वाराणसी सैयद सालार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह
गाजी मियां का ऐतिहासिक मेला इस वर्ष भी स्थगित ।
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी/सैयद सालार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह गाजी मियां मर्यादपट्टी का एतिहासिक मेला कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष नही लगेगा। मेला 3० मई को लगने वाला था। मेला कमेटी के अध्यक्ष नूरैन खां ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते ऐसा निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि
यदि कोरोना को लेकर स्थिति ठीक रही व प्रशासन से मेला के लिए अनुमति मिली तो अखबार के माध्यम से जायरीनो को अवगत कराया जायेगा। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सालाना उर्स के मौके पर हजारो की भीड होती है। ऐसे में मेला लगना ठीक नही था। हालाकि मजार की साफ सफाई चूना कारी के अलावा मेला ग्राउंड व तालाब के सफाई के लिए पालिका प्रशासन से मांग किया गया है।

Comments
Post a Comment