वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन कुछ ऐसा रहा बनारस का हाल, हर तरफ पसरा रहा सन्नाटा
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते केस के चलते लगाए गए शनिवार व रविवार के वीकेंड लॉक डाउन में रविवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने शहर तथा आसपास क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। वहीं शहर के मुख्य चौराहों पर लॉकडाउन और तेज धूप के चलते इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आएं।
प्रशासन द्वारा इन दो दिनों में शहर भर में सैनिटाइजेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। घाटों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। बीएचयू का सिंह द्वार हो या दुर्गाकुंड या कैंट और गोदौलिया चौराहा वीकेंड लॉकडाउन का असर साफ दिखा। बनारस के लोग भी वीकेंड लॉकडाउन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दे रहे हैं।







Comments
Post a Comment