Skip to main content

वाराणसी के पूर्व SSP के पत्रकार भाई के साथ लालपुर-पांडेयपुर थाने में हुई बदसलूकी, मचा हड़कंप

 वाराणसी के पूर्व SSP के पत्रकार भाई के साथ लालपुर-पांडेयपुर थाने में हुई बदसलूकी, मचा हड़कंप 



सरफराज अहमद



वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कमिश्नर ए सतीश गणेश लगातार पुलिस-जनता-पत्रकार के बीच सामंजस्य बैठाकर कार्य कर रहे हैं और मातहतों को भी संदेश दे रहे हैं पर कुछ पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का सही से पालन नही कर पा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार की शाम लालपुर-पांडेयपुर थाने में सामने आया जब वाराणसी के पूर्व एसएसपी अजय मि‍श्रा के भाई और जि‍ले के प्रति‍ष्‍ठि‍त पत्रकार के साथ थाने के एक दरोगा और कारखास ने बदसलूकी की और उनका मोबाइल भी छीन लिया। 


इस बीच जब पत्रकार ने पहले अपना परिचय और फिर अपने भाई का परिचय दिया तो दरोगा और थाने के कारखास साहब वहां से हट बढ़ गये। फिलहाल इस समय थाने पर शहर के वरिष्ठ पत्रकार और एडीसीपी वरुणा ज़ोन के बीच मन्त्रणा चल रही है।


इस संबंध में भुक्तभोगी पत्रकार अभय कुमार मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि थाने पर बिना किसी वजह के तीन लोगों को बैठाया गया है। इस संबंध में जानकारी करने बच्चों की माँ के साथ मैं थाने पहुंचा था। वहां 71 वर्षीय एक बुजुर्ग अपनी फरियाद लेकर आये थे। मैंने उनसे बात की और उनका वीडियो बनाने लगा। उसी दौरान थाने के वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी, दीवान जयशंकर और कारखास भरत राय मेरे पास आये और मेरा हाथ मरोड़ते हुए मेरा मोबाइल छीन लिया। उसके बाद मुझे अपराधियों की तरह बैठा दिया गया। 


अभय मिश्रा ने बताया कि मैंने अपना परिचय दिया तो वरिष्ठ उपनिरीक्षक साहब ने कहा कि सुबह इस्तीफा देकर गोली मार दूंगा तुम्‍हे। इसके बाद जब पत्रकारों का फोन आना शुरू हुआ तो ये लोग मेरे पास मेरा मोबाइल फोन छोड़कर हट बढ़ गए। उन्होंने बताया कि कारखास तो थाने से नौ दो ग्यारह हो गया।


बता दें कि‍ 2003 बैच के यूपी काडर के सीनि‍यर आईपीएस अजय मि‍श्रा वाराणसी में एसएसपी के पद 2013 में तैनात थे। उस वक्‍त जि‍लाधि‍कारी प्रांजल यादव और अजय मि‍श्रा की जोड़ी को बनारस का बच्‍चा बच्‍चा पहचानता था। अजय और अभय मि‍श्रा के पि‍ता भी यूपी पुलि‍स में कांस्‍टेबल पद पर रहते हुए वाराणसी पुलि‍स लाइन में तैनात रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...