Skip to main content

वाराणसी अनलॉक में दुकान खोलना हो तो करना पड़ेगा इन शर्तो का पालन, DM इस अभियान को लेकर है गंभीर, दिया ये दिशा निर्देश


 वाराणसी अनलॉक में दुकान खोलना हो तो करना पड़ेगा इन शर्तो का पालन, DM इस अभियान को लेकर है गंभीर, दिया ये दिशा निर्देश



सरफराज अहमद



वाराणसी में जिस रफ्तार से कोविड की रफ्तार कम होता जा रहा है उससे उम्मीद है की एक दो दिन के अंदर वाराणसी भी प्रदेश के अनलॉक वाले जिले की सूची में शामिल हो जाएगा, लोग कोविड के सक्रिय केस की संख्या 600 होने का इंतजार कर रहे है और खासकर वे व्यवसाई जिनके दुकान और प्रतिष्ठान अभी बंद पड़े है,वही दूसरे तरफ वैज्ञानिकों द्वारा तीसरे लहर के आशंका के मद्देनजर प्रशासन भी मुस्तैद है और अबकी बार किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाह रही है,टीकाकरण को लेकर वाराणसी जिला प्रशासन बेहद गंभीर है और एक अभियान के रूप में टीकाकरण करवा रही है,अब जब वाराणसी अनलॉक की तरफ कदम रख रहा है तो ऐसे में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को बैठक के दौरान स्पष्ट कर दिया है की अनलॉक में उन्ही को छूट दी जाएगी जो वैक्सीनेशन करवा लिए रहेंगे,खासकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को प्रतिष्ठान तभी खोलने की इजाजत होगा जब मालिक समेत कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ रहेगा,विस्तृत रूप से जाने टीकाकरण को लेकर क्या है जिलाधिकारी का दिशा निर्देश।


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कैम्प कार्यालय पर चिकित्सा विभाग एवं राजस्व के अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुए टीकाकरण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जानकारी में आया कि विगत कुछ दिवसों में टीकाकरण में गिरावट आयी है , जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में ग्रुपवार टीकाकरण हेतु समय सारिणी जारी करते हुए इसको कराया जाय तथा गावों में आशा व एएनएम की ड्यूटी लगायी जा तथा उनके माध्यम से टीकाकरण कराया जाय जिससे कोई भी छूटने न पाये जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में जो भी व्यापारी एवं उनके कर्मचारी टीकाकरण करायेंगे उनके प्रतिष्ठान ही अनलाक के बाद खुलेंगे। इसी क्रम में आटो एवं रिक्शा चालकों के लिए भी यह अनिवार्य होगा के 15 दिन के भीतर वे अपना टीकाकरण करा लें अन्यथा उनका चालान किया जायेगा तथा जो प्रतिष्ठान खुले हुए पाये जायेंगे व उनके कर्मचारियों एवं मालिकों का टीकाकरण नहीं पाया गया तो उन्हें भी बन्द कराया जायेगा। डीएम ने कहा कि जिस भी संस्था/हाउसिंग सोसाइटी/व्यापारी संघटन को ग्रुप में अधिक लोेगों का टीकाकरण कराना है वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय संपर्क कर स्पेशल कैम्प लगवा सकते हैं। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारीगण को निर्देशित किया कि वे अपने-2 तहसील के प्रधानों की बैठक कर लें तथा पूर्व में गठित निगरानी समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण शत-प्रतिशत करायें और निर्देशित किया की इस कार्य में लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचरियों की मदद ली जाय। सरकारी विभागों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराये जाने को लेकर कहा कि जब तक समस्त सरकारी कर्मचारियों का टीकाकरण नहीं हो जाता है तब तक उनके विभागाध्यक्ष द्वारा जून माह की सैलरी जारी नहीं की जायेगी तथा विभागाध्यक्षों द्वारा 25 जून तक इस आशय का प्रमाण-पत्र भी दिया जाय कि उनके यहां समस्त कर्मचारियों का टीकाकरण हो चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...