Weather News Varanasi : इंद्रदेव ने सुबह से ही बनारस को भिगोया, गर्मी से राहत, शहर हुआ जलमग्न, थमी वाहनों की रफ्तार, देखें तस्वीरें…
Weather News Varanasi : इंद्रदेव ने सुबह से ही बनारस को भिगोया, गर्मी से राहत, शहर हुआ जलमग्न, थमी वाहनों की रफ्तार, देखें तस्वीरें…
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। वाराणसी सहित पूर्वांचल में मानसून की दस्तक का असर दिखने लगा है। मानसून आने से कल रात बादलों की आवाजाही के बाद भोर में चार बजे से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। लगातार हो रही झमाझम बारिश से जहां उमस से राहत है तो वहीं, सड़के पानी से लबालब भर गई।
ऐसा लंबे समय बाद हुआ है जब मानसून समय से पहले पूर्वांचल में आया हो। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि समय से पहले मानसून आ गया है तो इस बार मानसून में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मानसून के पूर्वांचल में इस बार समय से पहुंचने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई थी।
वहीं शहर के ज्यादातर हिस्से सुबह से हो रही बारिश में जलजमाव से भर गए। जैतपुरा थाना अंतर्गत आजाद पार्क इलाके में बारिश के कारण जलजमाव देखने को मिला यही हाल शहर के अन्य क्षेत्रों का है, जहां जोरदार बारिश के चलते जलजमाव से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
बात की जाए वाराणसी नगर निगम की तैयारियों की तो बीते दिनों एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की सारी पोल खोल दी थी। सड़कों-गलियों पर हुए जलभराव से जगह-जगह पूरे दिन परेशानी उठानी पड़ी थी। वहीं आज सुबह से हो रही बारिश ने लोगों के काम रोक दिये हैं, तो कुछ जल भराव के डर से घर पर ही रुक कर बारिश रुकने का इंतजार कर रहें।









Comments
Post a Comment