वाराणसी : कोरोना गाइडलाइंस के साथ हुए इस साल हज़रत मुश्किल आसान शाह बाबा के उर्स, महामारी के खात्मे के लिए हुई दुआ
वाराणसी : कोरोना गाइडलाइंस के साथ हुए इस साल हज़रत मुश्किल आसान शाह बाबा के उर्स, महामारी के खात्मे के लिए हुई दुआ
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। हज़रत शेख जलालुद्दीन उर्फ मुश्किल आसान शाह की मज़ार (मिंट हॉउस, नदेसर, वाराणसी) पर हर बार की तरह इस बार भी सालाना उर्स मनाया गया। कोरोना गाइडलाइंस के साथ हुए इस सालाना उर्स में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने चादरपोशी की। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चाँद कार्यकर्ताओं के साथ सीमित संख्या में मज़ार पर पहुंचे और चादरपोशी की।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हर साल सालाना उर्स हज़रत शेख जलालुद्दीन उर्फ मुश्किल आसान शाह बाबा की मज़ार पर अपनी हाज़री देती है और चादरपोशी करती है। इसी क्रम में आज मज़ार पर पहुंचकर चादरपोशी की गयी है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कोविड गाइडलाइंस के अनुपालन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मज़ार पर चादरपोशी कर मुल्क में अमन व चैन की दुआ के साथ ही साथ इस कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ की गयी।
इस दौरान समाज सेवी डाक्टर गुफरान जावेद, वाराणसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री मलिक शेख, शकील अंसारी, जिला मंत्री शेखु, जिला मंत्री इकबाल अंसारी, आदि लोग उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment