वाराणसी :- बेनियाबाग और नई सड़क पर अवैध निर्माणों पर गरजा वीडीए का बुलडोजर
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। वीडीए द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध के चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को वीडीए ने चेतगंज वार्ड में कार्रवाई की। वीडीए ने कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्ग, नई सड़क, बेनियाबाग में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा आज वार्ड- चेतगंज में कार्रवाई की गई। वीडीए ने सैयद सिब्ते हसन उर्फ परवेज़ मेहदी द्वारा भवन संख्या-सी0 4/36, के सामने एवं मकान न0-सी0 4/66 के पास, मोहल्ला-सरायगोवर्धन (मुख्य मार्ग, नई सड़क, बेनियाबाग) पर किए गए अवैध निर्माण को थाना-चेतगंज पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त कर दिया।
इस दौरान ज़ोनल अधिकारी वीरेंद्र प्रताप मिश्रा (क्षेत्रीय जोनल) एवं परमानन्द यादव (संयुक्त सचिव) अवर अभियंता सुरेन्द्र सिंह यादव (क्षेत्रीय अवर अभियंता), रामचन्द्र, प्रमोद कुमार तिवारी, पीएन दुबे, हीरालाल गुप्ता एवं आनंद कुमार अस्थाना मौजूद रहे।




Comments
Post a Comment