Skip to main content

वाराणसी में CM योगी आदित्यनाथ का 15 दिनों में यह दूसरा दो दिवसीय तूफानी दौरा

 वाराणसी में CM योगी आदित्यनाथ का 15 दिनों में यह दूसरा दो दिवसीय तूफानी दौरा 



मोहम्मद रिज़वान

मुख्यमंत्री ने बीएचयू में भारतीय सेना के डीआरडीओ द्वारा बनाए गए पं0 राजन मिश्रा कोविड अस्पताल एवं बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में ब्लैक फंगस वार्ड का किया निरीक्षण


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस एवं कोरोना के तीसरे लहर से निपटने के लिए बीएचयू प्रशासन एवं डॉक्टरों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश


पं0 राजन मिश्रा कोविड अस्पताल में वाराणसी एवं इसके आसपास के जनपदों के ही नही, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं अन्य प्रदेशो के भी कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है


मुख्यमंत्री ने बीएचयू के आयुर्वेदिक विभाग में बने ब्लैक फंगस वार्ड में भर्ती महिला मरीज लीलावती देवी के एटेंन्डेंट से व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी की तथा मरीज का हाल पूछा


              वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वैश्विक महामारी के दूसरे लहर पर पूरी तरह काबू पाने तथा आने वाले संभावित तीसरी लहर के दौरान बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कराए जाने के लिए पूरे प्रदेश के जनपदों का तूफानी दौरा कर रहे हैं। इस दौरान लोगों में होने वाले ब्लैक फंगस के प्रकोप के बेहतर इलाज हेतु जिलों में बनाए जा रहे अस्पतालों एवं वहां के बेड की उपलब्धता के साथ ही तीसरी लहर के दौरान छोटे बच्चों को संक्रमित होने की संभावना के दृष्टिगत रखते हुए बनाए जा रहे अस्पताल एवं वहां की बेड आदि की व्यवस्था का जिलों में दौरा कर समीक्षा कर पूरी व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

         उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनपद गोंडा एवं आजमगढ़ का तूफानी दौरा करने के पश्चात अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बीएचयू के एमपी थियेटर परिसर में भारतीय सेना के डीआरडीओ द्वारा बनाये गए 750 बेड के पं0 राजन मिश्रा कोविड अस्पताल एवं सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू में बनाए गए ब्लैक फंगस वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बीएचयू के आयुर्वेदिक विभाग में बने ब्लैक फंगस वार्ड में भर्ती महिला मरीज लीलावती देवी के एटेंन्डेंट से व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी की तथा मरीज का हाल पूछा। जिसके नाक को ब्लैक फंगस ने प्रभावित किया है। गौरतलब है कि कोविड के दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों को तत्काल बेड एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता हेतु भारतीय सेना के डीआरडीओ द्वारा बीएचयू के एमपी थिएटर मैदान परिसर में 750 बेड का यह कोविड अस्पताल रिकॉर्ड 16 दिनों के अंदर तैयार किया गया। जिसमें वाराणसी एवं इसके आसपास के जनपदों के ही नही, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं अन्य प्रदेशो के भी कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

         निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...