ये लापरवाही पड़ न जाए भारी: नवमी पर काशी के पंडालों में दिखा जनसैलाब, साठे के जुलूस में भी आस्थावानों का रेला
ये लापरवाही पड़ न जाए भारी: नवमी पर काशी के पंडालों में दिखा जनसैलाब, साठे के जुलूस में भी आस्थावानों का रेला
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। शहर में इस समय कोरोना का एक एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए लोगों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जाने की अपील कर रहा है पर नवरात्रि की अंतिम निशा महानवमी पर काशी के समस्त पूजा पंडालों में आस्था का बेपरवाह जनसैलाब देखने को मिला। वहीं शुक्रवार की सुबह दालमंडी से निकले साठे के जुलूस में भी भीड़ उमड़ी है जो धीरे-धीरे पितरकुंडा कुंड से होता हुआ दरगाह फातमान लल्लापुरा की तरफ बढ़ रहा है।
वाराणसी में इस समय कोरोना का एक एक्टिव केस है। ऐसे में संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्क दृष्टि बनाये हुए है। लगातार सीएमओ डॉ वीबी सिंह द्वारा आम जनता से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी गाइडलाइंस के अनुपालन की अपील की जा रही है।
इसके विपरीत महानवमी पर काशी के लोग कोरोना की तीसरी लहर को चुनौती देते दिखे। पंडालों में अप्रत्याशित भीड़ से आयोजक भी हलकान दिखे। सनातन धर्म इंटर कालेज के पंडाल में हज़ारों की भीड़ इस बात की गवाह थी। वहीं आज उठे शासन की अनुमति के बाद साठे के जुलूस में भी जमकर भीड़ है।
शायद लोग होली के बाद शहर के भयावह हुए हालात को भूल चुके हैं जब लोग ऑक्सीजन की किल्लत से मरे जा रहे थे।
Comments
Post a Comment