Skip to main content

वाराणसी में कोरोना के घटते मामलों के देख, व्यापारियों ने की दुकानों को पूर्ण रुप से खोलने की मांग

वाराणसी में कोरोना के घटते मामलों के देख, व्यापारियों ने की दुकानों को पूर्ण रुप से खोलने की मांग



मोहम्मद रिज़वान


वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल से सम्बद्ध काशी बिस्किट एवं कन्फेक्शनरी मंडल के पदाधिकारियों की एक वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अजीत सिंह बग्गा और व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग कि हैं कि जीवन के साथ जीविका को देखते हुए बाजार को अब पूर्ण रूप से खोला जाए, क्योंकि अब कोरोना केस काफी कम हो गए है और व्यापारी खुद भी जागरूक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियो ने खुद बाजार बंद किया था और अब के हालात को देखते हुए हम खुद बाजार खोल भी देंगे।



महामंत्री रमेश निरंकारी ने खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों, डीजल मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में बनारस में लगभग 70 के करीब नमकीन बिस्किट के उद्योग बंद हो चुके हैं। महंगाई की इस पराकाष्ठा में छोटे व्यापारियों को काम करना मुश्किल हो गया है। कोरोना कर्फ्यू में जहां एक ओर दुकानें खोलने का समय कम मिल रहा है। वहीं इस महंगाई ने नमकीन उद्योग की कमर तोड़ दी है।



संजय गुप्ता ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू में व्यापारियों को सबसे बड़ी समस्या बैंकों की ब्याज दरों, लोन तथा रोजमर्रा के खर्चों को निकालने में आ रही है। काम धंधे में मंदी के बाबजूद सरकार की तरफ से ब्याज, टैक्स, बिजली बिल जैसी चीजों में कोई राहत नहीं दी गई जो कि व्यापारियों के लिए बहुत ही जरूरी थी।


वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इन सभी मुद्दों पर संज्ञान लेकर व्यापारिक हितों में तुरंत कार्रवाई की जाए। बैठक में काशी बिस्किट एंड कन्फेक्शनरी मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री निरंकारी, उपाध्यक्ष सुशील लखमानी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, काशी बिस्किट युवा अध्यक्ष  जय निहलानी आदि व्यापारी शामिल रहें

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...