अपनी अगली फिल्म में बनारसी युवक के किरदार में दिखेंगे बॉलीवुड स्टार ऋतिक रौशन, जून से काशी में शुरू होगी शूटिंग !
अपनी अगली फिल्म में बनारसी युवक के किरदार में दिखेंगे बॉलीवुड स्टार ऋतिक रौशन, जून से काशी में शुरू होगी शूटिंग !
सरफराज अहमद
वाराणसी। लॉकडाउन और कोरोना काल में वाराणसी फिल्म सिटी के लिए सस्ती और शानदार लोकेशन के लिए जाना-जाने लगा है। कई फिल्मों और वेब सीरीज़ की शूटिंग वाराणसी में संपन्न हुई है। इसी कड़ी में नया नाम बॉलीवुड स्टार ऋतिक रौशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' का जुड़ने जा रहा है। इस फिल्म में ऋतिक रौशन बनारसी किरदार में रचे बसे दिखाई देंगे।
बता दें की विक्रम वेधा, साल 2017 में तमिल की सुपर हिट फिल्म विक्रम वेधा की रीमेक है।
जून महीने से फिल्मों की शूटिंग की सुगबुगाहटें शुरू हो रही हैं। उस लिस्ट में 'विक्रम वेधा' का भी नाम है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने कहा, "तैयारियां जोरों पर हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन चार अलग लुक में नजर आएंगे। किरदार बनारस से बिलॉन्ग करने वाला दिखेगा। ऋतिक ने अपने गेटअप और कॉस्ट्यूम को लेकर खास इनपुट दिए हैं। उनका कहना है कि उन्हें ऐसे ड्रेस प्रदान किए जाएं, जिसमें बनारस के युवा अक्सर नजर आते हैं। इतना ही नहीं, ऋतिक ने खास ठेठ बनारसी डायलेक्ट रखने के निर्देश दिए हैं। लिहाजा वहां से बिलॉन्ग करने वाले डायलेक्ट कोच को ऑन बोर्ड लिया जा रहा है।"
सूत्रों के अनुसार ऋतिक के लुक के साथ रोचक प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्हें यंग वेधा से लेकर क्राइम की दुनिया में धाक जमाते वेधा के फॉर्म में भी दिखाया जाएगा। मेकर्स साथ ही इसे लाइव लोकेशनों पर शूट करना चाहते हैं। इसकी खातिर मुंबई और बनारस आदि में लोकेशनों की टेक रेकी वगैरह पूरी हो चुकी है। फिल्म की 60% शूटिंग लखनऊ, बनारस और यूपी में होगी।
बता दें की ऋतिक रौशन इसके पहले सुपर हिट फिल्म सुपर 30 की शूटिंग के लिए वाराणसी आये थे जिसका कुछ हिस्सा रामनगर किला और बीएचयू कैम्पस में फिलमाया गया था।

Comments
Post a Comment