विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में बिजली चोरी कर रहे दस लोगों पर एफआईआर
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। हंकार टोला इलाके में विद्युत विभाग की विजलेंस टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने 10 लोगों को अवैध तरीके से कटिया मारकर बिजली जलाते पकड़ लिया। विजिलेंस ने सभी के विरुद्ध सम्बंधित थाने में बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई है।
इस सम्बन्ध में विद्युत विभाग के जेई पिंटू सिंह ने बताया कि एटीसी लाइन लॉस कम करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में आज विजिलेंस की टीम ने अधिकारियों के मिले निर्देश के क्रम में शहर में छापेमारी शुरू की है। हंकार टोला इलाके में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। यहाँ विजिलेंस टीम की छापेमारी में 10 लोग कटिया मारकर बिजली जलाते पकड़े गए हैं।
इन सभी के ऊपर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आगे भी बजली चोरी के विरुद्ध उक्त अभियान चलता रहेगा।

Comments
Post a Comment