वाराणसी में 59.14 मीटर पर बह रही गंगा, जलस्तर में हो रही निरंतर बढ़ोतरी
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बरसात से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गयी है। गंगा वाराणसी में इस समय एक सेंटीमीटर प्रतिदिन की रफ़्तार से इस समय 59.14 मीटर पर बह रही है और इसमें लगातार बढ़ोतरी जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 59.14 मीटर था।
गंगा में बढ़ाव के बाद घाटों की सीढ़ियां पानी में सामना शुरू हो गयी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 65.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।
शुक्रवार को जहां दिन भर धूप ने आंख मिचौली खेली और हल्की बरसात हुई वहीँ शनिवार सुबह से ही एक बार फिर बरसात शुरू हो गयी है। फिलहाल बरसात से जहां मौसम खुशगवार हुआ है वहीँ घाट किनारे रहने वालों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी हैं।
बता दें कि वाराणसी में गंगा का वार्निंग लेवल 70.262 है और खतरे का निशान 71.262 है।

Comments
Post a Comment