वाराणसी : अनलॉक में बेपरवाह दिख रहे बनारसी, वीकेंड कोरोना कर्फ्यू में खुली हैं सब्ज़ी-पूड़ी की दुकान
सरफराज अहमद
वाराणसी। वैश्विक महामारी कोरोना की सेकेण्ड वेव की विभीषिका झेल चुका शहर बनारस के लोग अभी भी लापरवाही से बाज़ नहीं आ रहे हैं। शहर के कई स्थानों पर कोरोना वीकेंड कर्फ्यू में भी सब्ज़ी-पूड़ी की दुकानें और चाय पान की अडियों पर लोग मौजूद हैं, जहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग है और ज़्यादातर लोग बिना मास्क के भी हैं।
तस्वीरें चौक थाना क्षेत्र के पियरी चौकी के भुलेटन इलाके की है जहां सब्ज़ी-पूड़ी की दुकान पर बेपरवाह बनारसी सोशल डिस्टेंसिंग के मानक की धज्जियां उड़ाते हुए वीकेंड लाकडाउन में भी खाने का लुत्फ़ उठा रहे हैं, जबकि लाकडाउन में सभी दुकानें खोलने की मनाही है।
इस सम्बन्ध में पियरी चौकी इंचार्ज से बात की गयी तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर दुकानदार को सख्त हिदायत देते हुए दुकान को बंद करवाया और वहां मौजूद लोगों को घरों को भेजा।

Comments
Post a Comment