वाराणसी ऑपरेशन दस्तक पर निकली थी चेतगंज पुलिस, पकड़ में आया सेक्स रैकेट का गंदा धंधा, 6 गिरफ्तार
सरफराज अहमद
वाराणसी। बीती रात चेतगंज एसीपी नितेश प्रताप सिंह ने ऑपरेशन दस्तक के अंतर्गत छापेमारी कर एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। इस कार्रवाई में पकड़ी गयी तीन युवतियों और तीन युवकों को पुलिस ने मीडिया के सामने पेश करते हुए सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
इस सम्बन्ध में एसीपी चेतगंज नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के निर्देश के क्रम में दस्तक अभियान चलाया जा रहा और पूर्व अपराधियों के घरों पर पहुंचकर यह खंगाला जा रहा है कि वो वर्तमान समय में क्या कर रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात चेतगंज थाने की पुलिस प्रभारी निरीक्षक संध्या सिंह के साथ कैलगढ़ कालोनी, जगतगंज में मौजूद थी कि एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली।
सूचना पर विश्वास करते हुए कैलगढ़ कालोनी के एक मकान में छापेमारी की गयी तो यहाँ तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली और मौके पर कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं।
एसीपी ने बताया कि उस समय सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया जहाँ पूछताछ के बाद सभी का मुकदमा अपराध संख्या 77/2021 की धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापर निवारण अधिनियम 1956, (सिट अधिनियम पुननिर्मित) की धाराओं में आज चालान किया गया है।
इस देह व्यापार को पकड़ने में एसीपी नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी संध्या सिंह, एसएसआई ओमप्रकाश सिंह, एसआई प्रकाश सिंह, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र भारती, कांस्टेबल चालक सुनील कुमार सिंह, हेडकांस्टेबल सुरेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल वीरू कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र गौतम, कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल श्रीकांत यादव, महिला कांस्टेबल गुड़िया भारती और महिला कांस्टेबल अनुपमा पांडेय ने मुख्य भूमिका निभाई।

Comments
Post a Comment