जनता में सुरक्षा की भावना जगाने निकली वाराणसी पुलिस, सायरन की आवाज के साथ रूट मार्च,
सरफराज अहमद
वाराणसी। 24 मई तक यूपी में लगे लॉकडाउन की मियाद अगले 36 घंटे में खत्म होने जा रही है। यूपी में लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं इसे लेकर हर कोई अपने अपने स्तर पर कयास लगा रहा है। वहीं शनिवार शाम साढ़े पांच बजे के बाद एकाएक वाराणसी के शहरी इलाकों में निकले पुलिस के फ्लैग मार्च से लोगों में कौतुहल देखा गया है।
इस संबध में वाराणसी नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना को बल देने के लिये आज फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा आदमपुर, कोतवाली मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, मछोदरी, पीलीकोठ, हनुमान फाटक आदि इलाकों में पुलिस टीम के साथ गश्त किया गया है।
एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फ्लैग मार्च में सिविल पुलिस, पीएएसी, घुड़सवार दल, 112 पीआरवी तथा फैंटम दस्ता शामिल रहा।
आज शहर के जैतपुरा, आदमपुर, कोतवाली, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा, चेतगंज, भेलूपुर, लंका, मंडुआडीह, कैंट और सिगरा थानाक्षेत्र की पुलिस टीम ने अपने अपने इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया है।
सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक अपनी अपनी पुलिस पार्टी के साथ सड़क पर उतरे। इस दौरान फैंटम दस्ता और 112 पीआरवी की गाड़ियां भी फ्लैग मार्च में शामिल हुई। वहीं अश्वरोही दलों ने भी फ्लैगमार्च में हिस्सा लिया। सायरन और बूटों की आवाज सुनकर लोगों में भी कौतुहल भी देखा गया।











Comments
Post a Comment