वाराणसी : अंजुमन मसाजिद इंतजामिया कमेटी ने किया एलान, लॉकडाउन में घरों में अदा करें तरावीह की नमाज़
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के द्वारा वीकेंड लॉकडाउन के एलान के बाद कई संस्थाओं ने इसका समर्थन किया है। वहीं अंजुमन मसाजिद इंतजामिया कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने भी इसका समर्थन करते हुए मुस्लिम बंधुओं से वीकेंड लॉकडाउन में तरावीह की नमाज़ घर में अदा करने के लिए कहा है।
संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा कि कल जिलाधिकारी की तरफ से जारी दिशा निर्देश के आधार पर रात 8 बजे से प्रातः 7 बजे तक कर्फ्यू का एलान किया गया है। इसका पूरी तरह पालन किया जाना चाहिये। ऐसे में तरावीह की नमाज़ लोग अपने घर पर ही अदा करें।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि दिन में जोहर, असर,मगरिब की नमाज़ गाइडलाइन के अनुसार अदा करें। किसी तरह से मनमानी करने से बचे। 60वर्ष से ऊपरवाले और बच्चे घर पर ही नमाज़ अदा करें ।
उन्होंने शहर बनारस के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड की दिन ब दिन भयावह होती जा रही है। अतः आप सभी से आग्रह है कि जिला प्रशासन का पूरी तरह से सहयोग करें।

Comments
Post a Comment