योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह तक रहेगा लॉकडाउन
मोहम्मद रिजवान
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। प्रदेश में अब साप्ताहिक लॉकडाउन का दायरा बढ़ाया गया है। इसके बाद अब यूपी में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है।
इस दौरान शुक्रवार रात आठ बजे शुरू होना वाला लॉकडाउन शनिवार, रविवार और सोमवार को दिनभर जारी रहेगा। मंगलवार सुबह सात बजे लॉकडाउन समाप्त होगा। अबतक ये लॉकडाउन सोमवार सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहा करता था।
बता दें कि बुधवार को ही हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से कहा था कि प्रदेश में कम से कम 14 दिन का लॉकडाउन लगाया जाए, जिससे प्रदेश में संक्रमण की चेन को तोड़ने में मदद मिल सके।
विशेषज्ञों के अनुसार यूपी में अभी कोरोना की पीक आना बाकी है, अगले एक से दो हफ्ते में यहां सर्वाधिक कोरोना के मामले दर्ज होने की आशंका है।

Comments
Post a Comment