Skip to main content

पूर्वांचल के कई इलाकों में हुई वर्षा, तो अब तूफान भी हुआ कमजोर

 पूर्वांचल के कई इलाकों में हुई वर्षा, तो अब तूफान भी हुआ कमजोर




मोहम्मद रिजवान



वाराणसी। बंगाल की खाड़ी से उठे भयानक तूफान यास का असर बिहार से बनारस तक देखा जा रहा है। पूर्वांचल के कई इलाकों में कल से शुरू हुई बारिश का क्रम आज भी बना रहा। सांस्कृतिक राजधानी काशी में जहां दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही तो वर्षा के साथ लगातार नम पुरवा हवाएं भी चलती रहीं। कल रात में हवा की रफ्तार थोड़ी तेज रही तो कई इलाकों में बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज भी बदल गया। चक्रवाती तूफान की वजह से पूर्वांचल के बलिया, गाजीपुर ,मऊ ,आजमगढ़, मिर्जापुर ,जौनपुर, चंदौली ,सोनभद्र समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है। तेज गर्मी की जगह कुछ इलाकों में काफी सुहाना मौसम हो गया तो रात में वर्षा के साथ नम हवाएं भी चलती रही। तीज लगन के चलते बारातियों को गर्मी से राहत मिली तो कई जगह वर्षा के चलते हैं


शादी समारोह में बाधा भी उत्पन्न होती रही। दिन में तो मौसम सामान्य रहा लेकिन, रात में बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। देर रात बादल छाए रहने के साथ ही हवा भी तेज चलने लगी। जिस तरह का मौसम बना है, उससे तेज बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा, वही बुधवार को तीन डिग्री कम होकर 35.0 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को भी तापमान सामान्य से कमरा इन दिनों में गर्मी का प्रचंड प्रकोप होता है, लेकिन यास तूफान ने इसका पूरा चरित्र ही बदल डाला जो दो दिन जारी रहेगा। मौसम विज्ञान के जानकारों ने बताया है कि आने वाले 2 से 3 दिन कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा के साथ हवाएं भी चलेंगी। हालांकि अब कई इलाकों में तूफान काफी कमजोर हो चला है। कल जहां 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान टकराया तो आज कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली।

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...