वाराणसी में ताउते तूफान का दिखा असर: तेज हवा के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, जलभराव ने बढ़ाईं मुश्किलें
वाराणसी में ताउते तूफान का दिखा असर: तेज हवा के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, जलभराव ने बढ़ाईं मुश्किलें
सरफराज अहमद
देश के कई राज्यों में ताउते तूफान आया हुआ है। जिससे वहां बारिश हो रही है। इसका असर भारत के उत्तरी राज्यों में भी देखने को मिल रहा है।
मुंबई में आए चक्रवाती तूफान ताउते का असर अब दिखने लगा है। सोमवार रात बूंदाबांदी के बाद मंगलवार भोर में तेज हवा संग झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। इधर कई दिनों से उमस झेल रहे लोगों को राहत तो मिली लेकिन बारिश इतनी तेज थी कि कई जगह सड़क पर पानी भी जमा हो गया। मंगलवार सुबह से ही बादल भी छाए हैं।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान की वजह से वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी होने की संभावना बनी है। इसमे कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती हैं।

Comments
Post a Comment