DCP वरुणा ज़ोन ने किया पैदल मार्च, वीकेंड लॉकडाउन के अनुपालन में आम जनता को किया जागरूक
वाराणसी। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वाराणसी में वीकेंड लॉकडाउन का एलान किया गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वाराणसी में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन को सफल बनाने और कोरोना के संक्रमण को रोकने के दृष्टिगत DCP वरुणा ज़ोन विक्रांत वीर ने नदेसर, मिंट हॉउस इलाके में पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक किया।
DCP वरुणा ज़ोन विक्रांत वीर ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शासन ने शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू का एलान किया है। इसी के अनुपालन में आज पैदल गश्त कर आम जनता से अपील कर उन्हें इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं और घरों में रहने की अपील की जा रही है।
डीसीपी वरुणा ज़ोन ने काशीवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग घर में रहें और सुरक्षित रहें जब जरूरी काम हो तभी बाहर निकले। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान भी किया।






Comments
Post a Comment