वाराणसी
:- वेलेंटाइन चला गया खुमार अभी जारी है, बीच सड़क हिस्ट्रीशीटर ने भर दी लड़की की मांग
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। लक्सा थाना क्षेत्र के गुरुबाग का मामला। घर से स्कूल जा रही लड़की की जद्दुमंडी के रहने वाले लक्सा थाने के हिस्ट्रीशीटर सोनू प्रजापति ने बीच सड़क सिंदूर से मांग भर दी । बीच सड़क दिन दहाड़े हुई इस दुस्साहसिक हरकत से हतप्रभ लड़की के रोने चिल्लाने पर जुटी भीड़ ने हिस्ट्रीशीटर की जमकर पीटाई किया। मौके पर पहुँची लक्सा पुलिस ने सोनू को हिरासत में लिया।
क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार सोनू प्रजापति लक्सा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसको सम्मत जेल भेजा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार घटना से नाराज भीड़ ने सोनू की जमकर पिटाई तो की ही बाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी सोनू पर जमकर हाथ साफकर उसका वेलेंटाइन का खुमार उतारा।
नाबालिग लड़की की मां की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर सोनू के खिलाफ धारा 294ए, 354घए, 506 और 7ध्8 पॉक्सो एक्ट के तहत लक्सा पुलिस ने मामला दर्ज किया है मनबढ़ आशिक को पुलिस विधिवत आशीर्वाद देकर जेल भेज रही है।

Comments
Post a Comment