वाराणसी में दूसरे दिन भी मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की गई ईद की नमाज़, अक़ीदत के साथ मनाया जा रहा है त्यौहार
वाराणसी में दूसरे दिन भी मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की गई ईद की नमाज़, अक़ीदत के साथ मनाया जा रहा है त्यौहार
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोकने लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते वाराणसी समेत आसपास के जिलों में लोगों ने घर पर ही ईद की नमाज अदा की। कोरोना वायरस को लेकर ईदगाह और मस्जिदों में इस बार भी नमाज अदा करने की इजाजत नहीं है, सिर्फ पांच लोगों ने मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ईद की नमाज अदी की। इस दौरान इन जगहों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। साथ ही प्रशासन भी अलर्ट है।
वाराणसी में मस्जिद हाफिज खुदा बक्श (लंगड़े हाफिज मस्जिद) में सिर्फ पांच लोगों ने नमाज पढ़ी। जहां मस्जिद के कादरी ने नमाज पढ़ाई। मस्जिद के खादिम मोहम्मद शमीम और हाजी मोहम्मद असलम क़ादरी ने बताया कि लंगड़ा हाफिज मस्जिद और वाराणसी के सभी मस्जिदों में सिर्फ पांच लोगों ने नमाज अदा की है। बाकि लोग घर से ही नमाज अदा किया है।
उन्होंने बताया कि नमाज में अल्लाह ताला से यही दुआ मांगी गई की इस वबा को ऊपर वाला जल्द से जल्द दूर करे। वहीं नमाज अदा करने पहुंचे मोहम्मद फैसल ने बताया कि सरकार के गाईडलाइन के अनुसार सिर्फ पांच लोगो ने ही मस्जिद में ईद की नमाज अदा की है। अल्लाह से बस यही दुआ है कि इस साल इस महामारी से लोगों को निजात मिल जाए।
जिले के अन्य मस्जिदों और ईदगाह में भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए चार-पांच लोगों ने ही नमाज अदा की है। सभी ने 'घर पर रहो, सुरक्षित रहो' को अपनाकर कर घरों में ईद की नमाज अदा की है। हालांकि प्रशासन अपने तरफ से अलर्ट है। घरों में ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए एक-दूसरे को ईद की बधाइयां दे रहे हैं।





Comments
Post a Comment