UP में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में छूट: दुकानें रात 9 बजे तक खोली जा सकेंगी, रेस्टोरेंट्स 50% क्षमता के साथ ओपन होंगे, स्ट्रीट फूड भी खा सकेंगे
UP में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में छूट: दुकानें रात 9 बजे तक खोली जा सकेंगी, रेस्टोरेंट्स 50% क्षमता के साथ ओपन होंगे, स्ट्रीट फूड भी खा सकेंगे
सरफराज अहमद
लखनऊ। प्रदेश में कम होते कोविड संक्रमण के मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने आगामी सोमवार, 21 जून से रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू में और छूट देने की बात कही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार 21 जून से रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात्रि 09 बजे से अगले दिन सुबह 07 बजे तक प्रभावी होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के बाद टीम-09 के छूट देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। उन्होंने बताया कोविड प्रोटोकॉल के साथ रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। साथ ही पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी दी जाएगी।
सरकार के अनुसार इन स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी, नई व्यवस्था के संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि बीते 19 से 24 अप्रैल के बीच लखनऊ में कोरोना के प्रतिदिन 6,200 पॉजिटिव मामले आए थे, आज 19 मामले आए हैं। राजधानी में सक्रिय मामले भी हजारों में पहुंच गए थे, आज उनकी संख्या 415 रह गई है। प्रदेश के 19 ज़िलों में एक भी पॉजिटिव मामला नहीं आया है, जबकि 45 ज़िलों में सिंगल डिजिट में मामले आए हैं।

Comments
Post a Comment