दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री आज शाम पहुंचेंगे काशी, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंगे स्थिति की समीक्षा
दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री आज शाम पहुंचेंगे काशी, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंगे स्थिति की समीक्षा
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय काशी दौरे पर आज शाम बनारस पहुंच जाएंगे। बताया गया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लेने और तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर पूर्वांचल दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम बनारस पहुंचेंगे। इस दौरान वे बीएचयू में पंडित राजन मिश्रा कोविड चिकित्सालय, सर सुंदरलाल अस्पताल, ब्लैक फंगस वार्ड, इंट्रीग्रेटेड कोविंड कंट्रोल कमांड सेंटर सिगरा का निरीक्षण संग अधिकारियों से फीड बैक भी लेंगे। मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा बैठक करने के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। दूसरे दिन मंगलवार को सीएचसी अ, पीएचसी पर वैक्सीनेशन और कोविड-19 को लेकर की गई तैयारियों का भी वे जायजा लेंगे। आज
पूर्वांचल के तूफानी दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ से शाम पांच बजे बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे बीएचयू स्थित डीआरडीओ द्वारा विकसित पंडित राजन मिश्रा कोविड चिकित्सालय के अलावा सर सुंदर लाल अस्पताल, ब्लक फंगस वार्ड आदि का निरीक्षण भी करेंगे। मुआयना करने के बाद कार से सीधे शाम लगभग 6 बजे इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर सिगरा जाएंगे। यहां आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम की तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। शाम साढ़े छह बजे मंडलायुक्त सभागार में कोविड की समीक्षा बैठक तथा मंडल के अन्य जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक करेंगे। शाम साढ़े सात बजे काेविड के संबंध में टीम-9 के साथ फिर ऑनलाइन बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री रात साढ़े आठ बजे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन करने के साथ सर्किट हाउस लौट आएंगे। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को सुबह जिले में चल रही वैक्सीनेशन का जायजा लेने रवाना होंगे।इस दौरान वे चिरईगांव, चोलापुर स्वास्थ्य केंद्र तथा शहर के किसी एक अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे। मंगलवार को ही बाद में वे पुलिस लाइन से हेलीकाफ्टर द्वारा मीरजापुर रवाना हो जाएंगे। मिर्जापुर में भी ऐसे ही कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनकर मुख्यमंत्री वहां के हालात का भी जायजा लेंगे। लोगों को महामारी से बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी लगातार दौरा कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया की मुख्यमंत्री बनारस की कोविड व्यवस्था और पूर्वांचल में हो रहे वैक्सीनेशन कार्य का खुद मानिटरिंग भी करते रहते हैं।

Comments
Post a Comment