Skip to main content

वाराणसी : हज़रत अली की जयंती की पूर्व संध्या पर हुई महफिलें । जुलूस और सर्व धर्म सेमिनार कल

 वाराणसी : हज़रत अली की जयंती की पूर्व संध्या पर हुई महफिलें । जुलूस और सर्व धर्म सेमिनार कल


 



मोहम्मद रिजवान



शेरे ख़ुदा हज़रत अली की 1466 वी जयंती की पूर्व संधया पे शहर भर में महफिले आयोजित हुईं । अर्दली बाजार में ज़रयब मेहंदी के संयोजन में स्व मज़ाहिर हुसैन साहब के अज़ाखाने पर महफ़िल हुई जिसमें अशआर और बयान दोनो ही हुए । दोशीपुरा में आल इंडिया कसीदखानी की महफ़िल हुई जिसमें शहर एवं भारत मे कई प्रान्तों से आये शायरों ने कलाम पेश किए । इमानिया कॉलेज मोकिमगंज में क़दीमी महफ़िल का आयोजन हुआ । 


आज सूरज डूबते ही मौला अली के रौज़े पर चाहने वालो की भीड़ नारा ए हैदरी बुलंद करती हुई पहुंची । लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई और मुबारकबाद दी । हज़रत अली की विलादत पर फातमान भी जगमगा रहा था । सदर इमामबाड़े में भी लोगों ने लोगों ने मिठाईयां बांटी सज्जाद अली मिज्जन ने आयोजन किया । इसी तरह रामनगर, दालमंडी चौक, मदनपुरा, बजरडीहा आदि क्षेत्रों में भी जश्न की शुरुआत हो गयी । शिया मस्जिद कलिमहल में श्री फरमान हैदर ने बताया कि हज़रत अली के जीवन को मॉडल जीवन बताया । 


हज़रत अली समिति के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी श्री फरमान हैदर ने बताया कि, अली डे के दिन निकाले जाने वाला जुलूस 26 फरवरी को यानी कल निकलेगा। अली डे के जुलूस को निकलते हुए 12 वर्ष हो चुके हैं, अब ये जुलूस हिंदुस्तान में अपना एक नाम बना चुका है । जुलूस प्रशासन के  दिशा निर्देश के अनुसार ही निकाला जायेगा । 


जुलूस तौनहल से 8 30 बजे सुबह उठेगा फिर मैदागिन, दालमंडी नाइ सड़क कलिमहाल होते हुए फातमान पहुंचेगा । 


जुलूस के बाद दरगाह ए फातमान में सेमिनार भी आयोजित किया जाता है जिसमे सर्व धर्म के ज्ञानी जन  प्रतिभाग करते हैं । सर्व धर्म सेमिनार में हज़रत अली के जीवन पर अलग अलग पहलू से प्रकाश डाला जाता रहा है । सेमिनार में समाज वा प्रशासन के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को संम्मानित किया जाता रहा है । इस जुलूस ने नगर में सामाजिक प्रेम एवं सौहार्द की ऊर्जा में इज़ाफ़ा किया है । 


इस साल सेमिनार में संकट मोचन मंदिर के महंत श्री विश्वम्भर नाथ मिश्र, मसीही समाज से बिशप यूजीन जोसेफ, गुरुद्वारे से ग्रंथि भाई धर्मवीर सिंह और शाही मस्जिद बादशाह बाग़ के इमाम ए जुमा मौलाना हसीन अहमद हबीबी अपने विचार व्यक्त करेंगे । इस मौके पर अयातुल्लाह शमीम हसन साहब भी उपस्थित रहेंगे। जुलूस के संचालन के लिए अमीन रिज़वी, जाफ़र इमाम एडवोकेट, ज़हीर हैदर एवं फरमान हैदर उपस्थित रहेंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...