वाराणसी में गैंगरेप: मामी से भांजे ने किया दुष्कर्म, वीडियो रिकॉर्ड कर 3 दोस्तों से भी कराया गैंगरेप
वाराणसी में गैंगरेप: मामी से भांजे ने किया दुष्कर्म, वीडियो रिकॉर्ड कर 3 दोस्तों से भी कराया गैंगरेप
सरफराज अहमद
वाराणसी 35 मिनट पहले
मामी के घर आया था मार्कशीट लेने और वारदात को दिया अंजाम। आरोपी गिरफ्तार, तीन दोस्तों की तलाश। -
मामी के घर आया था मार्कशीट लेने और वारदात को दिया अंजाम। आरोपी गिरफ्तार, तीन दोस्तों की तलाश।
वाराणसी में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि मार्कशीट लेने आए भांजे ने दुष्कर्म कर मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप करता रहा। फिर अपने तीन दोस्तों संग मिलकर गैंगरेप किया। तंग आकर महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी के दोस्तों की तलाश की जा रही है।
मामी के घर आया था मार्कशीट लेने और वारदात को दिया अंजाम
मामला शिवपुर थानाक्षेत्र का है। यहां की रहने वाली विवाहित पीड़िता ने बताया कि वह बीए-एलएलबी फर्स्ट ईयर की छात्रा है। सोनभद्र जिले के कर्मा थाना के पांडेय पोखर गांव निवासी उसके ननदोई ने उसकी नौकरी लगवाने की बात कही थी। नवंबर 2020 में ननदोई ने उसके पास अपने बेटे को भेज कर कहा कि अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट दे दे। मार्कशीट लेने घर आए भांजे ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। फिर उसे धमकाया कि यदि कहीं मुंह खोलेगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद उसका भांजा उसके घर आता-जाता रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
वीडियो डिलीट करने की बात कह कर बुलाया, 3 दोस्तों संग किया गैंगरेप.
पीड़िता के मुताबिक, वह अपने भांजे की करतूत से परेशान हो गई थी और उससे लगातार वीडियो डिलीट करने की विनती कर रही थी। इस पर उसके भांजे ने उसे सोनभद्र जिले के सुकृत के मकान में बुलाया। वहां भांज ने और फिर उसके तीन दोस्तों ने गैंगरेप किया। इसके बाद बीती 17 अप्रैल और 21 मई की रात फिर से घर आकर भांजे ने रेप किया। जब उसकी हिम्मत जवाब दे गई तो किसी तरह से साहस जुटा कर पीड़ता ने शिवपुर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी गिरफ्तार, तीन दोस्तों की तलाश
शिवपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेजकर मुख्य आरोपी भांजे से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी तीनों दोस्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Comments
Post a Comment