कोरोना अपडेट: काशी में Covid-19 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले 900 से ज्यादा संक्रमित
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही वाराणसी में भी प्रतिदिन कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को बीएचयू से मिली रिपोर्ट के अनुसार 929 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जिसके बाद जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 27045 हो गयी है। वाराणसी में अबतक कुल 22244 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आज 2 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में अब तक 397 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4404 है।

Comments
Post a Comment