि‍कास चंद्र त्रि‍पाठी ने बताया कि‍ फ्लैग मार्च में सि‍वि‍ल पुलि‍स, पीएएसी, घुड़सवार दल, 112 पीआरवी तथा फैंटम दस्‍ता शामि‍ल रहा।  आज शहर के जैतपुरा, आदमपुर, कोतवाली, चौक, दशाश्‍वमेध, लक्‍सा, चेतगंज, भेलूपुर, लंका, मंडुआडीह, कैंट और सि‍गरा थानाक्षेत्र की पुलि‍स टीम ने अप...

वाराणसी में ताउते तूफान का दिखा असर: तेज हवा के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, जलभराव ने बढ़ाईं मुश्किलें

 वाराणसी में ताउते तूफान का दिखा असर: तेज हवा के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, जलभराव ने बढ़ाईं मुश्किलें सरफराज अहमद देश के कई राज्यों में ताउते तूफान आया हुआ है। जिससे वहां बारिश हो रही है। इसका असर भारत के उत्तरी राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। मुंबई में आए चक्रवाती तूफान ताउते का असर अब दिखने लगा है। सोमवार रात बूंदाबांदी के बाद मंगलवार भोर में तेज हवा संग झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। इधर कई दिनों से उमस झेल रहे लोगों को राहत तो मिली लेकिन बारिश इतनी तेज थी कि कई जगह सड़क पर पानी भी जमा हो गया। मंगलवार सुबह से ही बादल भी छाए हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान की वजह से वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक  तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी होने की संभावना बनी है। इसमे कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती हैं।

वाराणसी में दूसरे दिन भी मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की गई ईद की नमाज़, अक़ीदत के साथ मनाया जा रहा है त्यौहार

 वाराणसी में दूसरे दिन भी मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की गई ईद की नमाज़, अक़ीदत के साथ मनाया जा रहा है त्यौहार मोहम्मद रिजवान वाराणसी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोकने लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते वाराणसी समेत आसपास के जिलों में लोगों ने घर पर ही ईद की नमाज अदा की। कोरोना वायरस को लेकर ईदगाह और मस्जिदों में इस बार भी नमाज अदा करने की इजाजत नहीं है, सिर्फ पांच लोगों ने मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ईद की नमाज अदी की। इस दौरान इन जगहों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। साथ ही प्रशासन भी अलर्ट है। वाराणसी में मस्जिद हाफिज खुदा बक्श (लंगड़े हाफिज मस्जिद) में सिर्फ पांच लोगों ने नमाज पढ़ी। जहां मस्जिद के कादरी ने नमाज पढ़ाई। मस्जिद के खादिम मोहम्मद शमीम और हाजी मोहम्मद असलम क़ादरी ने बताया कि लंगड़ा हाफिज मस्जिद और वाराणसी के सभी मस्जिदों में सिर्फ पांच लोगों ने नमाज अदा की है। बाकि लोग घर से ही नमाज अदा किया है।  उन्होंने बताया कि नमाज में अल्लाह ताला से यही दुआ मांगी गई की इस वबा को ऊपर वाला जल्द से जल्द दूर करे। वहीं नमाज अदा करने पहुंचे मोहम्मद फैसल ने बताया क...