पुलिस आयुक्त ने उठाया बड़ा कदम, बनारस के बॉर्डर्स पर होगी चेकिंग, बिना आवश्यकता नहीं मिलेगी एंट्री
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कमिश्नरी सभागार में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर सभी देशवासियों को यह संदेश दिया है कि अगर कोई बहुत जरूरी कार्य ना हो तो काशी ना आए और अपने घरों में रहे।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 का यह दूसरा चरण काफी खतरनाक होता दिख रहा है। इससे हम और आप अपने आप को सुरक्षित रखें और घरों में रहें। वाराणसी में अभूतपूर्व कोविड संक्रमण फैल जाने की वजह से अप्रैल के पूरे महीने में वाराणसी ना आये।
यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी सूचित किया जाता है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में भी 14 अप्रैल से प्रवेश के लिए कोविड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट आवश्यक कर दी गई है, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बाहरी प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को शहर में ठहरने के लिए भी शीघ्र कोविड नेगेटिव रिपोर्ट की व्यवस्था लागू की जाएगी।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों से भी निवेदन है कि बहुत जरुरी हो तब ही घर से बाहर निकलें। घर से निकलते वक्त मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरुर करें। हर 15-20 मिनट में खुद को सैनिटाइज करें। कोविड संक्रमण में लापरवाही ना सिर्फ अपनी जान को जोखिम में डालना है पर अपने परिवार की जान को भी जोखिम मे डालने जैसा है।
कमिश्नर ने कहा कि वर्तमान में स्थित नियंत्रण में है और यह प्रयास किया जा रहा है कि कोविड केस में ज्याद बढ़ोत्तरी ना हो। प्रशासन इसके लिए पूरी तैयारी कर रहा है। हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर के कोविड संबंधित कोई भी जानकारी जनपदवासी ले सकते हैं। लोग घरेलू उपचार भी करते रहें उससे भी काफी लाभ मिलता है। सभी से अनुरोध है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करें ताकि संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके।

Comments
Post a Comment