वाराणसी BHU : ओपीडी बंद होने से अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज़ों को हो रही दिक्कत
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। जिले में कोरोना का प्रकोप अपने चरम पर है। प्रशासन द्वारा कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में बेड की व्यवस्था की गई है। वहीं बीएचयू में अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों को बेड की कमी होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएचयू ओपीडी की सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। इसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कते आ रहीं हैं।
बीएचयू इमरजेंसी वार्ड में अपने मरीज को साथ पहुंचे वाराणसी के रंजेश चौबे ने बताया कि मैं एक सुबह से अपने साथ मरीज लेकर आया हूं लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। मरीज को भर्ती करने के लिए कहा गया तो डॉक्टरों ने कहा कि अभी कोई बेड खाली नहीं है।
बीएचयू आये बुजुर्ग राम प्रसाद ने बताया कि वह अपने जीजा को कीमो कराने लेकर आये हैं पर कंपाउंडर ने कहा कि कोई बेड खाली नहीं स्ट्रेचर लेकर आओ। बेड के न होने से दिक्कतें हो रही हैं।

Comments
Post a Comment