810 वें उर्स में जुलूस के साथ दरगाह पहुंचे कलंदर मलंग, दिखाए हैरतअंगेज करतब
अजमेर विश्व प्रसिद्ध महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती 810 वें उर्स का पैगाम देश के विभिन्न हिस्सों में देते हुए कलंदर मलंग मंगलवार को अजमेर पहुंच गए.
आज बुधवार को छड़ियों का जुलूस निकाला. दिल्ली के महरौली स्थित कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह से छड़ियां लेकर पैदल रवाना हुए मलंग कलंदरों के दल शाम से ही अजमेर पहुंचना शुरू हो गए. इन कलंदरों मलंगों ने गरीब नवाज के उर्स के पैगाम देने वाले परचम अर्थात छड़ियां हाथ में ली हुई थीं.
छड़ियों का जुलूस चिल्ले से गंज दिल्ली गेट होते हुए धान मंडी से दरगाह बाज़ार में पहुंचा. जुलूस के आगे मलंग कलंदर हैरतअंगेज करतब करते हुए दिखाए दिए. किसी ने अपनी आंखों में तेज चाकू डाल कर सबको हैरान कर दिया, किसी मलंग ने तलवार के करतब दिखाए.
पूरे रास्ते पर जगह जगह लोगों ने माल्यार्पण कर इनका स्वागत किया. लंगर का इंतजाम किया गया. साथ ही मेडिकल कैंप भी लगाया गया.
Comments
Post a Comment