वाराणसी :- शनिवार-रविवार की बंदी में भी खुले रहेंगे पेट्रोल पंप, मीडिया, मोबाइल कंपनी, कुरियर पर भी नहीं होगी रोक
वाराणसी :- शनिवार-रविवार की बंदी में भी खुले रहेंगे पेट्रोल पंप, मीडिया, मोबाइल कंपनी, कुरियर पर भी नहीं होगी रोक
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। जिले में शनिवार और रविवार की बंदी के दौरान दवा की होल सेल सप्तसागर मंडी बंद रहेगी, जबकि दवा की सभी रिटेल दुकानें, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की कैंटीन खुले रहेंगे। ये जानकारी वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी है।
उन्होंने बताया है कि न्यूज़पेपर एजेंसी, मोबाइल कंपनियों के आफिस, कूरियर, ट्रांसपोर्ट आफिस, ई- कामर्स आफिस शनिवार रविवार को भी खुल सकते हैं, उनके स्टाफ का पहचान पत्र के साथ आना जाना प्रतिबंध से मुक्त होगा। इसके अलावा न्यूज़पेपर हॉकर्स और न्यूज़पेपर गाड़ियां भी प्रतिबंध से मुक्त होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया है कि प्रतिदिन रात 8 बजे के लॉक डाउन के लिये दवा दुकानें छोड़ कर सभी दुकानें और ठेले 7:30 बजे तक बंद किये जायेंगे ताकि सभी ग्राहक और दुकानदार 8 बजे तक अपने घर पहुंच जाएं।
जिलाधिकारी के अनुसार शनिवार और रविवार को सभी प्रकार के उद्योग फैक्ट्रियां भी खुली रहेंगी। इसके अलावा जिनके यहां शादियां हैं वहां बंद हाल में 50 तथा खुले लॉन में 100 लोग को परमिशन दी जाती है। 8 बजे तक शहर के गेस्ट समारोह अटेंड करके वापस लौट जाएं, घर के लोग देर तक रुक सकते हैं पर बार बार परिसर के अंदर बाहर आने जाने की मनाही रहेगी। बारात भी 8 बजे के बाद रोड पर नहीं रहेगी।

Comments
Post a Comment